IAS जमुना भिड़े ने संभागायुक्त दीपक सिंह के आदेश को ही किया खारिज, उनके क्षेत्राधिकार जिलों में आदेश खुद कर दिए

Sanjay Gupta | Aug 12, 2024, 12:07 IST
Share
IAS जमुना भिड़े
IAS जमुना भिड़े

आईएएस जमुना भिड़े ने संभागायुक्त दीपक सिंह के ही कार्यविभाजन आदेश को खारिज कर दिया है। उन्होंने दो दर्जन से ज्यादा कोर्ट केस में खुद ही आदेश जारी कर दिए।

संभागायुक्त इंदौर के दफ्तर में 20 करोड़ की जमीन के मामले में विवादित आदेश कर चुकी अपर आयुक्त IAS जमुना भिड़े अब एक नए विवादों में आ गई है। उन्होंने संभाग के मुखिया संभागायुक्त इंदौर दीपक सिंह के ही कार्यविभाजन आदेश को खारिज करते हुए एक- दो नहीं बल्कि दो दर्जन से ज्यादा कोर्ट केस में खुद ही आदेश जारी कर दिए। द सूत्र के पास इसके पूरे दस्तावेज मौजूद है।

क्या हुआ था आदेश ?

राजस्व मामले सुनने के संभाग के सभी जिलों के अधिकार पहले अपर आयुक्त भिड़े के पास थे, लेकिन रंगवासा का विवादित आदेश व अन्य मामले सामने आने के बाद संभागायुक्त दीपक सिंह ने 6 अप्रैल को एक आदेश जारी किया। इसमें राजस्व मामले में इंदौर, धार और खरगोन जिले के केस आयुक्त कोर्ट में रखे और भिड़े की कोर्ट में खंडवा, झाबुआ, बड़वानी, बुरहानपुर और अलीराजपुर जिले को रखा। साथ ही उन्हें खनन व अन्य कार्य दिए गए। यह आदेश एक जून से लागू करने का भी आदेश था।

ये खबर भी पढ़िए...संभागीय अपर आयुक्त IAS जमुना भिड़े का 20 करोड़ की जमीन का विवादित आदेश, इंदौर कलेक्टर ने अपील के दिए निर्देश

क्या किया भिड़े मैडम ने

यह आदेश एक जून से लागू था, लेकिन इसके बाद भी अपर आयुक्त जमुना भिड़े ने दो दर्जन से ज्यादा केस में सुनवाई और आदेश करना जारी रखा। उन्होंने जून अंत तक कई केस में फैसला सुना दिया, जो उनके अधिकार क्षेत्र में ही नहीं था। विधिक तौर पर देखें तो कोई भी इन फैसलों को लेकर चुनौती दे सकता है, क्योंकि कार्यविभाजन के हिसाब से यह उनके अधिकार क्षेत्र में केस बचे ही नहीं थे।

रंगवासा केस का विवादित मामला अब संभागायुक्त के पास

नए विभाजन के बाद रंगवासा की विवादित 80 एकड़ जमीन का केस अब संभागायुक्द दीपक सिंह की कोर्ट में आ चुका है। दरअसल इस मामले में पांच अपील लगी थी, जो कलेक्टर कोर्ट से खारिज हुई थी। इसमें से दो तो भिड़े ने खारिज की और तीन मान्य की और फिर इसमें से एक खुद रिव्यू में लेकर खारिज की।

यह खारिज तीन याचिकाओं के केस हाईकोर्ट गए और वहां से आदेश हुए कि इन्हें फिर से सुना जाए। यानी यह केस संभागायुक्त कार्यालय वापस आ गए हैं। अब नए कार्यविभाजन में इंदौर जिला संभागायुक्त के पास है, ऐसे में यह केस वह सुनेंगे। हालांकि हाईकोर्ट ने अपने आदेश में इन्हें फिर से अपर आयुक्त कोर्ट में सुनवाई के लिए डायरेक्शन दिया है।

sanjay gupta
sanjay gupta

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • IAS Jamuna Bhide
  • आईएएस जमुना भिड़े
  • संभागायुक्त दीपक सिंह
  • Divisional Commissioner Deepak Singh
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा