डिंडौरी में उल्टी-दस्त से एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत, अब तक 26 की गई जान , मचा हड़कंप

Vikram Jain | Aug 15, 2024, 18:10 IST
Share
Dindori vomiting and diarrhea 3 people died
Dindori vomiting and diarrhea 3 people died

मध्‍य प्रदेश के डिंडौरी में उल्टी-दस्त से दो दिन में एक ही परिवार तीन लोगों की मौत हो गई। इन मौतों के स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। जिले में उल्टी दस्त से मौत का आंकड़ा 26 के पार पहुंच गया है।

BHOPAL. मध्‍य प्रदेश के डिंडौरी में उल्टी-दस्त से मौत का सिलसिला जारी है। दो दिन में उल्टी दस्त से एक ही परिवार को तीन लोगों की मौत हो गई। जिले में लगातार हो रही मौतों के बाद स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। जिले में उल्टी- दस्त से अब तक 26 लोग दम तोड़ चुके हैं।

उल्टी-दस्त से चार टोला में 3 की मौत

मेहंदवानी जनपद पंचायत क्षेत्र के ग्राम पंचायत सुरजपुरा के चार टोला में पहले खेर सिंह (65) की उल्टी-दस्त से मौत हुई। इसके बाद खेर सिंह की पत्नी मतवरिन बाई (58) और बहन सहली बाई(60) ने भी उल्टी-दस्त से दम तोड़ दिया। एक परिवार के 3 लोगों की मौत की सूचना मिलते ही गांव और स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया।

सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव पहुंची और उल्टी-दस्त से बीमार लोगों की जांच कर इलाज शुरू किया। सामने आया कि ग्रामीणों को नल जल योजना से पानी नहीं मिल रहा था और इस कारण लोग कुएं का दूषित पानी पीने मजबूर थे।

प्रभारी मंत्री और सांसद ने अस्पताल का निरीक्षण किया

इधर, गुरुवार को ही जिले की प्रभारी मंत्री प्रतिमा बागरी और सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने जिला अस्पताल पहुंचकर निरीक्षण किया। प्रतिमा बागरी ने वार्ड में पहुंचकर मरीजों से इलाज को लेकर जानकारी ली। इस दौरान गंदगी और अव्यवस्था को लेकर सिविल सर्जन अजय राज को फटकार लगाई ।

ये खबर भी पढ़ें... MP में एक्सप्रेस ट्रेन की छत से टपकता रहा पानी , यात्री हुए परेशान, रेलवे सुविधाओं पर उठे सवाल

टोला गांव पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम

उल्टी दस्त से मौत के बाद मेंहदवानी नायब तहसीलदार सुखमन सिंह, बीएमओ स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ चार टोला गांव पहुंचे। नायब तहसीलदार की जांच के मुताबिक गांव के लोग कुएं का पानी पीते थे।

बता दें कि क्षेत्र में उल्टी दस्त तेजी से बढ़ रहा है। पीड़ित लोगों को समय पर इलाज नहीं मिल रहा है। मेंहदवानी जनपद क्षेत्र समेत जिले के कई क्षेत्रों से लगातार उल्टी दस्त के पीड़ित मिल रहे आ रहे हैं। कई लोगों की मौत हो चुकी है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • डिंडौरी न्यूज
  • डिंडौरी में उल्टी दस्त का प्रकोप
  • डिंडौरी में उल्टी दस्त से 3 मौतें
  • डिंडौरी स्वास्थ्य विभाग
  • डिंडौरी जिला प्रभारी मंत्री प्रतिमा बागरी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा