व्हीकल फैक्ट्री जबलपुर में होगा बड़ा रक्षा कॉन्क्लेव, मेक इन इंडिया मिशन को नई शक्ति देने की तैयारी

Neel Tiwari | Nov 01, 2025, 20:11 IST
Share
defence-conclave-jabalpur
defence-conclave-jabalpur

जबलपुर की व्हीकल फैक्ट्री में सात से नौ नवंबर तक इंडियन डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग कॉन्क्लेव होगा। कार्यक्रम का आयोजन रक्षा मंत्रालय, एवीएनएल और सीआईआई करेंगे। इस वर्ष की थीम स्वदेशीकरण को सशक्त बनाना रखी गई है।

Jabalpur. जबलपुर की व्हीकल फैक्ट्री जल्द ही एक बड़े राष्ट्रीय आयोजन की मेजबानी करने जा रही है। भारत सरकार केरक्षा मंत्रालय के निर्देश पर आर्म्ड व्हीकल्स निगम लिमिटेड (AVNL) और भारतीय उद्योग परिसंघ (CII) मिलकर इंडियन डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग कॉन्क्लेव–2025” का आयोजन कर रहे हैं। यह कार्यक्रम 7 से 9 नवंबर 2025 तक व्हीकल फैक्ट्री स्टेडियम ग्राउंड, जबलपुर में होगा। इस साल की थीम है- स्वदेशीकरण को सशक्त बनाना : वेंडर डेवलपमेंट, प्रदर्शनी और बी2बी बैठकें।

रक्षा उत्पादन में नए अवसरों पर चर्चा

तीन दिन चलने वाले इस कार्यक्रम में देशभर से रक्षा मंत्रालय के अधिकारी, सेना के वरिष्ठ अफसर, डीआरडीओ, उद्योग जगत, एमएसएमई, स्टार्टअप्स और शिक्षाविद शामिल होंगे। सभी मिलकर यह चर्चा करेंगे कि भारत कैसे अपने रक्षा वाहनों को तकनीकी रूप से और मजबूत बना सकता है। कॉन्क्लेव का मुख्य उद्देश्य रक्षा उत्पादन में स्थानीय कंपनियों की भागीदारी बढ़ाना, नई तकनीक को अपनाना और ‘मेक इन इंडिया’ मिशन को आगे बढ़ाना है।

ये भी पढ़ें...मौसम पूर्वानुमान (02 नवंबर) : एमपी में दिन गर्म-रातें ठंडी, दक्षिण भारत में होगी हल्की बारिश

ये भी पढ़ें...भगवान धारनाथ का मंदिर बनेगा धारेश्वर लोक, जानें पहले फेज में कितना आएगा खर्च

0a74c74c-4bf
0a74c74c-4bf

कॉन्क्लेव के तीन दिन-तीन खास शेशन

कार्यक्रम की शुरुआत 7 नवंबर को उद्घाटन समारोह से होगी। 8 नवंबर को उद्योग प्रतिनिधियों और रक्षा इकाइयों के बीच वेंडर डेवलपमेंट और बी2बी मीटिंग्स होंगी, जहां नए कारोबारी अवसरों पर चर्चा होगी। 9 नवंबर को अंतिम सत्र और समापन समारोह आयोजित किया जाएगा।

ये भी पढ़ें...मध्यप्रदेश परिवहन विभाग में नया सौरभ शर्मा! नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार बोले– मंत्री के स्टाफ में पोस्टिंग रैकेट

ये भी पढ़ें...जिसने जिंदगी भर बुझाई गैरों के घर की आग, खुदका घर जला तो विभाग ने नहीं ले जाने दी दमकल, व्हीकल फैक्ट्री जबलपुर के दमकल ने की मदद

नई technology और Export पर फोकस

कॉन्क्लेव में आने वाले वक्त की रक्षा तकनीकों जैसे इलेक्ट्रिक, हाइब्रिड और ऑटोमैटिक वाहनों पर भी चर्चा की जाएगी। इसके साथ ही भारत को रक्षा वाहन निर्माण और निर्यात का वैश्विक केंद्र बनाने की दिशा में विचार-विमर्श होगा।

व्हीकल फैक्ट्री के महाप्रबंधक प्रवीण कुमार ने बताया कि यह आयोजन न सिर्फ रक्षा क्षेत्र के लिए अहम है, बल्कि जबलपुर जैसे औद्योगिक शहर के लिए भी बड़ी पहचान बनेगा। उन्होंने कहा कि इस कॉन्क्लेव से देश में रक्षा निर्माण के क्षेत्र में नई ऊर्जा और रोजगार के अवसर पैदा होंगे।

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • जबलपुर
  • भारत सरकार
  • व्हीकल फैक्ट्री जबलपुर
  • रक्षा मंत्रालय
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती