डिवाइन ज्वेलर्स के मालिक दिलीप सोनी, पत्नी पूनम, बेटी कंचन सहित पार्टनर गौरी शंकर और राजेश सोनी पर 7.34 करोड़ की बैंक लोन धोखाधड़ी का केस
Sanjay Gupta | Sept 24, 2024, 12:37 IST
the sootr
इंदौर के मशहूर डिवाइन ज्वेलर्स ने बैंक के साथ करोड़ों की धोखाधड़ी की है। इस मामले में क्राइम ब्रांच इंदौर ने बैंक की शिकायत की। जांच के बाद मालिक, पार्टनर, लोन के गारंटर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
इंदौर के प्रसिद्ध डिवाइन ज्वेलर्स ने बैंक के साथ ही करोड़ों की धोखाधड़ी को अंजाम दिया है। इस मामले में क्राइम ब्रांच इंदौर ने बैंक की शिकायत की। जांच करने के बाद इसे मालिक, पार्टनर, लोन के लिए जमानतदार सभी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। ज्वेलर्स के मालिक दिलीप सोनी, उनकी पत्नी पूनम सोनी और उनकी बेटी कंचना सोनी भी इस केस में आरोपी बनाए गए हैं। कागजों पर डिवाइन ज्वेलर्स के डायरेक्टर दिलीप सोनी और पूनम दिलीप सोनी है।
अपराध क्रमांक 42/24 धारा- 409,420,120-B के तहत डिवाईन ज्वेलर्स के (1) गौरी शंकर सोनी (भागीदार) (2) राजेश कुमार सोनी (भागीदार) (3) कंचना देवी मौसुम (जमानतदार) (4) मनोज कुमार सोनी (जमानतदार) (5)दिलीप कुमार सोनी (जमानतदार) (6) पूनम सोनी (जमानतदार) (7) नेहा सोनी (जमानतदार) के खिलाफ क्राइम ब्रांच ने केस दर्ज किया है।
ये भी खबर पढ़िए... केंद्रीय मंत्री खटीक ने निरस्त की सांसद प्रतिनिधियों की नियुक्तियां, बीजेपी नेताओं के विरोध के बाद लिया फैसला
क्राइम ब्रांच एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि कर्नाटक बैंक शाखा इन्दौर से प्राप्त शिकायत की एसीपी राकेश कुमार गुरगेला द्वारा जांच की गई। इसमें पाया गया का पार्टनर और जमानतदारों ने बैंक से 734.19 लाख रुपए का लोन लेकर धोखाधड़ी की। डिवाईन ज्वेलर्स के भागीदारों व जमानतदारों द्वारा बैंक से प्राप्त लोन राशि का वर्ष 2020 से 2021 के बीच गबन कर कुल 734.19 लाख रुपये की धोखाधड़ी की है। यह भी आरोप है कि डिवाइन ज्वेलर्स को अपना चेक कर्नाटक बैंक में रखकर पेमेंट करना था, लेकिन उन्होंने एक अन्य बैंक एकाउंट आईसीआईसीआई बैंक राजवाड़ा में किया और यहां 1.34 करोड़ का पमेंट भी 15 लोगों को बिना बिल बिल्टी के कच्चे में किया।
![the sootr]()
मुंबई पुलिस ने दिसंबर 2022 में इंदौर के डिवाइन ज्वेलर्स यहां छापा डाल जेवरात जब्त किए थे। आरोप है कि डिवाइन ज्वेलर्स के संचालक दिलीप सोनी ने कुछ दिनों पहले मुंबई के एक कारोबारी के यहां बड़ी मात्रा में खरीदी की थी और उसकी राशि नहीं चुकाई। जिस पर मुंबई के कारोबारी ने डिवाइन ज्वेलर्स के संचालक दिलीप सोनी के खिलाफ मुंबई के एक थाने में धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज कराया था। इस पर मुंबई पुलिस ने दिलीप सोनी को गिरफ्तार भी किया था।
इनके खिलाफ हुआ 420 का केस
ये भी खबर पढ़िए... केंद्रीय मंत्री खटीक ने निरस्त की सांसद प्रतिनिधियों की नियुक्तियां, बीजेपी नेताओं के विरोध के बाद लिया फैसला
यह है आरोप
the sootr
मुंबई में भी हो चुका है केस और गिरफ्तारी
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj