अरविंदो इंस्टीट्यूट के फाउंडर चेयरमैन और व्यापमं घोटाले में आरोपी रहे डॉ. विनोद भंडारी फिर जांच में घिरे

Sanjay Gupta | Published:
Share
डॉ. विनोद भंडारी
डॉ. विनोद भंडारी

श्री अरविंदो इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस के फाउंडर चेयरमैन डॉ. विनोद भंडारी एक बार फिर जांच में घिर गए हैं। डॉ. भंडारी व्यापमं के चर्चित मेडिकल घोटाले में भी आरोपी रहे हैं। इस बार इन पर बेनामी तरीके से जमीन खरीदने के आरोप लगे हैं।

अरविंदो इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस के फाउंडर चेयरमैन डॉ. विनोद भंडारी को लेकर फिर जांच शुरू हुई है। प्रदेश की जांच एजेंसियों के पास इस बार इनके खिलाफ बेनामी तरीके से जमीन खरीदने के आरोप आए हैं।

यह जमीन भंवरसला तहसील मल्हारगंज की है। इसमें करीब 50 सर्वे नंबर शामिल हैं, जिसमें लंबी-चौड़ी जमीन है। इसकी कीमत आज 100 करोड़ से ज्यादा है।

यह शिकायत हुई है

शिकायत में इन सभी 50 सर्वे नंबरों की जानकारी दी गई है। साथ ही कहा गया है कि डॉ. विनोद भंडारी द्वारा पद का दुरुपयोग करते हुए आय से अधिक संपत्ति अर्जित की गई है।

इसमें उनके साथ ही 18 व्यक्ति हैं। इसमें कई बेनामी नाम हैं, जिन्होंने जमीन खरीदी है। ये मुख्य संपत्तियां ग्राम भंवरसला तहसील मल्हारगंज में हैं।

मुख्य तौर पर यह जमीन है

यह जमीन मुख्य तौर पर सर्वे नंबर 14/1/1, 14/2, 15/2, 15/1/3, 159/1/2/1, 158/2 व 3 व 4, 146/1/3, 36/2, 23/2 सहित अन्य हैं।

इसमें कुछ जमीन श्री अरविंदो इंस्टीट्यूट के नाम पर है, तो कहीं पर महक भंडारी, मंजू पति विनोद भंडारी, अभय कुमार, चंद्रकला पोखरना, ममता पोखरना सहित कई नाम हैं।

c4f1990b-7f9
c4f1990b-7f9


पीएमटी घोटाले में सात करोड़ की आय के आरोप

पीएमटी घोटाले में डॉ. विनोद भंडारी (व्यापमं घोटाला आरोपी डॉ. विनोद भंडारी) पर आरोप लगे कि उन्होंने सीट बेचकर करोड़ों की अवैध कमाई की। इससे उन्होंने अपने व परिजन, करीबियों के नाम पर अचल संपत्ति ली।

आयकर सर्वे, जो साल 2011 में उनके यहां हुआ था, इसमें डॉ. भंडारी ने सात करोड़ की राशि सरेंडर भी की थी। ईडी ने भी मामला जांच में लिया था। इसमें उनकी करीब 15 एकड़ जमीन अटैच की थी।

इसके अलावा जांच के दौरान सामने आया था कि अप्रैल से सितंबर 2011 के दौरान उनकी आय करीब 1.58 करोड़ होनी चाहिए थी, लेकिन इस दौरान खाते में 7 करोड़ आए।

वहीं डॉ. भंडारी का इसमें तर्क था कि यह आय उनके हुंडी, लोन से हुई है। इसे वह सर्वे में सरेंडर कर टैक्स दे चुके हैं।

ये खबरें भी पढ़िए...

खरीदारों के 393 करोड़ लेकर बैठे डिफॉल्टर बिल्डर, भोपाल-इंदौर में अटके 328 करोड़

एमपी न्यूज: 60 हजार करोड़ का हिसाब गायब, सरकारी अफसरों ने नहीं दिए सबूत

मध्यप्रदेश न्यूज: खनन फंड से 346 करोड़ का हिसाब गायब, विधानसभा में उठा सवाल

भोपाल नगर निगम टैक्स घोटाला: सिस्टम से खेल कर एक करोड़ डकार गए कर्मचारी!

Tags:
  • एमपी न्यूज
  • मध्यप्रदेश न्यूज
  • डॉ. विनोद भंडारी
  • व्यापमं घोटाला आरोपी डॉ. विनोद भंडारी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
आईएएस के बाद एक और आईपीएस जमीन विवाद में घिरे, हाईकोर्ट से तीन आरोपियों की गिरफ्तारी पर रोक

By Mukesh Sharma

आईएएस के बाद एक और आईपीएस जमीन विवाद में घिरे, हाईकोर्ट से तीन आरोपियों की गिरफ्तारी पर रोक
ग्वालियर में RSS का बड़ा शिविर, 31 जिलों से आएंगे करीब 3000 छात्र; रहने के लिए बनेगी टेंट सिटी, खुद लाने होंगे बिस्तर-बर्तन

By Ramanand Tiwari

ग्वालियर में RSS का बड़ा शिविर, 31 जिलों से आएंगे करीब 3000 छात्र; रहने के लिए बनेगी टेंट सिटी, खुद लाने होंगे बिस्तर-बर्तन