रीवा में पूर्व विधानसभा स्पीकर श्रीनिवास तिवारी के पोते को थी कांग्रेस से टिकट की उम्मीद, मिला महामंत्री पद, BJP जॉइनिंग की अटकलें
Rahul Garhwal | Oct 11, 2023, 24:00 IST
रीवा में पूर्व विधानसभा स्पीकर श्रीनिवास तिवारी के पोते को थी कांग्रेस से टिकट की उम्मीद, मिला महामंत्री पद, BJP जॉइनिंग की अटकलें
रीवा में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्रीनिवास तिवारी के पोते सिद्धार्थ को थी कांग्रेस से विधानसभा टिकट की उम्मीद थी। महामंत्री का पद मिलने के बाद उनके समर्थकों ने इस्तीफे दे दिए।
REWA. रीवा में कांग्रेस में टिकट के लिए घमासान शुरू हो गया है। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्रीनिवास तिवारी के पोते सिद्धार्थ तिवारी को कांग्रेस से विधानसभा चुनाव के लिए टिकट मिलने की उम्मीद थी। जब उन्हें संगठन में महामंत्री का पद मिला तो विरोध शुरू हो गया। उनके समर्थकों ने इस्तीफे दे दिए। सिद्धार्थ के बीजेपी में जाने की अटकलें लगाई जाने लगी हैं।
लोकसभा चुनाव हारे थे सिद्धार्थ
मध्यप्रदेश के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्रीनिवास तिवारी के पोते सिद्धार्थ तिवारी को उनके पिता पूर्व सांसद सुंदरलाल तिवारी के निधन के बाद कांग्रेस ने 2019 के लोकसभा चुनाव में उन्हें टिकट दिया था, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा।
विधानसभा चुनाव के लिए तैयारी कर रहे थे सिद्धार्थ
सिद्धार्थ तिवारी विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे थे। हालांकि पहले विधानसभा क्षेत्र तय नहीं हुआ था। इसलिए उन्हें पूरे जिले में भ्रमण करना पड़ा। 1 साल पहले ही कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने सिद्धार्थ तिवारी को त्योंथर से चुनाव लड़ने के संकेत दिए थे। इसके बाद से वे विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटे थे।
सिद्धार्थ तिवारी ने ठुकराया गुढ़ का ऑफर
सूत्रों के मुताबिक सिद्धार्थ तिवारी को रीवा की गुढ़ विधानसभा सीट से टिकट ऑफर मिला था, लेकिन उन्होंने इनकार कर दिया। अब कांग्रेस ने उन्हें महामंत्री की जिम्मेदारी दे दी।
किस-किसने दिया इस्तीफा
सिद्धार्थ तिवारी के समर्थन में कांग्रेस के पार्षद स्वतंत्र शर्मा और नगर निगम के एमआईसी सदस्य ऋषिकेश त्रिपाठी ने कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद जिला महामंत्री नारेंद्र तिवारी और जिला कांग्रेस सचिव और मऊगंज जनपद सदस्य अभयराज साकेत ने भी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया।
ये खबर भी पढ़िए..
जबलपुर में BJP के 2 बड़े नेताओं की तल्खी, प्रह्लाद पटेल के घर पहुंचे राकेश सिंह, पटेल ने FB पर लिखा- मेरी नाम पट्टिका देखकर पधारे
क्या बीजेपी में जाएंगे सिद्धार्थ तिवारी
टिकट कटने की आशंका के चलते सिद्धार्थ तिवारी के कांग्रेस छोड़ने की अटकलों ने जोर पकड़ लिया है। राजनीतिक गलियारों में ये चर्चा है कि वे बीजेपी जॉइन कर सकते हैं। जब उनसे बीजेपी में जाने को लेकर सवाल किया गया तो सिद्धार्थ का कहना था कि वे 2-4 दिन में बताएंगे।

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj