यात्री कृपया ध्यान दें... MP से गुजरने वाली कई ट्रेनों का रूट डायवर्ट
Vikram Jain | Dec 21, 2024, 01:31 IST
मध्य प्रदेश से गुजरने वाली कई ट्रेनों के रूट में बदलाव। Photograph: (BHOPAL)
रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। रेलवे ने कई ट्रेनों को डायवर्ट रूट से चलाने का फैसला लिया है। रेलवे ने झांसी मंडल में तीसरी लाइन कार्य के चलते यह फैसला लिया है। ग्वालियर-झांसी के बीच तीसरी रेल लाइन का काम किया जा रहा है।
अगर आप झांसी रूट की ट्रेनों में सफर करने वाले हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी खबर है। रेल प्रशासन ने ग्वालियर-झांसी रूट की कई ट्रेनों को रूट डायवर्ट चलाने का फैसला लिया है। रेलवे ने तीसरी रेल लाइन के काम के चलते यह फैसला है। इसके साथ रेल प्रशासन ने डायवर्ट रूट की भी पूरी जानकारी दी है।
दरअसल, उत्तर मध्य रेलवे के झांसी मंडल के ग्वालियर-झांसी खंड में तीसरी रेल लाइन का काम किया जा रहा है। यह विकास कार्य संदलपुर-आंतरी स्टेशनों के बीच हो रहा है। जिसके तहत अप लाइन पर कट और कनेक्शन कार्य के चलते रेलवे ने भोपाल मंडल से गुजरने वाली ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित किया गया है।
रेलवे ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी पता करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें।
तीसरी रेल लाइन का हो रहा काम
रूट डायवर्ट वाली ट्रेनों की लिस्ट...
- गाड़ी संख्या 12780 हजरत निजामुद्दीन-वास्को डी गामा एक्सप्रेस 20 से 21 दिसंबर 2024 तक डायवर्ट रूट मथुरा-बयाना-सोगरिया-रुठियाई-बीना होते हुए गंतव्य को जाएगी।
- गाड़ी संख्या 12626 नई दिल्ली-त्रिवेंद्रम केरला एक्सप्रेस 20 दिसंबर से 21 दिसंबर को डायवर्ट रूट मथुरा-बयाना-सोगरिया-रुठियाई-बीना होते हुए गंतव्य को जाएगी।
- गाड़ी संख्या 12628 नई दिल्ली-बेंगलुरू कर्नाटक एक्सप्रेस 20 से 21 दिसंबर को डायवर्ट रूट मथुरा-बयाना-सोगरिया-रुठियाई-बीना होते हुए गंतव्य को जाएगी।
- संख्या 12618 हजरत निजामुद्दीन-एर्नाकुलम एक्सप्रेस 20 दिसंबर से 22 दिसंबर तक ग्वालियर-गुना-रुठियाई-मक्सी-भोपाल होते हुए गंतव्य को जाएगी।
- गाड़ी संख्या 12191 हजरत निजामुद्दीन-जबलपुर श्रीधाम एक्सप्रेस 20 से 22 दिसंबर ग्वालियर-गुना-बीना होते हुए गंतव्य को जाएगी।
रेलवे ने यात्रियों से किया अनुरोध
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari