BJP विधायक गोलू शुक्ला के बेटे का देवास मंदिर में तांडव, सत्ता के प्रभाव में पुलिस का ढीला रवैया!
The Sootr | Apr 16, 2025, 16:06 IST
devas-temple-controversy-golu-shukla-son-fir-police-action
मालवा-निमाड़ के देवास में चामुंडा मंदिर में इन्दौरी विधायक गोलू शुक्ला के बेटे द्वारा मचाए गए तांडव के बाद एफआईआर दर्ज की गई। विधायक पुत्र ने थाने पहुंचकर जमानत ली और...
लेखक -हेमंत शर्मा (संपादक, प्रजातंत्र)
MP News :शुक्रवार की रात इंदौरी विधायक गोलू शुक्ला के बिगड़ैल बेटे रुद्राक्ष शुक्लाने सत्ता मद में चूर होकर मालवा-निमाड़ के सबसे प्रतिष्ठित देवास के चामुंडा मंदिर में जो तांडव मचाया था उसकी परिणति विधायक पुत्र के खिलाफ एफआईआर के रूप में सामने आई है। मंगलवार को विधायक पुत्र थाने पहुंचे, जमानत ली और फरियादी पुजारी पिता-पुत्र को शाल-श्रीफल-नगद नेग देकर उनसे ‘मां चामुंडा की जय’ भी करवा ली।
विधायकजी, आपसे कौन लड़ सकता है? जिसके बेटे को आशीर्वाद देने स्वयं मां चामुंडा को अपने मंदिर के द्वार खोलने पड़े हों उसके पुजारी की भला क्या औकात? मीडिया यदि लाल-नीली बत्ती लगी गाड़ी के फूटेज नहीं दिखाता, विधायक पुत्र के मंदिर-दर्शन के फोटो बाहर नहीं आते, इसी पुत्र के पुराने किस्से याद नहीं किए जाते तो देवास पुलिस का काम कितना आसान हो जाता।
खबर यह भी...विधायक पुत्र रुद्राक्ष गोलू शुक्ला की थाने में हंसी ने खोली कलेक्टर, SP, ASP, CSP और TI की पोल
आपका जलवा देखिए कि एक सख्त प्रशासक मुख्यमंत्री और ईमानदार पुलिस महानिदेशक के होते हुए देवास की पुलिस को यह मानने में दो दिन लग गए कि आपके पुत्र मंदिर पहुंचे भी थे। अगले कुछ दिनों में पुलिस आपके पुत्र के खिलाफ अदालत में एक चालान पेश कर औपचारिकता भी पूरी कर ही लेगी लेकिन यकीन मानिएगा देवास पुलिस के इन रीढ़विहीन पुलिस अधिकारियों पर जो कलंक लगा है उसे वे जीवन भर नहीं धो पाएंगे।
यहां मैं फिलहाल पुलिस की संवेदनशीलता की तो बात कर ही नहीं रहा हूं जहां पीड़ित पुजारी बाप-बेटे एक पुलिस अधिकारी के कक्ष में दीवार से सटकर हाथ जोड़े खड़े दिखाई दे रहे थे और अधिकारी कुर्सी पर बैठे अपना रौब झाड़ रहा है।
खबर यह भी...विधायक पुत्र रुद्राक्ष का साथियों के साथ थाने में सरेंडर, पुजारी के पैर छूकर मांगी माफी
ये पुलिस सिस्टम को बर्बाद करने वाले वही अधिकारी हैं जिन्होंने पीड़ित पिता-पुत्र को तीन दिन थाने बुलवाकर अपना जोर दिखाया होगा। क्यूँकि जब पुलिस गुनहगारों के साथ होती है तो सबसे पहले वह फरियाद लेकर आने वाले को इतना जलील और परेशान करती है कि दुबारा कोई मदद मांगने थाने जाने की सोचे भी ना। यहां भी यही हुआ होगा क्यूँकि एक बयान में ख़ुद पुजारी कह रहे थे कि थाने जाते-जाते परेशान हो गए हैं। ख़ैर, पुलिस को उनसे क्या? रौबदार वर्दी ने विधायक जी को पहले ही कह दिया होगा कि आप बिलकुल चिंता ना करें। यह तो मीडिया वाले पीछे पड़े है वर्ना पुजारी बाप-बेटे को तो हम माफ़ी माँगने आपके घर बाणगंगा ही भेज देते।
तो विधायक जी, बेटे का एक और चैप्टर पूरा हुआ। पुजारीजी बदल गए। क्या ही करते। शायद गाड़ी भी बदल जाए। जल्द ही हम भी फिर एक नई गाड़ी देखेंगे और एक नया मंदिर भी। आप सत्तारूढ़ दल के विधायक हैं और उस पार्टी से विधायक हैं जो देश में अकेले हिन्दू धर्म, हिंदुत्व और हिंदुओं की सबसे बड़ी पार्टी होने का दावा करती है। पुजारियों की पिटाई और आधी रात के बाद मंदिर के दरवाज़े खुलवाने का सनातनी कार्य आपका बेटा नहीं करेगा तो कौन करेगा? हमें मध्य प्रदेश को जल्द से जल्द पुराने वाला यूपी-बिहार बनाना है। और यह काम आपकी अगली पीढ़ी के सहयोग के बिना कैसे पूरा होगा?
बस, एक शिकायत है। आपने देवास पहुंचने में थोड़ी देर कर दी। पुजारी थाने चला गया, मीडिया को फुटेज मिल गया और बेटे को लोगों ने गाड़ी सहित पहचान लिया। वरना सब ठीक था। अगली बार ख्याल रखियेगा कि ऐसे कोई सबूत ना बच पाए। बहुत देर कर दी सरकार आपने देवास जाते-जाते। वरना तो क्या ही होता…!
MP News :शुक्रवार की रात इंदौरी विधायक गोलू शुक्ला के बिगड़ैल बेटे रुद्राक्ष शुक्लाने सत्ता मद में चूर होकर मालवा-निमाड़ के सबसे प्रतिष्ठित देवास के चामुंडा मंदिर में जो तांडव मचाया था उसकी परिणति विधायक पुत्र के खिलाफ एफआईआर के रूप में सामने आई है। मंगलवार को विधायक पुत्र थाने पहुंचे, जमानत ली और फरियादी पुजारी पिता-पुत्र को शाल-श्रीफल-नगद नेग देकर उनसे ‘मां चामुंडा की जय’ भी करवा ली।
आपसे कौन लड़ सकता है विधायकजी?
खबर यह भी...विधायक पुत्र रुद्राक्ष गोलू शुक्ला की थाने में हंसी ने खोली कलेक्टर, SP, ASP, CSP और TI की पोल
विधायकजी का जलवा भी देखिए
यहां मैं फिलहाल पुलिस की संवेदनशीलता की तो बात कर ही नहीं रहा हूं जहां पीड़ित पुजारी बाप-बेटे एक पुलिस अधिकारी के कक्ष में दीवार से सटकर हाथ जोड़े खड़े दिखाई दे रहे थे और अधिकारी कुर्सी पर बैठे अपना रौब झाड़ रहा है।
खबर यह भी...विधायक पुत्र रुद्राक्ष का साथियों के साथ थाने में सरेंडर, पुजारी के पैर छूकर मांगी माफी
'थाने जाते-जाते परेशान हो गए'
तो विधायक जी, बेटे का एक और चैप्टर पूरा हुआ। पुजारीजी बदल गए। क्या ही करते। शायद गाड़ी भी बदल जाए। जल्द ही हम भी फिर एक नई गाड़ी देखेंगे और एक नया मंदिर भी। आप सत्तारूढ़ दल के विधायक हैं और उस पार्टी से विधायक हैं जो देश में अकेले हिन्दू धर्म, हिंदुत्व और हिंदुओं की सबसे बड़ी पार्टी होने का दावा करती है। पुजारियों की पिटाई और आधी रात के बाद मंदिर के दरवाज़े खुलवाने का सनातनी कार्य आपका बेटा नहीं करेगा तो कौन करेगा? हमें मध्य प्रदेश को जल्द से जल्द पुराने वाला यूपी-बिहार बनाना है। और यह काम आपकी अगली पीढ़ी के सहयोग के बिना कैसे पूरा होगा?
बस, एक शिकायत है। आपने देवास पहुंचने में थोड़ी देर कर दी। पुजारी थाने चला गया, मीडिया को फुटेज मिल गया और बेटे को लोगों ने गाड़ी सहित पहचान लिया। वरना सब ठीक था। अगली बार ख्याल रखियेगा कि ऐसे कोई सबूत ना बच पाए। बहुत देर कर दी सरकार आपने देवास जाते-जाते। वरना तो क्या ही होता…!
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA