एक ही रजिस्ट्रेशन से कई सरकारी नौकरियों के भर सकेंगे फॉर्म, केंद्र ला रहा यूनिफाइड पोर्टल

Aman Vaishnav | Sept 24, 2026, 12:49 IST
Share
केंद्र ला रहा यूनिफाइड पोर्टल
केंद्र ला रहा यूनिफाइड पोर्टल

केंद्र सरकार का कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग सभी भर्ती परीक्षाओं के लिए एक साझा यूनिफाइड पोर्टल तैयार कर रहा है। इस पोर्टल पर एक बार रजिस्ट्रेशन (OTR) करने के बाद उम्मीदवार अलग-अलग सरकारी नौकरियों के लिए सीधे आवेदन कर सकेंगे।

समझें क्या है पूरा मामला...

  • केंद्र सरकार सरकारी नौकरी के अभ्यर्थियों के लिए एक नया पोर्टल तैयार कर रही है।
  • इस पर सभी भर्ती परीक्षाओं की जानकारी एक साथ मिलेगी।
  • अभ्यर्थी एक बार रजिस्ट्रेशन कर कई नौकरियों के लिए आवेदन कर सकेंगे।
  • UPSC, SSC और RRB जैसी एजेंसियां इससे जुड़ेंगी।
  • पोर्टल पर परीक्षाओं का साझा कैलेंडर भी उपलब्ध होगा।
सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले लाखों युवाओं के लिए यह बड़ी खबर है। हर साल वे कई भर्ती परीक्षाओं के लिए अलग-अलग वेबसाइट पर आवेदन करते हैं। हर बार वही जानकारी दोबारा भरनी पड़ती है। अब कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग यानी DoPT इस झंझट को खत्म करने की तैयारी में है।

एक पोर्टल, सारी जानकारी

DoPT एक ऐसा यूनिफाइड पोर्टल बना रहा है, जहां केंद्र और राज्य सरकारों की भर्ती परीक्षाओं की सूचनाएं एक साथ मिलेंगी। अभ्यर्थियों को अलग-अलग वेबसाइट पर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। एक ही जगह से वे कई नौकरियों के लिए आवेदन कर पाएंगे।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस पोर्टल से UPSC यानी संघ लोक सेवा आयोग जुड़ेगा। इसके साथ SSC यानी कर्मचारी चयन आयोग भी शामिल होगा। रेलवे भर्ती बोर्ड यानी RRB को भी जोड़ा जाएगा।

इसके अलावा IBPS (Institute of Banking Personnel Selection), PESB (Public Enterprises Selection Board) और NRA (National Recruitment Agency) से भी संपर्क किया गया है। विभिन्न राज्यों के भर्ती बोर्डों को भी इस पोर्टल से जोड़ने की योजना है।

सिर्फ एक बार रजिस्ट्रेशन

मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक अभ्यर्थियों को पोर्टल पर सिर्फ एक बार वन टाइम रजिस्ट्रेशन यानी OTR करना होगा। इसमें मोबाइल नंबर, ई-मेल और आधार नंबर जैसी जानकारी दर्ज करनी होगी। फोटो और हस्ताक्षर भी एक ही बार अपलोड करने होंगे।

इसके बाद जब भी अभ्यर्थी किसी नौकरी के लिए आवेदन करेगा, उसकी जानकारी अपने आप फॉर्म में आ जाएगी। इससे बार-बार वही दस्तावेज अपलोड करने की जरूरत नहीं रहेगी। समय की भी काफी बचत होगी।

आधार से होगा सत्यापन

पोर्टल पर दर्ज सभी जानकारी की जांच संबंधित एजेंसियां करेंगी। आधार से जुड़ी जानकारी का सत्यापन UIDAI के जरिए होगा। इससे फर्जी आवेदन की आशंका भी कम होगी।

सरकार का मानना है कि इससे पूरी आवेदन प्रक्रिया ज्यादा भरोसेमंद बनेगी। अभ्यर्थियों को भी अपनी जानकारी की शुद्धता पर ज्यादा भरोसा होगा।

अब नहीं टकराएंगी तारीखें

कई बार अभ्यर्थी एक साथ कई परीक्षाओं की तैयारी करते हैं। लेकिन अलग-अलग एजेंसियों की परीक्षा तारीखें आपस में टकरा जाती हैं। इससे उम्मीदवारों को भारी नुकसान होता है।

नए पोर्टल पर एक एकीकृत और क्लैश-फ्री परीक्षा कैलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा। इसके लिए विभिन्न भर्ती एजेंसियों के साथ समन्वय कर तारीखें तय होंगी। परीक्षा स्थगित होने या तारीख बदलने पर अभ्यर्थियों को नोटिफिकेशन भी मिलेगा।

इससे उम्मीदवार एक ही जगह अपनी सभी परीक्षाओं का शेड्यूल देख सकेंगे। तारीखों में होने वाले बदलाव भी आसानी से ट्रैक हो सकेंगे।

अभ्यर्थियों को क्या फायदा होगा

इस पोर्टल से लाखों अभ्यर्थियों को राहत मिलने की उम्मीद है। बार-बार रजिस्ट्रेशन की झंझट खत्म होगी। दस्तावेज अपलोड करने में लगने वाला समय बचेगा। परीक्षा तारीखों की जानकारी भी एक जगह मिलेगी।

हालांकि यह पोर्टल अभी प्रस्तावित चरण में है। इसे कब तक लॉन्च किया जाएगा, इसकी आधिकारिक तारीख अभी सामने नहीं आई है।

ये खबरें भी पढ़िए...

MP में SI-सूबेदार के 507 पदों पर भर्ती, 28 सितंबर तक फॉर्म में सुधार का मौका

MP के नगरीय निकायों में 357 इंजीनियरों की सीधी भर्ती, ESB की जगह केंद्र की Ed-CIL कराएगी परीक्षा

आईआईटी में 20 साल में 160 छात्रों ने दी जान: 43% मौतें सिर्फ बीते 5 साल में

केंद्रीय कर्मचारियों की मौज: बैंक हड़ताल के चलते 25 सितंबर को ही खाते में आ जाएगी सैलरी

Tags:
  • केंद्र सरकार
  • संघ लोक सेवा आयोग
  • सरकारी नौकरी
  • कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग
MP Engineering College में 41 हजार सीटें खाली, छात्र अब डिग्री नहीं प्लेसमेंट और फैकल्टी देखकर चुन रहे कॉलेज

By Ramanand Tiwari

MP Engineering College में 41 हजार सीटें खाली, छात्र अब डिग्री नहीं प्लेसमेंट और फैकल्टी देखकर चुन रहे कॉलेज
आयुष्मान योजना में फर्जीवाड़े के आरोप में भोपाल के सृष्टि हॉस्पिटल संचालक के खिलाफ EOW ने दर्ज किया केस

By Sandeep Kumar

आयुष्मान योजना में फर्जीवाड़े के आरोप में भोपाल के सृष्टि हॉस्पिटल संचालक के खिलाफ EOW ने दर्ज किया केस
प्रेमी को फोन कर मिलने बुलाया, फिर पति के साथ मिलकर काटा गला, बलरामपुर वसीम हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा, पति-पत्नी पहुंचे जेल

By Umeshwari Baghel

प्रेमी को फोन कर मिलने बुलाया, फिर पति के साथ मिलकर काटा गला, बलरामपुर वसीम हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा, पति-पत्नी पहुंचे जेल
MP ADPO और IBPS Law Mains की तारीख टकराई, अभ्यर्थी अब किसे चुनें? MPPSC से बदलाव की गुहार

By Sandeep Kumar

MP ADPO और IBPS Law Mains की तारीख टकराई, अभ्यर्थी अब किसे चुनें? MPPSC से बदलाव की गुहार
लॉरेंस बिश्नोई के नाम 50 करोड़ की फिरौती मांगने वाला शोएब ढेबर फरार, पता बताने वाले को पुलिस देगी 5 हजार रुपए

By VINAY VERMA

लॉरेंस बिश्नोई के नाम 50 करोड़ की फिरौती मांगने वाला शोएब ढेबर फरार, पता बताने वाले को पुलिस देगी 5 हजार रुपए
MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें, MP शिक्षक भर्ती पर गरमाई सियासत, कूनो में फिर गूंजी किलकारी...

By Sandeep Kumar

MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें, MP शिक्षक भर्ती पर गरमाई सियासत, कूनो में फिर गूंजी किलकारी...
Rajasthan Top News: 3605 पंचायतों में चुनाव तारीख बदलने की तैयारी: 6 नवंबर को धनतेरस

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: 3605 पंचायतों में चुनाव तारीख बदलने की तैयारी: 6 नवंबर को धनतेरस