पूजा करते Digvijay Singh की फोटो वायरल, CM Mohan Yadav ने कसा तंज

Jitendra Shrivastava | Apr 14, 2024, 23:21 IST
Share
THESOOTR
दिग्विजय सिंह का पूजा करते फोटो वायरल।

सोशल मीडिया पर दिग्विजय सिंह का एक फोटो वायरल हो रहा है। फोटो में
मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को पूजा करते हुए देखा जा सकता है। वहीं बीजेपी ने चुटकी लेते हुए कहा कि तस्वीर वायरल करने से फायदा नहीं होने वाला है।

BHOPAL. लोकसभा चुनाव के रण में उतरे पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ( Digvijay Singh) का सोशल मीडिया पर एक फोटो वायरल किया गया है। फोटो में दिग्विजय सिंह मंदिर में पूजा करते हुए नजर आ रहे हैं। दिग्विजय के समर्थन में सोशल मीडिया एक्स पर अकाउंट बनाया गया है। राजगढ़ लोकसभा के नाम से बने सोशल मीडिया अकाउंट पर दिग्विजय सिंह का प्रचार प्रसार हो रहा है। दिग्विजय सिंह भी राजगढ़ लोकसभा अकाउंट को फॉलो करने की अपील कर चुके हैं। इस बीच "चुनावी हिंदू" को लेकर भी बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है।

बीजेपी के निशाने पर दिग्विजय सिंह

बीजेपी के निशाने पर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह हैं। उनका दावा है कि पूजा अर्चना के बाद अन्न ग्रहण करते हैं। सोशल मीडिया पर दिग्विजय सिंह का एक फोटो मंदिर में पूजा करते हुए वायरल किया गया है। आरोप लगाया जा रहा है कि पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को मीडिया चुनावी हिंदू बताती है। हालांकि, दिग्विजय सिंह रोजाना देव दर्शन करने के लिए जाते हैं और दिन की शुरुआत भगवान की पूजा अर्चना से होती है। दावा किया जा रहा है कि दिग्विजय सिंह कभी भी बिना पूजा अर्चना करे अन्न तक ग्रहण नहीं करते हैं।

सीएम मोहन यादव ने बिना नाम लिए निशाना साधा

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ( CM Mohan Yadav) ने बिना नाम लिए पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस के नेता राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह का निमंत्रण ठुकरा चुके हैं। अब उनकी मंदिर में पूजा करते हुए तस्वीर वायरल हो रही है। लोग अच्छी तरह जानते हैं कि लोकसभा चुनाव में क्या करना है?

मोदी की गारंटी के आगे सब कुछ बेमानी है

बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता राजपाल सिंह सिसोदिया का कहना है कि पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को मध्य प्रदेश की जनता भली भांति जानती है। उन्हें मंदिर में पूजा अर्चना की तस्वीर वायरल करने से कोई फायदा नहीं पहुंचने वाला है। जनता को पता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी के आगे सब कुछ बेमानी है। पूर्व मुख्यमंत्री लोकसभा चुनाव लड़ने के मूड में नहीं थे। कांग्रेस से टिकट मिलने के कारण फंस गए हैं। उन्होंने कहा कि दिग्विजय सिंह खुद आमसभा में स्वीकार कर चुके हैं कि चुनाव कठिन है। सिसोदिया ने कहा कि दिग्विजय सिंह के लिए चुनावी हिंदू शब्द गलत नहीं है।

Tags:
  • CM Mohan Yadav
  • Digvijay Singh
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई