उत्तम स्वामी पर युवती से रेप का आरोप, पुलिस को ई-मेल से शिकायत, स्वामी ने बताया षड्यंत्र

Jitendra Shrivastava | Feb 12, 2026, 18:14 IST
Share
uttam swami
Photograph: (THESOOTR)

प्रसिद्ध कथावाचक और धर्मगुरु उत्तम स्वामी पर राजस्थान की एक युवती ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। युवती ने 12 फरवरी को दिल्ली पुलिस कमिश्नर को ई-मेल भेजकर सुरक्षा की मांग भी की है।

BHOPAL. युवती का आरोप है कि उत्तम स्वामी महाराजने धर्म और आस्था का सहारा लेकर उसे मानसिक रूप से प्रभावित किया। वहीं इसी भरोसे का फायदा उठाकर अलग-अलग जगहों पर ले जाकर कई बार उसके साथ रेप किया।

पीड़िता का कहना है कि एफआईआर दर्ज करवाने की भनक लगते ही उसे धमकियां मिलने लगी हैं। उत्तम स्वामी सीधे और अप्रत्यक्ष रूप से उससे संपर्क करने की कोशिश कर रहे हैं। उनके करीबी लोग समझौते का दबाव बना रहे हैं।

युवती ने ई-मेल में यह भी लिखा है कि उसके और उसके परिवार के बारे में बहुत निजी जानकारी इकठ्ठा की जा रही है और उसे नुकसान पहुंचाए जाने की भी आशंका है।

a69f3331-dbf
a69f3331-dbf


गवाहों को प्रभावित करने की आशंका

शिकायत में युवती ने आशंका जताई है कि मामले के गवाहों को प्रभावित किया जा सकता है। साथ ही उसे शारीरिक रूप से डराने-धमकाने और सबूत खत्म करने का खतरा भी महसूस हो रहा है।

युवती का कहना है कि आध्यात्मिक गुरुउत्तम स्वामी के पास ऐसे संसाधन हैं जिनकी मदद से वह उसकी गतिविधियों और लोकेशन की जानकारी हासिल कर सकते हैं। इससे उसकी सुरक्षा को गंभीर खतरा पैदा हो गया है।

uttam swami
uttam swami


पुलिस से मांगी सिक्योरिटी

युवती ने यह भी कहा है कि इस मामले की मीडिया में रिपोर्टिंग शुरू हो चुकी है और उत्तम स्वामी (uuttam swami) को उसकी पहचान की जानकारी है। ऐसे में उसकी सुरक्षा को लेकर बड़े सवाल खड़े हो गए हैं। उसने पुलिस से अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।



युवती ने दिल्ली पुलिस से मांग की है कि उसके मौजूदा निवास स्थान पर 24 घंटे पुलिस सुरक्षा (police protection) तैनात की जाए। साथ ही उसने मांग की है कि उसकी पहचान और वर्तमान स्थान की जानकारी को सीलबंद लिफाफे (Sealed Cover) में सुरक्षित रखा जाए, ताकि उसकी निजी जानकारी सार्वजनिक न हो सके।

फिलहाल पुलिस की तरफ से इस मामले में आगे की कार्रवाई को लेकर औपचारिक जानकारी सामने आना बाकी है। शिकायत के आधार पर जांच की प्रक्रिया आगे बढ़ सकती है। वहीं, अब तक उत्तम स्वामी की ओर से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

आरोपों पर क्या बोले उत्तम स्वामी

एक प्रतिष्ठित मीडिया समूह से बातचीत के दौरान महामंडलेश्वर उत्तम स्वामी ने कहा कि मैं लंबे समय से सार्वजनिक जीवन में हूं। हमेशा सभी से स्नेहपूर्वक मिलता हूं। इस लंबी यात्रा में स्वाभाविक है कि कुछ लोग द्वेष और ईर्ष्या भी पाल सकते हैं।

उन्होंने आगे कहा कि अभी आरोपों के बारे में पूरी जानकारी नहीं मिली है। मैं बस इतना कह सकता हूं कि प्रमाण आने दीजिए। पहली नजर में ऐसा लगता है कि यह मेरी चारित्रिक हत्या करने और सनातन धर्म के खिलाफ कोई नया षड्यंत्र है। मुझे पूरा विश्वास है कि अंत में सत्य और सनातन की ही जीत होगी।

ये खबर भी पढ़ें...

पूर्व मंत्री ने की अवैध खनन की शिकायत, समय पर नहीं पहुंची पुलिस, सोशल मीडिया पर साझा व्यथा

नेशनल रिसर्चर मीट में सीएम मोहन यादव बोले- हमारी पीएचडी हमें ही समझ नहीं आती

इंदौर नरसीमुंजी कॉलेज में वेलेंटाइन डे मनाने पर बजंरग दल का हंगामा, नारेबाजी और तोड़फोड़

डॉ. हेमलता केस में जांच के बाद आपराधिक प्रकरण तय, अब सुमित-प्राची जैन पर केस की तैयारी

Tags:
  • दिल्ली पुलिस
  • रेप
  • आध्यात्मिक गुरु
  • Police Protection
  • उत्तम स्वामी महाराज
  • uttam swami
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा