नकुलनाथ में सांसद बनने की क्षमता ही नहीं, कमलनाथ के करीबी रहे दीपक सक्सेना ने की नुकड़सभा

Sandeep Kumar | Apr 12, 2024, 09:17 IST
Share
PIC
PIC

छिंदवाड़ा में नुक्कड़ सभा के दौरान बीजेपी नेता और पूर्व मंत्री दीपक सक्सेना ने नकुलनाथ पर जमकर हमला बोला है। दीपक ने कहा कि कमलनाथ और नकुलनाथ ने हमेशा झूठे वादों में फंसाकर जिले की जनता से विकास के नाम पर वोट हासिल किए हैं....

BHOPAL. कांग्रेस से बगावत कर बीजेपी का दामन थामने वाले नेता पूर्व मंत्री दीपक सक्सेना ( Deepak Saxena ) छिंदवाड़ा में बीजेपी प्रत्याशी के पक्ष में लगातार नुक्कड़सभा ( nukadasabha ) सभाएं कर रहे हैं । इसी क्रम में दीपक सक्सेना छिंदवाड़ा की अतरवाड़ा, भनादेई पिण्डरई मदनपुर माल्हनवाड़ा बीजेपीनी, घोघरा, पुलपुलढोह, सिलैया, धगड़िया आदि गावों में जनसंपर्क एवं नुक्कड़ सभाएं कर बीजेपी के पक्ष में वोट मांगे। इस दौरान उन्होंने कमलनाथ-नकुलनाथ ( Kamal nath-nakul nath ) पर जमकर हमला बोला। दीपक ने कहा छिंदवाड़ा में नकुलनाथ को कांग्रेस के परिवारवाद का लाभ मिला। कमलनाथ और नकुलनाथ के हमेशा की तरह किए गए झूठे वादों में फंसाकर जिले की जनता से विकास के नाम पर वोट हासिल किए हैं।

ये खबर भी पढ़िए...MP में सबसे बड़े OBC वोट बैंक को साधने बीजेपी ने 9 उम्मीदवार मैदान में उतारे, कांग्रेस ने 7 को ही दिया मौका

नकुलनाथ में सांसद बनने की क्षमता नहीं-दीपक


नुक्कड़ सभा के दौरान पूर्व मंत्री दीपक सक्सेना ने कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी नकुलनाथ को जनता के दर्द और तकलीफों का भी ज्ञान नहीं है। जिले की जनता की समस्याओं को सुनने और उनके निराकरण के लिए नकुलनाथ जिले में भी उपलब्ध नहीं रहते हैं । इन सब कारणों से नकुलनाथ में सांसद बनने की क्षमता नहीं है । उन्होंने बताया कि कांग्रेस प्रत्याशी नकुलनाथ छिंदवाड़ा में सक्रिय राजनीति में नहीं रहे हैं। उन्होंने कह कि नकुलनाथ की छवि फिसडडी सांसद की है।

ये खबर भी पढ़िए...निरस्त गाड़ियां फिर चालू , रीवा से मुंबई के लिए स्पेशल वीकली ट्रेन

जनता की बात संसद में नहीं रख पाए नकुल-दीपक


दीपक सक्सेना ने कहा कि नकुलनाथ ने अपने 5 साल के कार्यकाल में केवल 1 बार संसद में छिंदवाड़ा की बात रखे हैं। उन्होंने अपने पूरे कार्यकाल में केवल 29 सवाल ही पूछे। नकुलनाथ पूरे मध्य प्रदेश से कांग्रेस के एकमात्र सांसद थे उन्हें संसद में सबसे ज्यादा मुखर होना चाहिए था लेकिन वे छिंदवाड़ा की बात ही नहीं रख पाए क्योंकि नकुलनाथ जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं और जनता से भी नहीं जुड़े हैं। इस कारण पूरे जिले की जनता की समस्या और तकलीफों से कोई वास्ता नहीं रहा है।

ये खबर भी पढ़िए...लोकसभा चुनाव 2024 : गृहमंत्री अमित शाह ने कांग्रेस को ओबीसी विरोधी बताया

बेटे अजय के 15 दिन बाद दीपक सक्सेना ने BJP ज्वॉइन की


कांग्रेस नेता दीपक सक्सेना ने बेटे अजय सक्सेना ने 21मार्च को भोपाल में भाजपा की प्राथमिक सदस्यता ली थी।बेटे के बीजेपी जॉइन करने के बाद पूर्व मंत्री दीपक सक्सेना ने कांग्रेस के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया था। इस सियासी घटना क्रम के 15दिन बाद 5अप्रैल को दीपक सक्सेना ने भोपाल में सीएम मोहन यादव के समक्ष भाजपा की सदस्यता ली थी। भाजपा नेता दीपक सक्सेना ने ज्वाइनिंग के 4दिन बाद चुनाव प्रचार की कमान संभाल ली है।

ये खबर भी पढ़िए...जैन मुनि आचार्य अक्षय सागर मुंबई से दमोह के कुंडलपुर पहुंचे, पैरों में पड़े छाले

मीडिया में चर्चा के दौरान बोले दीपक सक्सेना


बताया जा रहा है कि मीडिया में चर्चा के दौरान दीपक सक्सेना यहां तक कह चुके हैं कि कांग्रेस छोड़ने के बाद भी कमलनाथ के
मैं आज जो कुछ भी हूं, कमलनाथ के कारण ही हूं। यदि आगे कभी नाथ चुनाव लड़ेंगे तो मैं उनके साथ रहूंगा।





Tags:
  • कमलनाथ
  • नकुलनाथ
  • Deepak Saxena
  • nukadasabha
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा