दोस्ती, जुनून और जहर...दो सहेलियां एक दूसरे से करती थीं प्यार; फिर जो हुआ...?
Amresh Kushwaha | Published:
friendship-passion-poison-chhindwara
मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा में एक आत्महत्या के मामले ने सबको चौंका दिया है। इस घटना में दो सहेलियों के बीच जुनूनी प्यार का खौफनाक परिणाम था। जानिए कैसे एक दोस्ती मौत का कारण बनी और पुलिस ने क्या खुलासा किया।
मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा में 19 अक्टूबर को एक आत्महत्या की घटना ने सबको चौंका दिया था। वहीं, जब पुलिस ने मामले की तह तक जांच की, तो सामने आई दिल दहला देने वाली सच्चाई। यह कोई साधारण आत्महत्या नहीं थी, बल्कि दो सहेलियों के बीच प्यार और जुनून का खौफनाक परिणाम था। जानें क्या थी लता मंडलार की मौत की वजह...
ये खबर भी पढ़िए...जहरीला कफ सिरप बना काल: छिंदवाड़ा की एक और मासूम बच्ची की मौत, आंकड़ा 26 पर पहुंचा
जब लता ने अपने परिवार को छोड़ने से इनकार किया, तो मयूरी का प्यार डर और जुनून में बदल गया। दोनों के बीच कहासुनी हुई। इसी दौरान मयूरी ने पास रखे जहरीले पदार्थ को लता को दे दिया।
जब लता ने जहर पी लिया, तो मयूरी ने तुरंत लता के परिवार वालों को उसकी तबीयत खराब होने की सूचना दी, जिन्होंने उसे अस्पताल पहुंचाया। लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी और लता की मौत हो गई।
ये खबर भी पढ़िए...छिंदवाड़ा कफ सिरप कांड: देशभर में सिरप की जांच अब जरूरी, अब तक 25 मौतें
अंबाड़ा पुलिस ने इस मामले में गहरी जांच की और मयूरी श्रीवास्तव के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया। आरोपी मयूरी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। पुलिस ने बताया कि मयूरी ने अपने बयान में कहा कि यह एकतरफा प्यार नहीं था, बल्कि लता भी उससे प्यार करती थी, लेकिन वह परिवार के डर से उसे छोड़ने को तैयार नहीं थी। मयूरी ने पहले से ही जहर अपने पास रखा हुआ था, और जब लता ने मना किया तो उसे जबरन जहर दिया था।
ये खबर भी पढ़िए...MP News: राहुल गांधी का छिंदवाड़ा दौरा अभी तय नहीं : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी
इस घटना ने सबको हैरान कर दिया है, और पुलिस मामले की पूरी जांच कर रही है। यह मामला सिर्फ एक दोस्ती का नहीं, बल्कि एक जुनूनी प्यार का भी था, जो एक भयावह हादसे में तब्दील हो गया।
ये खबर भी पढ़िए...छिंदवाड़ा न्यूज: बच्चों की मौत से जुड़े अमानक कफ सिरप सहित अन्य स्टॉक सील
मौत के रास्ते पर निकल पड़ी दोस्ती
लता मंडलवार और मयूरी श्रीवास्तव एक-दूसरे की अच्छी सहेलियां थीं। दोनों एक साथ वक्त बितातीं, पर क्या कोई सोच सकता था कि एक दिन यह दोस्ती इतनी खतरनाक बन जाएगी? मयूरी का लता के प्रति प्यार इतना जुनूनी हो गया कि उसने लता से उसके पति और बच्चों को छोड़ने का दबाव डालना शुरू कर दिया। वहीं, लता मयूरी को समाज और परिवार के डर से बार-बार मना करती रही। ऐसे में मयूरी लता से बोली- या तो मेरे साथ रहो, या हम दोनों मर जाते हैं। वहीं, अब यह प्यार एक खौफनाक दबाव बन गया था, जिससे लता परेशान हो गई थी।
इनकार से बौखलाई सहेली ने दिया जहर
जब लता ने जहर पी लिया, तो मयूरी ने तुरंत लता के परिवार वालों को उसकी तबीयत खराब होने की सूचना दी, जिन्होंने उसे अस्पताल पहुंचाया। लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी और लता की मौत हो गई।
ये खबर भी पढ़िए...छिंदवाड़ा कफ सिरप कांड: देशभर में सिरप की जांच अब जरूरी, अब तक 25 मौतें
एमपी पुलिस ने किया खुलासा
ये खबर भी पढ़िए...MP News: राहुल गांधी का छिंदवाड़ा दौरा अभी तय नहीं : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी
मामले की जांच अभी भी जारी
ये खबर भी पढ़िए...छिंदवाड़ा न्यूज: बच्चों की मौत से जुड़े अमानक कफ सिरप सहित अन्य स्टॉक सील
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari