पूर्व CM दिग्गी बोले- पीएम मोदी विदेश में बंधुत्व और देश में हिंदुत्व

Sanjay Gupta | Dec 23, 2024, 11:13 IST
Share
digvijay singh on pm
digvijay singh on pm

पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह रविवार रात को इंदौर में मीडिया से चर्चा में एक बार फिर पीएम नरेंद्र मोदी को लेकर हमलावर हुए। कुवैत में मिले पुरस्कार को लेकर उन्होंने पहले पीएम मोदी को बधाई दी और इसके बाद उन पर टिप्पणी की।

मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह रविवार रात को इंदौर में मीडिया से चर्चा में एक बार फिर पीएम नरेंद्र मोदी को लेकर हमलावर हुए। कुवैत में मिले पुरस्कार को लेकर उन्होंने पहले तो पीएम मोदी को बधाई दी और इसके बाद कहा कि वह विदेश में बंधुत्व और देश में हिंदुत्व और नफरत वाली बात करते हैं।

मोदी नहीं पहनते हैं इस्लामिक टोपी

सिंह यहीं नहीं रुके, उन्होंने कहा कि विदेश में मोदी बंधुत्व की बात करते हैं, विदेशों में मस्जिद में भी जाते हैं और इस्लामिक टोपी भी पहनते हैं। यहां वह दंगा-फसाद के जनक रहे हैं। गोधरा कांड रोकने में वह असफल रहे थे और तब पीएम अटलजी ने कहा था कि राजधर्म का पालन उन्हें करना चाहिए। उनके विचार विदेशों में बंधुत्व वाले होते हैं और देश में हिंदुत्व और नफरत वाले।

बाबा साहब सभी के हैं

वहीं बाबा साहब अंबेडकर को लेकर उन्होंने कहा कि वह किसी एक संस्था की प्रॉपर्टी नहीं है, वह सभी के हैं और उन पर किसी एक का अधिकार नहीं है। देश का वह चेहरा है जिन्होंने देश को आजादी के बाद किस प्रकार से इसका स्वरूप हो, सभी वर्ग जो हजारों साल से वंचित रहे, उन्हें आगे लाने का प्रस्ताव रखा, हमारे लोकतंत्र में महिलाओं, पुरुषों, अमीर-गरीब सभी को पहले दिन से समान अधिकार मिले, ऐसे संविधान को बनाया। दिग्विजय सिंह के साथ रघु परमार, सुवेग राठी और अन्य साथ थे।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • इंदौर न्यूज
  • नरेंद्र मोदी
  • दिग्विजय सिंह
  • मध्य प्रदेश
  • मध्य प्रदेश न्यूज
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा