सुप्रीम कोर्ट पर दिग्विजय की टिप्पणी, कार्रवाई के लिए पुष्यमित्र ने लिखा पत्र

Sanjay Gupta | Jun 12, 2026, 23:27 IST
Share
महापौर इंदौर ने एसजी को लिखा पत्र
महापौर इंदौर ने एसजी को लिखा पत्र

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन खारिज होने के मामले में पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह अपनी टिप्पणी को लेकर विवादों में आ गए हैं। महापौर इंदौर पुष्यमित्र भार्गव ने उन पर सुप्रीम कोर्ट की अवमानना का केस कराने की मांग की है।

Indore: राज्यसभा के लिए कांग्रेस की प्रत्याक्षी मीनाक्षी नटराजन के नामांकन फार्म रद्द होने की याचिका सुप्रीम कोर्ट से भी खारिज हो गई। इस मामले में पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह विवादों में आ गए हैं। उन्होंने गुरूवार को इस मामले में विवादित टिप्पणी की। इस पर महापौर इंदौर व पूर्व एएजी पुष्यमित्र भार्गव ने उन पर आपराधिक अवमानना केस की मांग की है। इसके लिए भारत के सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता को पत्र लिखा है।

यह बोले थे दिग्विजय सिंह

पूर्व सीएम गुरुवार को इस मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई नहीं होने पर नाराज दिखे। उन्होंने कहा कि चोरी हुई है तो सभी शामिल है। राज्य, केंद्र भी, चुनाव आयोग भी मुझे कहना पड़ रहा है सुप्रीम कोर्ट भी। जब कोर्ट को मालूम था कि चार बजे बाद याचिका का मतलब नहीं रहेगा तो फिर कल (शुक्रवार) की तारीख क्यों लगाई। यह मिली-जुली चोरी है। मीनाक्षी पर कोई आपराधिक केस नहीं है।

महापौर ने पत्र में यह की मांग

महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता को पत्र लिखा है। इसमें उन्होंने सिंह की टिप्पणी को सुप्रीम कोर्ट की मर्यादा के खिलाफ बताते हुए अवमानना करार दिया है। साथ ही कहा है कि यह राजनीतिक मतभेद के परे का मामला है, क्योेंकि इससे संवैधानिकं संस्थाओं के खिलाफ टिप्पणी की जा रही है। यदि इसे अभी नहीं रोका गया तो इससे और बढ़ावा मिलेगा। इसलिए सिंह पर अवमानना अधिनियम 1971 की धारा 15(1)(बी) के तहत आपराधिक अवमानना कार्रवाई होना चाहिए।

महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने यह दी प्रतिक्रिया

इंदौर महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने सिंह के बयान पर कहा कि एक पूर्व सीएम का इस तरह से सर्वोच्च संस्था के खिलाफ शब्दों का प्रयोग करना बेहद दुखद है। वह खुद अपने उम्मीदवार का फार्म सही नहीं भरवा सके। केस था तो इसकी एक लाइन जानकारी देने में क्या हर्ज था। उनके पास इतने विद्वान वकील है, लेकिन वह दो दिन तक सोते रहे।

अब ऐसे शब्दों का प्रयोग किया जा रहा है। सुप्रीम कोर्ट की यह अवमानना है। उन पर अवमानना लगना चाहिए, सुप्रीम कोर्ट स्वप्रेरणा से उन पर केस दर्ज करे, नहीं तो हम उन पर केस कराएंगे। वह लगातार संवैधानिक संस्थाओं के खिलाफ गलत टिप्पणी कर रहे हैं। ऐसा लगता है कि वह भारत के संविधान में विश्वास नहीं रखते हैं और पाकिस्तान का संविधान ही पसंद है।

ये भी पढ़ें...

SC पर दिग्विजय सिंह की टिप्पणी से बवाल, इंदौर महापौर बोले- अवमानना का केस कराएंगे

उषा ठाकुर बोलीं, मीनाक्षी का फार्म शिकायत करने वाली महिला की बद्दुआ से हुआ रद्द

इंदौर विधायक मालिनी गौड़ के करीबी वीरेंद्र शेंडगे और साथियों की मारपीट कैमरे में रिकॉर्ड

इंदौर में छात्रों का हल्लाबोल: MPESB भर्ती परीक्षा में धांधली के खिलाफ प्रदर्शन

Tags:
  • सुप्रीम कोर्ट
  • दिग्विजय सिंह
  • महापौर पुष्यमित्र भार्गव
  • सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता
  • मीनाक्षी नटराजन
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा