इंदौर में अवैध कॉलोनी काटने वालों पर ED की नजर, प्रशासन से ली लिस्ट

Sanjay Gupta | Jan 15, 2025, 12:39 IST
Share
ed action in indore
ed action

ईडी इंदौर में सक्रिय हो गई है, शहर में वह अवैध कॉलोनियों को काटने वालों पर नजर रख रही है। जानें क्या है पूरा मामला इस लेख में...

प्रवर्तन निदेशालय (ED) इंदौर में तेजी से सक्रिय हो गई है और अब उसकी नजर अवैध कॉलोनियों को काटने वालों पर है।इस मामले में ईडी ने जिला प्रशासन से उन लोगों की सूची मांगी है, जिनके खिलाफ पुख्ता सबूत पाए गए हैं और जिनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के आदेश हाल ही में दिए गए हैं।

इतने नाम गए ईडी के पास

कलेक्टर आशीष सिंह के निर्देश पर अपर कलेक्टर आईएएस गौरव बैनल ने अवैध कॉलोनी काटने वालों के खिलाफ जांच कर केस पंजीबद्ध किए थे। इसमें सौ से ज्यादा केस उनके कोर्ट में दर्ज हुए, जिसमें करीब दो दर्जन मामलों में सुनवाई के बाद उन्हें दोषी मानते हुए वे एफआईआर दर्ज करवा चुके हैं। अपर कलेक्टर कोर्ट से इन सभी केस की लिस्ट और आरोपियों के नाम और अन्य डिटेल ईडी को दे दी गई है।

ईडी ने पुलिस से भी मांगी केस की जानकारी

वहीं ईडी ने प्रशासन से मिली लिस्ट के अनुसार अब तक कितने केस दर्ज हुए हैं और वहीं कुछ केस नगर निगम द्वारा भी दर्ज कराए गए हैं, इन सभी की लिस्ट मांगी है और एफआईआर की कॉपी चाही गई है। कुछ जानकारी ईडी को मिल गई है, बाकी अभी और सूची का ईडी इंतजार कर रही है।

क्यों मांग रही है ईडी यह जानकारी

अवैध कमाई सबसे ज्यादा जमीन में और फिर गोल्ड में लग रही है। वहीं अवैध कॉलोनी काटकर भी लोग जो कमाई कर रहे हैं वह अवैध है और मनी लॉन्ड्रिंग के दायरे में आती है। ऐसे में इन पर भी पीएमएलए लागू होता है। इसी के चलते ईडी ने इन सभी केस की जानकारी ली है। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि इस कॉलोनी से कितनी अवैध कमाई की जा रही है। इस कमाई के बराबर आरोपियों की संपत्ति सीज की जाएगी और मनी लॉन्ड्रिंग का केस चलाया जाएगा। इसलिए इसकी तैयारी की जा रही है। इसमें बिक्री करने वालों के साथ ही खरीदी करने वाले भी उलझेंगे।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • इंदौर न्यूज
  • ED
  • मध्य प्रदेश
  • मनी लॉन्ड्रिंग
  • मध्य प्रदेश समाचार
  • आशीष सिंह
  • प्रवर्तन निदेशलाय (ईडी)
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती