बागेश्वर बाबा के भाई का गोली कांड, जमीन विवाद में युवक को मारी गोली, गंभीर

Aman Vaishnav | Jul 14, 2026, 15:01 IST
Share
बागेश्वर बाबा के भाई का गोली कांड
बागेश्वर बाबा के भाई का गोली कांड

बागेश्वर धाम सरकार धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भाई शालिगराम गर्ग ने जमीनी विवाद पर कोड़ा गांव के निवासी मोतीलाल कुशवाहा को गोली मारी। युवक की गंभीर हालत बताई जा रही है। पुलिस घायल को जिला अस्पताल लेकर पहुंची है।

नीरज सोनी @ छतरपुर

मध्य प्रदेश के छतरपुर से बड़ी खबर सामने आई है। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भाई शालिगराम गर्ग पर जमीन विवाद के दौरान मारपीट करने और गोली चलाने का आरोप लगा है। इस घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है।

2320d852-6e5
2320d852-6e5

जमीन विवाद का मामला

बताया जा रहा है कि राजनगर थाना इलाके के कोड़ा गांव में बागेश्वर धाम सरकार की गौशाला है। गौशाला से जुड़ी जमीन खरीदने को लेकर शालिगराम गर्ग और कुछ ग्रामीणों के बीच काफी समय से विवाद चल रहा था। इसी विवाद के दौरान गांव के रहने वाले मोतीलाल कुशवाहा को गोली लग गई। आरोप है कि गोली शालिगराम गर्ग ने चलाई।

गोली लगने के बाद मोतीलाल कुशवाहा गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पुलिस उन्हें तुरंत जिला अस्पताल लेकर पहुंची, जहां उनका इलाज चल रहा है।

घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है और सबूत जुटा रही है।

8839d94c-5a8
8839d94c-5a8

जानकारी के अनुसार पहले बी इस विवादित जमीन को लेकर शिकायतें की जी चुकी है लेकिन पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही थी।

ये खबरें भी पढ़िए...

शादी में फायरिंग कर रहा था युवक, दूल्हे के जीजा ने रोका तो सीने में मारी गोली

भाजपा विधायक जगन्नाथ सिंह पर फायरिंग कराने के आरोप, बिजली काटी, पत्थरबाजी भी की!

इंदौर में दोस्तों संग पार्टी कर रही युवती की आंख में लगी गोली, इलाज के दौरान मौत

प्रेमिका के कहने पर लवर बना किलर, पेट्रोल पंप पर सेल्समैन को मारी गोली

Tags:
  • पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री
  • बागेश्वर धाम सरकार
  • जमीन विवाद
  • शालिगराम
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब

By VINAY VERMA

अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान

By Ashish Bhardwaj

RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान
वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?

By Arohi Raj

वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?
हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड

By Umeshwari Baghel

हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड