दिनेश यादव जबलपुर से कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी, द सूत्र ने 16 मार्च को ही बता दिया था

Rahul Garhwal | Updated:
Share
Dinesh Yadav Congress Lok Sabha candidate from Jabalpur The Sootr had told on March 16
Dinesh Yadav Congress Lok Sabha candidate from Jabalpur The Sootr had told on March 16

द सूत्र एक बार फिर सबसे पहले और सबसे सटीक साबित हुआ है। कांग्रेस ने जबलपुर लोकसभा से दिनेश यादव को प्रत्याशी बनाया है। द सूत्र ने 16 मार्च को ही बता दिया था कि दिनेश यादव को टिकट मिलने वाला है।

Dinesh Yadav Congress Candidate Jabalpur Lok Sabha


नील तिवारी, JABALPUR. लोकसभा चुनाव ( Lok Sabha Elections ) के लिए कांग्रेस ने प्रत्याशियों की चौथी लिस्ट जारी कर दी। कांग्रेस ने जबलपुर से दिनेश यादव ( Dinesh Yadav ) को टिकट दिया है। द सूत्र एक बार फिर सबसे पहले और सबसे सटीक साबित हुआ है। द सूत्र ने 16 मार्च को ही बता दिया था कि कांग्रेस दिनेश यादव को जबलपुर लोकसभा के चुनावी मैदान में उतारने वाली है।

द सूत्र की 16 मार्च की खबर पढ़ने के लिए क्लिक करिए

जबलपुर में इन 2 नेताओं में से एक होगा कांग्रेस का लोकसभा प्रत्याशी, सौरभ नाटी शर्मा नगर अध्यक्ष पद पर माने

दिनेश यादव को अच्छा अनुभव

दिनेश यादव 11 साल तक जबलपुर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रहे हैं। जबलपुर में शहरी सहित ग्रामीण क्षेत्र में भी उनकी अच्छी-खासी पकड़ है। उन्हें कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय में भी सालों का अनुभव है। जो आज की स्थिति में कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी के लिए बहुत ही अहम है।

कांग्रेस प्रत्याशी को कम समय में करनी होगी खासी मशक्कत

लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है। मध्यप्रदेश में 4 चरणों में चुनाव होंगे। शेड्यूल के मुताबिक जबलपुर में 19 अप्रैल को वोटिंग होगी। 27 मार्च से नामांकन भरे जाएंगे। नाम वापसी के लिए 30 मार्च का दिन तय किया गया है। मतगणना 4 जून को होगी। दिनेश यादव को चुनाव प्रचार के लिए 27 दिन का समय मिला है। जबलपुर की 8 विधानसभा में प्रचार करने के लिए दिनेश यादव को 4 दिन भी नहीं मिलेंगे। वहीं बीजेपी ने 2 मार्च को ही आशीष दुबे को टिकट दे दिया था। वे उस समय से ही चुनाव प्रचार में जुटे हैं।

ये खबर भी पढ़िए..

कांग्रेस की चौथी लिस्ट जारी, दिग्विजय सिंह राजगढ़ से होंगे प्रत्याशी

जबलपुर लोकसभा सीट पर रहा इनका दबदबा

पहले आम चुनाव के बाद से 1974 तक जबलपुर लोकसभा सीट पर कांग्रेस का दबदबा था। सेठ गोविन्द दास यहां से 5 बार निर्वाचित हुए। 1974 में सेठ गोविंद दास के निधन के बाद हुए उपचुनाव में विपक्ष के प्यूपिल्स कैंडिडेट के रूप में शरद यादव ने पहली बार लोकदल के टिकट पर चुनाव लड़ते हुए कांग्रेस को शिकस्त दी थी। इसके बाद 1977 में शरद यादव दूसरी बार जबलपुर सीट से सांसद बने। साल 1982 में पहली बार जबलपुर में बीजेपी की जीत हुई और बाबूराव परांजपे बीजेपी के पहले सांसद बने। 2 साल बाद ही 1984 में कांग्रेस के कर्नल अजय नारायण मुशरान ने आम चुनाव में बाबूराव परांजपे को पराजित करते हुए कांग्रेस का दबदबा फिर से कायम किया। 1989 के चुनाव में ये सीट फिर बीजेपी के खाते में आ गई। साल 1991 के चुनाव में कांग्रेस ने फिर इस सीट पर कब्जा जमा लिया। इसके बाद 1996 से जबलपुर लोकसभा सीट बीजेपी का गढ़ बनी हुई है। वर्तमान में राज्यसभा सदस्य विवेक तन्खा जैसे कद्दावर नेता भी 2 बार यहां से कांग्रेस की टिकट पर चुनाव हार चुके हैं। जबलपुर सीट से बीजेपी नेता बाबूराव परांजपे 3 बार, जयश्री बनर्जी एक बार और राकेश सिंह 4 बार सांसद बने हैं।

Congress fourth list | Dinesh Yadav candidate from Jabalpur Lok Sabha | Congress gave Lok Sabha ticket to Dinesh Yadav | जबलपुर लोकसभा से दिनेश यादव प्रत्याशी | कांग्रेस ने दिनेश यादव को दिया लोकसभा का टिकट

Tags:
  • Lok Sabha elections
  • लोकसभा चुनाव
  • Dinesh Yadav
  • दिनेश यादव
  • Congress fourth list
  • Dinesh Yadav candidate from Jabalpur Lok Sabha
  • Congress gave Lok Sabha ticket to Dinesh Yadav
  • कांग्रेस की चौथी लिस्ट
  • जबलपुर लोकसभा से दिनेश यादव प्रत्याशी
  • कांग्रेस ने दिनेश यादव को दिया लोकसभा का टिकट
इंदौर का प्रभार छोड़ते ही चर्चा में आया सीएम मोहन और कैलाश विजयवर्गीय का पुराना किस्सा, बोले थे- आपके नाम से अधिकारी हमें चमकाते हैं

By Sanjay Gupta

इंदौर का प्रभार छोड़ते ही चर्चा में आया सीएम मोहन और कैलाश विजयवर्गीय का पुराना किस्सा, बोले थे- आपके नाम से अधिकारी हमें चमकाते हैं
राजस्थान पंचायत चुनाव में हार पर दिल्ली में भाजपा की हाई-लेवल बैठक, मदन राठौड़ समेत चारों महामंत्री तलब

By Mukesh Sharma

राजस्थान पंचायत चुनाव में हार पर दिल्ली में भाजपा की हाई-लेवल बैठक, मदन राठौड़ समेत चारों महामंत्री तलब
भोपाल में महंगा होगा पानी? 830 कॉलोनियों की सप्लाई निजी कंपनी को देने की तैयारी, जानें आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर

By Sandeep Kumar

भोपाल में महंगा होगा पानी? 830 कॉलोनियों की सप्लाई निजी कंपनी को देने की तैयारी, जानें आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर
अब हर साल 50 घंटे पढ़ेंगे शिक्षक, तभी मिलेगा प्रमोशन और इंक्रीमेंट, AI से लेकर साइबर सुरक्षा तक की होगी ट्रेनिंग

By Umeshwari Baghel

अब हर साल 50 घंटे पढ़ेंगे शिक्षक, तभी मिलेगा प्रमोशन और इंक्रीमेंट, AI से लेकर साइबर सुरक्षा तक की होगी ट्रेनिंग
रायपुर एप्पल स्टोर चोरी कांड : 2 करोड़ की सेंधमारी का पर्दाफाश, 1.50 करोड़ के 125 आईफोन के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

By Umeshwari Baghel

रायपुर एप्पल स्टोर चोरी कांड : 2 करोड़ की सेंधमारी का पर्दाफाश, 1.50 करोड़ के 125 आईफोन के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
रीवा कमिश्नर पर भड़के चीफ जस्टिस, बोले- आपको बेसिक ट्रेनिंग की जरूरत, हिरासत के आदेश में मिलीं कई गलतियां

By Sandeep Kumar

रीवा कमिश्नर पर भड़के चीफ जस्टिस, बोले- आपको बेसिक ट्रेनिंग की जरूरत, हिरासत के आदेश में मिलीं कई गलतियां
CG Top News : छत्तीसगढ़ में नक्सलियों का 39.77 लाख का कैश डंप बरामद, 65 ट्रेनें रद्द; शराब-कोयला घोटाले में भी बड़ा अपडेट समेत दिनभर की बड़ी खबरें

By Umeshwari Baghel

CG Top News : छत्तीसगढ़ में नक्सलियों का 39.77 लाख का कैश डंप बरामद, 65 ट्रेनें रद्द; शराब-कोयला घोटाले में भी बड़ा अपडेट समेत दिनभर की बड़ी खबरें