DGP पिता की विदाई परेड की कमांड संभालेंगी DCP सोनाक्षी सक्सेना
Raj Singh | Nov 20, 2024, 08:41 IST
dgp_mp
मध्य प्रदेश के डीजीपी सुधीर सक्सेना रिटायर होने वाले हैं। इस संबंध में उनके लिए एक कार्यक्रम आयोजित किया गया है, जो 30 नवंबर को होगा। इस विदाई समारोह में उनकी बेटी विदाई परेड देंगी।
मध्य प्रदेश के पुलिस महानिदेशक यानी डीजीपी सुधीर सक्सेना करीब 32 महीने की सेवा के बाद 30 नवंबर को रिटायर हो जाएंगे। उनकी सेवानिवृत्ति पर एक कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा, जो भोपाल के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में होगा। जहां उन्हें विदाई परेड में सलामी दी जाएगी। इस परेड की सबसे खास बात यह होगी कि डीजीपी की विदाई परेड में परेड कमांडर की जिम्मेदारी उनकी बेटी सोनाक्षी सक्सेना संभालेंगी।
जानकारी के लिए बता दें कि परेड से पहले डीजीपी लाल परेड परिसर में बने शहीद स्मारक पर जाते हैं और मृतक पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि देते हैं। इसके बाद कमांडर परेड का संचालन करते हैं। परेड के बाद सभी पुलिस अधिकारी डीजीपी की गाड़ी को अपने हाथों से खींचते हैं और ग्राउंड से बाहर लाते हैं। ऐसा करके डीजीपी को सम्मान दिया जाता है।
नक्सलियों पर सर्जिकल स्ट्राइक की तैयारी! जानें क्या बोले DGP सक्सेना
MP का नया DGP अगले सप्ताह होगा तय, इन तीन नामों पर फोकस
सुधीर कुमार सक्सेना, मध्य प्रदेश पुलिस के 31वें पुलिस महानिदेशक (DGP) हैं। वे 1987 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के वरिष्ठ अधिकारी हैं। डीजीपी नियुक्त होने से पहले, वे केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर कैबिनेट सचिवालय में सुरक्षा सचिव के पद पर तैनात थे। सक्सेना का प्रशासनिक अनुभव काफी लंबा है, जिसमें सीबीआई के डीआईजी, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के अधिकारी, और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के विशेष कार्याधिकारी (OSD) जैसे पद शामिल हैं। उन्हें ग्वालियर, रायगढ़, छिंदवाड़ा, और जबलपुर के पुलिस अधीक्षक यानी एसपी के रूप में भी सेवा करने का अनुभव है।
इसके अलावा वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनवरी 2022 में पंजाब दौरे के दौरान हुई सुरक्षा चूक की जांच समिति के प्रमुख थे। उनकी नियुक्ति उनके वरिष्ठता और कार्यकुशलता के आधार पर की गई थी। तब वो काफी चर्चा में आए थे। अपने प्रशासनिक कार्यकाल में सुधीर सक्सेना ने कई अहम जिम्मेदारियां निभा चुके हैं लेकिन अब वो रिटायर हो रहे हैं।
डीजीपी को दिया जाएगा सम्मान
नक्सलियों पर सर्जिकल स्ट्राइक की तैयारी! जानें क्या बोले DGP सक्सेना
30 नवंबर शाम 4 बजे होगा कार्यक्रम
बता दें कि डीजीपी सुधीर सक्सेना की बेटी सोनाक्षी फिलहाल भोपाल में डीसीपी इंटेलिजेंस हैं। कमांडेंट 7वीं बटालियन हितेश चौधरी ने बताया कि यह परेड 30 नवंबर को शाम 4 बजे होगी। इसके लिए परेड कमांडर सोनाक्षी सक्सेना और परेड में हिस्सा लेने वाली टीमों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं।
इन पदों पर रहकर दे चुके हैं अपनी सेवाएं
इसके अलावा वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनवरी 2022 में पंजाब दौरे के दौरान हुई सुरक्षा चूक की जांच समिति के प्रमुख थे। उनकी नियुक्ति उनके वरिष्ठता और कार्यकुशलता के आधार पर की गई थी। तब वो काफी चर्चा में आए थे। अपने प्रशासनिक कार्यकाल में सुधीर सक्सेना ने कई अहम जिम्मेदारियां निभा चुके हैं लेकिन अब वो रिटायर हो रहे हैं।
FAQ
- डीजीपी की विदाई परेड की खास बात क्या होगी?
डीजीपी की विदाई परेड में परेड कमांडर की जिम्मेदारी उनकी बेटी सोनाक्षी सक्सेना निभाएंगी, जो फिलहाल भोपाल में डीसीपी इंटेलिजेंस हैं। - डीजीपी की विदाई परेड का कार्यक्रम कब होगा?
डीजीपी सुधीर सक्सेना की विदाई परेड 30 नवंबर को शाम 4 बजे मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित होगी। - सुधीर सक्सेना ने किस-किस पद पर अपनी सेवाएं दी हैं?
सुधीर सक्सेना ने सीबीआई में डीआईजी, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) में अधिकारी, और मध्य प्रदेश के अलग-अलग जिलों में पुलिस अधीक्षक रह चुके हैं। वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पंजाब दौरे की सुरक्षा चूक की जांच समिति के प्रमुख भी थे।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari