ग्वालियर के सूरज की दुबई में मौत, बेटे के शव को भारत लाने के लिए मां ने PM से लगाई गुहार

Reena Sharma Vijayvargiya | Jun 20, 2025, 11:14 IST
Share
JIM TRAINER  ( (10)
THE SOOTR

ग्वालियर की सैनिक कॉलोनी में रहने वाले 32 वर्षीय जिम ट्रेनर सूरज शर्मा की दुबई में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूरज शर्मा नौकरी की तलाश में दुबई गए थे। उनकी मौत 26 मई को हुई, लेकिन सूचना 16 जून को मिली।

MP News : ग्वालियर (Gwalior) के सैनिक कॉलोनी निवासी जिम ट्रेनर सूरज शर्मा (32) की दुबई में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वह नौकरी की तलाश में दुबई गया था। सूरज की मौत 26 मई को हुई और परिजनों को इस बारे में 16 जून को सूचना मिली, जब दुबई में रहने वाले एक सामाजिक कार्यकर्ता ने ईमेल के माध्यम से इसकी जानकारी ग्वालियर साइबर सेल को दी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, सूरज की मौत एक सड़क दुर्घटना में हुई बताई जा रही है।

दूतावास में सुनवाई नहीं, परिजन ने मंत्री से की मदद की अपील

सूचना मिलते ही सूरज के परिवार के सदस्य 17 जून को ग्वालियर पुलिस द्वारा जानकारी मिलने के बाद दिल्ली स्थित भारतीय दूतावास पहुंचे। लेकिन दूतावास में अधिकारियों ने शव लाने की प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की मदद से इंकार कर दिया। इसके बाद, सूरज की पत्नी चेतना शर्मा और पिता कृष्ण शर्मा ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात की और मामले में त्वरित कार्रवाई की अपील की।

खबर यह भी : यूपी के बांदा की शहजादी को दुबई में मौत की सजा!, मां-बाप ने PM मोदी से लगाई गुहार, जानें पूरा मामला

मां ने पीएम से लगाई मदद की गुहार

photo_2025-06-20_10-27-39
photo_2025-06-20_10-27-39


सूरज की मां, जनकश्री शर्मा, इस घटना से गहरे आघात में हैं। उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी से अपने बेटे का शव जल्द भारत लाने की गुहार लगाई। साथ ही उन्होंने इस संदिग्ध मौत की जांच की भी मांग की है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि सूरज की मौत किस कारण हुई। जनकश्री शर्मा का कहना है कि उन्होंने अपने बेटे से आखिरी बार 25 मई को बात की थी और उसके बाद उनका फोन बंद आना शुरू हो गया।

खबर यह भी : सौरभ शर्मा ने 52 किलो सोना प्रीतम से खरीदा था, लोकायुक्त छापे के समय दुबई से फोन कर कार ड्राइवर से हटवाई

सिंधिया ने परिवार को जल्द समाधान का आश्वासन दिया

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सूरज शर्मा के परिवार को आश्वासन दिया कि वह इस मामले की गंभीरता से जांच करेंगे और शीघ्र ही शव को ग्वालियर वापस लाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि सूरज की मौत के कारणों की जांच की जाएगी और जो भी जिम्मेदार होंगे, उन्हें सजा दिलवाई जाएगी।

खबर यह भी : Free Matrimonial : दुबई में आकलन सहायक प्रबंधक के रूप में कार्यरत 30 वर्षीय कायस्थ वर के लिए वधू चाहिए

दुबई में काम की तलाश में गया था सूरज

photo_2025-06-20_10-26-45
photo_2025-06-20_10-26-45


सूरज शर्मा ने 12वीं तक की पढ़ाई की थी और मार्च 2020 में लॉकडाउन के दौरान उनकी शादी हुई थी। उनका एक 4 साल का बेटा भी है। लॉकडाउन के बाद, सूरज ने जिम ट्रेनर के रूप में काम शुरू किया। सूरज इससे पहले भी दो बार दुबई जा चुका था और वहां काम की तलाश कर रहा था। वह इस बार भी दुबई में ड्राइवर या अन्य कोई काम करने के लिए गया था।

खबर यह भी : Pahalgam Terror Attack: 27 लोगों की मौत, दुबई का दौरा बीच में छोड़कर भारत रवाना हुए पीएम मोदी

शव लाने की प्रक्रिया में परिजनों को दूतावास से नहीं मिली सहायता

photo_2025-06-20_10-28-45
photo_2025-06-20_10-28-45


परिजनों का आरोप है कि दिल्ली स्थित भारतीय दूतावास से कोई मदद नहीं मिल रही थी, और अधिकारियों द्वारा शव को लाने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए थे। इसके चलते सूरज की मां ने केंद्रीय मंत्री से मदद की गुहार लगाई।

सूरज की संदिग्ध मौत की जांच की जाए

इस घटना को लेकर परिवार में शोक का माहौल है। जनकश्री शर्मा का कहना है कि वह अपने बेटे का शव भारत लाने के लिए किसी भी हद तक जाएंगी। वह पीएम से निवेदन करती हैं कि सूरज की मौत की जांच की जाए ताकि उनके बेटे के साथ न्याय हो सके।

Tags:
  • MP News
  • भारत
  • दुबई
  • केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया
  • Gwalior
  • ग्वालियर
  • सड़क दुर्घटना
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा