प्रेमिका के परिजनों की प्रताड़ना से टूटा डॉक्टर, 11 पेज का सुसाइड नोट लिखकर की आत्महत्या

Raj Singh | Mar 23, 2025, 08:20 IST
Share
doctor sucide
doctor sucide

छिंदवाड़ा जिले से एक दुखद घटना सामने आई है। यहां एक प्रेमी ने प्रेम प्रसंग, पारिवारिक दबाव और समाज द्वारा दी गई मानसिक प्रताड़ना के चलते आत्महत्या कर ली। उसने सुसाइड नोट में इसका जिक्र किया है।

मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के चौरई इलाके से एक दुखद घटना सामने आई है। यहां एक डॉक्टर ने सोशल मीडिया पर सुसाइड नोट डालने के बाद जहर पीकर आत्महत्या कर ली। शनिवार ( 22 मार्च ) को एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सुसाइड नोट में उसने अपने प्रेम संबंध, पारिवारिक दबाव और समाज के कारण हुई मानसिक प्रताड़ना का जिक्र किया है। वहीं अब इस पूरे मामले की जांच पुलिस कर रही है।

व्हाट्सएप स्टेटस पर पोस्ट किया सुसाइड नोट

बता दें कि आत्महत्या करने से पहले डॉ. जगदीश शर्मा ने अपना 11 पेज का सुसाइड नोट व्हाट्सएप स्टेटस पर अपलोड किया। इसमें उसने लिखा कि उसने अपनी प्रेमिका से 1 जनवरी 2023 को मंदिर में शादी कर ली थी। उसने आरोप लगाया कि जब परिवार को इस बात का पता चला तो उन्होंने प्रेमिका पर दबाव बनाकर उसकी शादी कहीं और तय कर दी।
ये भी खबर पढ़ें... पत्नी और सास की प्रताड़ना से तंग था युवक, इंस्टाग्राम लाइव पर आकर किया सुसाइड

परिवार पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप

सुसाइड नोट में डॉक्टर ने प्रेमिका की मां, बहनों और पिता पर मानसिक प्रताड़ना का गंभीर आरोप लगाया है। उसने लिखा कि प्रेमिका की मां ने उससे मरने की बात तक कह दी थी। इतना ही नहीं उसके परिवार ने उसका क्लीनिक बंद करा दिया, जिससे वह टूट गया।

प्रेमिका को आखिरी बार देखने की जताई इच्छा

वहीं सुसाइड नोट के आखिरी तीन पन्नों में डॉक्टर ने प्रेमिका के लिए भावुक बातें लिखी हैं। उसने कहा कि वह उससे बहुत प्यार करता है और पुलिस से अनुरोध किया है कि एक बार उसका शव उसकी प्रेमिका को दिखाया जाए। साथ ही उसने पुलिस से कहा कि वह उसकी प्रेमिका को वह मंगलसूत्र सौंप दे, जो उसने शादी के समय उसे पहनाया था।

ये भी खबर पढ़ें... दुष्कर्म के बाद युवती ने किया सुसाइड, परिजन का प्रदर्शन, घर पर बुलडोजर चलाने की मांग

पुलिस जांच में जुटी

वहीं इस पूरे मामले को लेकर थाना प्रभारी जीएस राजपूत ने बताया कि सुसाइड नोट की जानकारी मिली है, लेकिन इसकी सत्यता की जांच की जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच के लिए चौरई पुलिस को रिपोर्ट भेज दी है।

thesootr links

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें

Tags:
  • MP News
  • MP
  • छिंदवाड़ा न्यूज
  • आत्महत्या
  • डॉक्टर
  • मध्य प्रदेश समाचार
  • छिंदवाड़ा पुलिस
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा