महापौर पुष्यमित्र भार्गव बोले थे- पार्षद भागीरथपुरा में देखें ड्रेनेज, पानी की लाइन का कैसे अच्छा काम हुआ, मैं सर्टिफिकेट दे रहा हूं
Sanjay Gupta | Jan 06, 2026, 12:19 IST
dirty water deaths bhagheerathpura
भागीरथपुरा में गंदे पानी से 17 लोगों की मौत हो गई है। इस बीच महापौर पुष्यमित्र भार्गव का एक पुराना वीडियो सामने आया है। क्या कुछ है वीडियो में चलिए बताते हैं....
इंदौर के भागीरथपुरा में गंदे पानी से हुई 17 मौतों के बाद अब द सूत्र को महापौर पुष्यमित्र भार्गव का कुछ माह पहले का एक वीडियो मिला है। यह वीडियो महापौर के भागीरथपुरा में दो करोड़ के काम के भूमिपूजन के दौरान का है।
![0eb056f2-d3e]()
इसमें मंच पर पार्षद कमल वाघेला भी हैं। इस दौरान मंच से महापौर ने भागीरथपुरा को अच्छे काम का सर्टिफिकेट बांटा और भागीरथपुरा के कामों का गुणगान किया।
महापौर ने कहा कि- मेयर होने के नाते मैं यहां अच्छे काम का सर्टिफिकेट देता हूं। सभी पार्षदों को जिनके यहां बस्तियां आती है। उन्हें भागीरथपुरा आकर देखना चाहिए किस तरह का काम हुआ है। पार्षद हमेशा आपके काम के लिए फॉलो करते हैं और मैंने भी कभी इनका काम नहीं रोका। 10 करोड़ के काम हो गए हैं, दो-तीन करोड़ का अभी भूमिपूजन हो रहा है। दो साल अभी कार्यकाल के बचे हैं। पांच करोड़ के और काम होंगे।
भागीरथपुरा कांड से जुड़ी खबरें पढ़िए...
इंदौर भागीरथपुरा कांड हादसे पर न कांग्रेस मैदान में, न भाजपा के दिग्गजों की संवेदना
इस पूरे घटनाक्रम में घिरे पार्षद वार्ड 11 कमल वाघेला की भी महापौर ने मंच से जमकर तारीफ की थी। इसमें कहा था कि वाघेला संगठन के व्यक्ति है महामंत्री भी रहे हैं। यह नाम के समान कोमल बी है और बाघ भी। कोई इन्हें परेशान करेगा तो यह उन्हें ठीक कर देंगे।
उल्लेखनीय है कि यहां की ही पानी की लाइन बदलने की दो करोड़ 40 लाख की फाइल उलझी रही। अगस्त में टेंडर हुए लेकिन इसके बाद इन्हें खोला ही नहीं गया और ना ही वर्क ऑर्डर हुए। जब 29 दिसंबर को मामला सामने आया, इसके बाद यह टेंडर ओपन हुए।
इसके चलते पुरानी 40 फीसदी वाटर सप्लाई लाइन जो समय पर बदलना थी वह बदली ही नहीं। उधर इस कांड के बाद महापौर ने कह दिया कि अधिकारी सुनते नहीं और ऐसे में मैं काम नहीं कर सकता हूं। भागीरथपुरा कांड | इंदौर नगर निगम
0eb056f2-d3e
इसमें मंच पर पार्षद कमल वाघेला भी हैं। इस दौरान मंच से महापौर ने भागीरथपुरा को अच्छे काम का सर्टिफिकेट बांटा और भागीरथपुरा के कामों का गुणगान किया।
भागीरथपुरा में तीन साल में 10 करोड़ के काम हुुए
महापौर ने नगर निगम के अपने कार्यकाल के तीन साल पूरे होने के बाद, हुए इस आयोजन में भागीरथपुरा की जमकर तारीफ की। महापौर ने कहा कि यहां पर आपके पार्षद ने तीन साल में 24 सड़कें बनवाई हैं। हर एक की लागत 10 लाख है यानी 2.40 करोड़ की सड़कें बनी हैं। इसके पहले यहां इतनी ही लागत की ड्रेनेज लाइन और इतनी ही लागत की पानी की लाइन भी डाली गई है। यानी पार्षद कमल वाघेला ने तीन साल में 10 करोड़ के काम करा दिए। इसका मतलब एक साल में तीन करोड़ का काम हुआ।
भागीरथपुरा को मैं अच्छे काम का सर्टिफिकेट देता हूं
भागीरथपुरा कांड से जुड़ी खबरें पढ़िए...
इंदौर भागीरथपुरा कांड हादसे पर न कांग्रेस मैदान में, न भाजपा के दिग्गजों की संवेदना
कमल वाघेला की जमकर की तारीफ
भागीरथपुरा में दूषित पानी की सप्लाई
यहीं की फाइल पांच महीने तक अटकी रही
इसके चलते पुरानी 40 फीसदी वाटर सप्लाई लाइन जो समय पर बदलना थी वह बदली ही नहीं। उधर इस कांड के बाद महापौर ने कह दिया कि अधिकारी सुनते नहीं और ऐसे में मैं काम नहीं कर सकता हूं। भागीरथपुरा कांड | इंदौर नगर निगम
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari