election duty से बचने बताया खराब स्वास्थ्य, कलेक्टर ने प्रस्ताव भेजा फिर अनिवार्य सेवानिवृत्त हो जाओ

Jitendra Shrivastava | Apr 04, 2024, 21:42 IST
Share
THESOOTR
THESOOTR

लोकसभा चुनाव के लिए ड्यूटी लग चुकी है और हर बार की तरह इससे बचने की जुगत भी कर्मचारी ढूंढने लगे हैं। इसमें सबसे बड़ा बहाना है स्वास्थ्य खराब होने का। लेकिन ऐसा बहाना बनाना इंदौर के दो कर्मचारियों को भारी पड़ेगा। आपको बताते हैं क्या है इस आदेश में...

संजय गुप्ता, INDORE. लोकसभा चुनाव के लिए ड्यूटी ( ELECTION DUTY) लग चुकी है और हर बार की तरह इससे बचने की जुगत भी कर्मचारी ढूंढने लगे हैं। इसमें सबसे बड़ा बहाना है स्वास्थ्य खराब होने का। लेकिन ऐसा बहाना बनाना इंदौर के दो कर्मचारियों को भारी पड़ गया। कलेक्टर आशीष सिंह ने इनके खिलाफ अनिवार्य सेवानिवृत्ति का प्रस्ताव बनाकर कार्रवाई के आदेश दे दिए।

इस आधार पर दिए कलेक्टर ने आदेश

THESOOTR
THESOOTR

कलेक्टर ने स्कूल शिक्षा विभाग के सहायक वर्ग टू के कर्मचारियों के आए लघु अवकाश के प्रस्ताव स्वास्थ्य ठीक नहीं होने का कारण बताते हुए आवेदन पर यह कार्रवाई की है। इसमें कलेक्टर ने स्कूल शिक्षा अधिकारी को आदेश दिए हैं। इसमें कहा गया है कि मप्र शासन सामान्य प्रशासन विभाग के 22 अगस्त 2000 के आदेशानुसार 50 साल की आयु या 20 साल की सेवा पूरी करने पर शासकीय सेवकों के अभिलेखों की छानबीन कर अनिवार्य सेवानिवृत्ति के संबंध में दिशा निर्देश जारी है। इस निर्देशों के आधार पर इन कर्मचारियों का परीक्षण किया जाए और अनिवार्य सेवानिवृत्ति को लेकर आवश्यक विधि संगत कारवाई कर सूचित किया जाए।

ये खबरें भी पढ़ें...

गोली मारने वाला अभिषेक स्नेहा से मंदिर में कर चुका था शादी, बाद में दोनों के बीच आया तीसरा

जबलपुर में Narendra Modi का रोड शो,राहुल गांधी करेंगे मंडला में प्रचार

एक महिला कर्मचारी ने भी दिया ऐसे ही आवेदन

कलेक्टर ने इसी तरह का आदेश स्कूल शिक्षा विभाग के साथ ही आयुष विभाग को भी दिए हैं। इस विभाग की एक महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता ने भी चुनाव ड्यूटी से बचने के लिए इसी तरह का आवेदन दिया था। इस पर जिला आयुष अधिकारी को भी अनिवार्य सेवानिवृत्ति के लिए कार्रवाई का आदेश दिया है।

Tags:
  • ELECTION DUTY
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज