Indore : डॉक्टर ने ब्लैकर से मंगाई शराब, क्लिनिक पर हो रहा था सौदा

Sanjay Gupta | Oct 17, 2024, 13:38 IST
Share
indore news..
indore news..

इंदौर में शराब की होम डिलीवरी की सुविधा शुरू हो गई है। शराब के ब्लैकर द्वारा दुकानों से शराब खरीदकर इसमें अपना कमीशन जोड़कर यह काम किया जा रहा है।

इंदौर में शराब की होम डिलीवरी की सुविधा शुरू हो गई है। ब्लैकर द्वारा दुकानों से शराब खरीदकर इसमें अपना कमीशन जोड़कर यह काम किया जा रहा है। ऐसे ही एक मामले में पुलिस को खबर मिली तो एक ब्लैकर का पीछा किया गया, जिसमें चौंकाने वाली बात सामने आई। शराब की होम डिलेवरी कहीं और नहीं बल्कि डॉक्टर (डेंटिस्ट) के यहां पर हुई।

दुकान से पेटी ली, डॉक्टर को दी

इंदौर के संयोगितागंज क्षेत्र में आरोपी ब्लैकर रोहन मुरली मनोहर ने 25 हजार से अधिक कीमत की शराब की एक पेटी ली। इतनी महंगी पेटी लेने पर दुकानदार को शक हुआ कि यह एक ब्लैकर है। ​इसके बाद उसने पुलिस को खबर कर दी। जानकारी लगते ही पुलिस ने ब्लैकर का पीछा किया। वह जावरा कंपाउंड में स्थित डेंटिस्ट डॉ. अमित प्रताप सिंह के रूट कैनाल सेंटर पर पहुंचे। यहां उन्होंने देखा कि ब्लैकर पेटी डाक्टर को बेंच रहा है। शराब की पेटी का सौदा होते समय पुलिस ने ब्लैकर को पकड़ लिया।

ये भी पढ़ें...नवरात्रि पर थी शराब परोसने की तैयारी, आपत्ति के बाद रद्द हुआ कार्यक्रम

डॉक्टर को लगाई फटकार, आरोपी पर बना केस

संयोगितागंज पुलिस ने इस मामले में डॉक्टर को फटकार लगाई और कहा कि पढ़े-लिखे होकर इस तरह का काम कर रहे हो। डॉक्टर ने अपनी गलती पर माफी मांगी। आरोपी ब्लैकर के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34 के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। इस मामले में डॉक्टर से द सूत्र ने लगातार फोन करके जानकारी लेनी चाही, लेकिन हर बार उन्होंने बाद में बात करने की कहकर फोन काट दिया।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • Indore News
  • मध्य प्रदेश
  • आबकारी विभाग
  • आबकारी विभाग का एक्शन
  • पुलिस की कार्रवाई
  • इंदौर पुलिस की कार्रवाई
  • आबकारी विभाग की कार्रवाई
  • Doctor
  • indore news in hindi
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा