DPI ने गजब किया, जीवित शिक्षकों को मरा बताकर किया इनएक्टिव
Sanjay Gupta | Nov 05, 2024, 14:00 IST
thesootr
लोक शिक्षण संचालनालय (डीपीआई) का एक और कारनामा सामने आया है। संचालनालय के अधिकारियों ने एक-दो नहीं बल्कि एक लाख 46 हजार 363 शिक्षकों की यूनिक आईडी इनएक्टिव कर दी है।
स्कूल शिक्षा विभाग के लोक शिक्षण संचालनालय (डीपीआई) का एक और कारनामा सामने आया है। संचालनालय के अधिकारियों ने एक-दो नहीं बल्कि एक लाख 46 हजार 363 शिक्षकों की यूनिक आईडी इनएक्टिव कर दी है। इसमें 22 हजार 672 को मृत बताया गया। यानी कि यह अब विभाग में कार्यरत नहीं है, ऐसा रिकार्ड में आ चुका है। जब शिक्षकों को यह बात पता चली तो उन्होंने शिकायतें की। इस पर अब विभाग जागा और उन्होंने हर जिला शिक्षा अधिकारी से उनके जिले के शिक्षकों का जानकारी मांगी है।
डीपीआई से जो लिस्ट सामने आई है उसके अनुसार 1.46 लाख शिक्षकों की आईडी इनऐक्टिव की गई है। इसके कारण बताए गए हैं
![thesootr]()
1- मृत होने से इनऐक्टिव- 22 हजार 672 शिक्षक
2- रिटायरमेंट के कारण- 1 लाख दो हजार 637
3- इस्तीफा देने वाले- 18 हजार 243
4- टर्मिनेट किए गए- 2781
![WhatsApp Image 2024-11-05 at 1.11.46 PM]()
जब इन शिक्षकों को इनएक्टिव किया गया तो इसमें से कई शिक्षक विभाग के पास पहुंचे और बताया गया कि उनकी यूनिक आईडी बंद कर दी गई है। वहां पता चला कि वह तो रिटायमेंट वाली या मृत होने वाली या इस्तीफा देने वाली सूची में आ चुके हैं। इस पर खुद शिक्षक हैरान हुए और फिर बात डीपीआई भोपाल स्तर पर पहुंची।
इसके बाद अब डीपीआई से संचालक केके दिवेदी ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी कर दिया है और कहा है कि एजुकेशन पोर्टल पर लोकसेवकों को इनएक्टिव किए जाने की विस्तार से जानकारी दी जाए। इसमें ही लिखा है कि कई लोकसेवकों को आवेदन मिले हैं कि उनकी आईडी एक्टिव की जाए। इसलिए अब प्रत्येक लोकसेवक का परीक्षण कर फार्मेट में जानकारी दी जाए।
HC ने दिया वर्ग 1 के शिक्षकों को जॉइनिंग लेटर देने का अंतरिम आदेश
लोकसेवक का नाम, यूनिक आईडी नंबर, पदनाम, शाला का डाइस कोड, शाला का नाम, इनएक्टिव करने का कारण, एक्टिव करने का कारण और इस गलती के लिए जिम्मेदार अधिकारी-कर्मचारी का नाम व पद।
इस मामले में द सूत्र ने जिम्मेदार अधिकारियों को फोन करके उनका पक्ष जानना चाहा लेकिन डीपीआ में पदस्थ कामना आचार्य और संचालक केके दिवेदी ने जवाब नहीं दिया।
इस तरह बताए गए इनएक्टिव होने के कारण
thesootr
1- मृत होने से इनऐक्टिव- 22 हजार 672 शिक्षक
2- रिटायरमेंट के कारण- 1 लाख दो हजार 637
3- इस्तीफा देने वाले- 18 हजार 243
4- टर्मिनेट किए गए- 2781
जब शिकायतें पहुंची तो पड़ी सुध
WhatsApp Image 2024-11-05 at 1.11.46 PM
जब इन शिक्षकों को इनएक्टिव किया गया तो इसमें से कई शिक्षक विभाग के पास पहुंचे और बताया गया कि उनकी यूनिक आईडी बंद कर दी गई है। वहां पता चला कि वह तो रिटायमेंट वाली या मृत होने वाली या इस्तीफा देने वाली सूची में आ चुके हैं। इस पर खुद शिक्षक हैरान हुए और फिर बात डीपीआई भोपाल स्तर पर पहुंची।
इसके बाद पूरी लिस्ट की जांच की बात उठी
HC ने दिया वर्ग 1 के शिक्षकों को जॉइनिंग लेटर देने का अंतरिम आदेश
यह जानकारी मांगी गई है
द सूत्र ने लगाया फोन, नहीं उठाया
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari