प्रत्याशियों के लिए कांग्रेस में मंथन जारी, कुमारी शैलजा बोलीं- हर संसदीय क्षेत्र से 2 महिलाओं को टिकट देना हमारी कोशिश
The Sootr CG | Sept 23, 2023, 24:00 IST
प्रत्याशियों के लिए कांग्रेस में मंथन जारी, कुमारी शैलजा बोलीं- हर संसदीय क्षेत्र से 2 महिलाओं को टिकट देना हमारी कोशिश
रायपुर में प्रदेश कांग्रेस चुनाव समिति की बैठक हुई, कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा ने कहा हमारी कोशिश है कि सभी संसदीय सीट से 2 महिलाओं को टिकट दें।
RAIPUR. छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की तैयारी जोरों पर है, प्रत्याशियों की सूची को लेकर कांग्रेस में मंथन चल रहा है। इस बीच कांग्रेस इस बार 20 से ज्यादा महिलाओं को टिकट मिल सकती है। 2018 चुनाव में कांग्रेस से 13 महिलाओं को टिकट मिली थी। कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा ने कहा है कि हमारी कोशिश है कि सभी संसदीय सीट से 2 महिलाओं को टिकट दें।
चुनाव समिति की बैठक में हुई टिकट वितरण पर चर्चा
शनिवार को मुख्यमंत्री निवास में प्रदेश कांग्रेस चुनाव समिति की बैठक हुई, करीब तीन घंटे तक चली बैठक में प्रत्याशी चयन पर लंबी चर्चा हुई, बैठक में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रभारी कुमारी सैलजा, डिप्टी सीएम TS सिंहदेव, प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज और विधानसभा अध्यक्ष चरण दास महंत मौजूद रहे। बैठक को लेकर कांग्रेस प्रभारी कुमारी शैलजा ने बताया बैठक में विस्तार से सभी सीटों पर चर्चा हुई, कांग्रेस प्रत्येक लोकसभा क्षेत्र से दो महिलाओं को टिकट देने का प्रयास कर रही है। इस पर लगातार मंथन चल रहा है। उन्होने आगे कहा 2013 के चुनाव में भी कांग्रेस ने महिलाओं को ज्यादा से ज्यादा प्रतिनिधित्व दिया गया था।
ये खबर भी पढ़ें...
मनेंद्रगढ़ के AAP नेताओं पर अवैध वसूली का आरोप, पार्टी से निष्कासित पदाधिकारियों ने प्रेसवार्ता कर खोली पोल
2018 में कांग्रेस ने 13 महिलाओं को दिया था टिकट
बता दें 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 13 महिलाओं को प्रत्याशी बनाया था। इनमें से 10 प्रत्याशियों की जीत हुई थी। जबकि बीजेपी ने 14 महिलाओं को टिकट दी इनमें से मात्र एक की जीत हुई। वहीं दूसरी ओर संसद में महिला आरक्षण विधेयक पारित होने के बाद दोनों पार्टियों की रणनीति लगातार बदलती हुई दिख रही है।
बीजेपी ने जारी की 21 प्रत्याशियों की लिस्ट, कांग्रेस में मंथन जारी
गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहे हैं। वैसे-वैसे बीजेपी और कांग्रेस समेत तमाम पॉलिटिकल पार्टियों ने अपनी ताकत झोंक दी है। जहां एक ओर बीजेपी की तरफ से 21 प्रत्याशियों की पहली लिस्ट आ चुकी है, वहीं कांग्रेस में टिकट को लेकर अभी भी मंथन जारी है।

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari