दिग्विजय सिंह ने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा को क्यों बोला नपुंसक
Ravi Singh | Sept 07, 2024, 18:17 IST
Impotent
दिग्विजय सिंह ने प्रेस वार्ता की जिसमें उन्होंने बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ( VD Sharma ) को नपुंसक बोला है। दिग्विजय ने कहा कि वीडी शर्मा के नपुंसक होने पर मुझे खेद है।
पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ( Digvijay Singh ) अपने बयानों को लेकर हमेशा चर्चा में रहते हैं। दिग्विजय सिंह बीजेपी को घेरने का कोई भी मौका नहीं छोड़ते हैं। दिग्विजय सिंह आए दिन जनता के साथ हो रहे अत्याचार, मंगाई, बेरोजगारी और घोटाले सहित अन्य मुद्दों को लेकर बीजेपी के खिलाफ हल्ला बोलते रहते हैं। आज 7 सितंबर 2024 को दिग्विजय सिंह ने प्रेस वार्ता की जिसमें उन्होंने बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ( VD Sharma ) को नपुंसक बोला है। दिग्विजय ने कहा कि "वीडी शर्मा के नपुंसक होने पर मुझे खेद है"।
दरअसल, पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह सीपीआईएम के दफ्तर प्रेस वार्ता कर रहे थे। तभी पत्रकार ने पुछा कि बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष आपको आतंकवादियों को हिमायती मानते हैं। इसका जवाब देते हुए पूर्व सीएम ने कहा कि वीडी शर्मा मुझे आतंकियों का हिमायती मानते हैं, तो उनकी नपुंसकता पर मुझे निराशा होती है। ट्रिपल इंजन सरकार में होकर भी कोई भी कार्रवाई नहीं की जाती साथ ही उनका कहना है कि देश में जो गवर्नेंस ऑफ नरेंद्र मोदी चल रहा है, उसमें तुम भी खाओ, हमको भी खिलाओ वाली नीति लागू है।
पूर्व सीएम ने छतरपुर की घटना पर कहा कि आरएसएस के इशारे पर सरकार मुसलमानों को टारगेट कर रही है। छतरपुर में झूठे आरोप लगाकर लोगों के घरों को गिराया जा रहा है। बड़वानी में एक मुसलमान के दोनों हाथ नहीं थे पर उसे पत्थर फेंकने के आरोप में उसका घर जमींदोज कर दिया। भिंड में हत्या में शामिल हिंदुओं को घर को छोड़कर मुसलमानों का का घर गिरा दिया गया। साथ ही दिग्विजय ने छतरपुर की घटना पर इंदौर हाईकोर्ट से जल्द सुनवाई की मांग की है और कहा कि बुलडोजर कार्रवाई के खिलाफ मै लीगल टीम से चर्चा करके सुप्रीम कोर्ट में इंटर विनर बनूंगा।
https://thesootr.com/state/madhya-pradesh/cm-mohan-yadav-garbhkal-the-sootr-survey-6952867
दिग्विजय ने कहा है कि देश में गुजराती ठेकेदारों के जरिए सरकार भ्रष्टाचार कर रही है। सरकारी ठेकों में 60/40 का कमीशन चल रहा है और अगर मेरे संबंध आतंकवादियों से हैं तो सरकार बीजेपी की है कार्रवाई क्यों नहीं कर रहे हैं।
दिग्विजय सिंह द्वारा की गई टिप्पणी के जवाब में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि वह दिग्विजय सिंह का सम्मान करते हैं, लेकिन जिस तरह की भाषा का प्रयोग उन्होंने किया है, वह अस्वीकार्य है। दिग्विजय सिंह जिस वरिष्ठता और पद पर रहे हैं, उस हिसाब से ऐसे शब्दों का उपयोग करना उचित नहीं है। शर्मा ने आगे कहा कि यदि दिग्विजय सिंह अनुसूचित जाति और जनजाति के लोगों का अधिकार छीनकर उसे मुसलमानों को देने की बात करते हैं, तो वह इसका विरोध करेंगे। उन्होंने चुनौतीपूर्ण अंदाज में कहा कि यदि मेरे इस विरोध को आप नपुंसकता मानते हैं, तो मुझे यह नपुंसकता स्वीकार है।
21 अगस्त को छतरपुर की सिटी कोतवाली में प्रदर्शन करने भीड़ गई और प्रदर्शन में आए उपद्रवियों ने पत्थरबाजी कर दी। पुलिस लगातार पत्थरबाजों के खिलाफ एक्शन ले रही है। पहले मुख्य आरोपी के 10 करोड़ के घर पर बुलडोजर चलाकर गिराया, वहीं अब 16 लोगों के बंदूक का लाइसेंस भी रद्द कर दिए गए।
दरअसल, पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह सीपीआईएम के दफ्तर प्रेस वार्ता कर रहे थे। तभी पत्रकार ने पुछा कि बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष आपको आतंकवादियों को हिमायती मानते हैं। इसका जवाब देते हुए पूर्व सीएम ने कहा कि वीडी शर्मा मुझे आतंकियों का हिमायती मानते हैं, तो उनकी नपुंसकता पर मुझे निराशा होती है। ट्रिपल इंजन सरकार में होकर भी कोई भी कार्रवाई नहीं की जाती साथ ही उनका कहना है कि देश में जो गवर्नेंस ऑफ नरेंद्र मोदी चल रहा है, उसमें तुम भी खाओ, हमको भी खिलाओ वाली नीति लागू है।
सरकार कर रही मुसलमानों को टारगेट
https://thesootr.com/state/madhya-pradesh/cm-mohan-yadav-garbhkal-the-sootr-survey-6952867
बीजेपी सरकार कार्रवाई करे
ऐसे शब्दों का उपयोग करना उचित नहीं - वीडी शर्मा
छतरपुर मामला क्या है
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA