राज्यसभा में दिग्विजय सिंह ने सहकारी बैंकों का उठाया मुद्दा, नहीं दे पा रहे 2 हजार रुपए
Sandeep Kumar | Apr 01, 2025, 23:55 IST
digvijay-singh
राज्यसभा में दिग्विजय सिंह ने मध्य प्रदेश की सहकारी समितियों और बैंकों की दुर्दशा को लेकर चिंता जताई। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने चुनाव रुकवा दिए और प्रशासक बैठा दिए, जिससे मनमानी फैसले हो रहे हैं।
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने राज्यसभा में सहकारिता क्षेत्र की स्थिति को लेकर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश की 4536 प्राथमिक सहकारी समितियों में से लगभग 3800 (80%) समितियां पूरी तरह से ओवरड्यू हैं और भारी घाटे में चल रही हैं। इन समितियों में चुनाव नहीं हो रहे हैं, जबकि नियमों के अनुसार हर 5 साल में चुनाव होना चाहिए। इसके विपरीत, सरकार ने इनमें प्रशासक नियुक्त कर दिए हैं, जो लोकतांत्रिक प्रक्रिया को कमजोर कर रहे हैं।
सिंह ने जानकारी दी कि 38 जिला सहकारी बैंकों में से 13 बैंक इतने कमजोर हो चुके हैं कि वे अपने सदस्यों को 2,000 तक का भुगतान करने में असमर्थ हैं। यह स्थिति साफ तौर पर वित्तीय प्रबंधन और निगरानी की कमी को दर्शाती है।
ये खबर भी पढ़िए...खजुराहो एयरपोर्ट पर पसरा सन्नाटा, एयरलाइन कंपनियों ने बंद की उड़ानें, जानें क्या है वजह
लोकतंत्र की अनदेखी : दिग्विजय सिंह
दिग्विजय सिंह ने यह भी कहा कि सरकार ने कानून में बदलाव करके यह रास्ता निकाल लिया कि यदि चुनाव न हो सकें, तो प्रशासक अनिश्चित काल तक काम कर सकते हैं। उन्होंने इसे लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ बताया और आरोप लगाया कि प्रशासकों के माध्यम से मनमाने फैसले लिए जा रहे हैं। राज्यसभा में चल रही सहकारिता से जुड़े बिल पर चर्चा के दौरान उन्होंने यह सवाल उठाया और आरोप लगाया कि भाजपा शासित राज्यों में चुनाव टालकर प्रशासक बैठाने की आदत बन गई है।
ये खबर भी पढ़िए...धीरेंद्र शास्त्री शुरू करेंगे हिंदू क्रांति अभियान, गांव-गांव में कट्टर हिंदू बनाने का लक्ष्य, बनेगा सुंदरकांड मंडल
![ef808101-ee6]()
सिंह ने सहकारिता मंत्री अमित शाह पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा, “अमित शाह जी जो खुद को सरदार पटेल का दूसरा रूप कहते हैं, उनके नेतृत्व में सहकारिता आंदोलन कमजोर हो रहा है।” उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि मध्य प्रदेश अपेक्स बैंक के प्रबंध संचालक पर 12 बार गबन की शिकायतें हुई हैं, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने सवाल उठाया कि अगर शिकायतें गंभीर हैं, तो जांच और जवाबदेही क्यों नहीं सुनिश्चित की जा रही?
ये खबर भी पढ़िए...एलन मस्क की ‘Blindsight Chip’ अंधों को देखने में करेगी मदद
ये खबर भी पढ़िए... एमपी में नई बिजली दर की घोषणा के बीच राहत की खबर, 150 यूनिट तक मिलेगी सब्सिडी
सहकारी बैंकों की स्थिति बेहद खराब
ये खबर भी पढ़िए...खजुराहो एयरपोर्ट पर पसरा सन्नाटा, एयरलाइन कंपनियों ने बंद की उड़ानें, जानें क्या है वजह
लोकतंत्र की अनदेखी : दिग्विजय सिंह
ये खबर भी पढ़िए...धीरेंद्र शास्त्री शुरू करेंगे हिंदू क्रांति अभियान, गांव-गांव में कट्टर हिंदू बनाने का लक्ष्य, बनेगा सुंदरकांड मंडल
ef808101-ee6
अमित शाह पर भी साधा निशाना
ये खबर भी पढ़िए...एलन मस्क की ‘Blindsight Chip’ अंधों को देखने में करेगी मदद
ये खबर भी पढ़िए... एमपी में नई बिजली दर की घोषणा के बीच राहत की खबर, 150 यूनिट तक मिलेगी सब्सिडी
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari