ED ने सौरभ शर्मा और सहयोगी चेतन की 33 करोड़ की संपत्ति जब्त की
Sanjay Gupta | Dec 30, 2024, 17:26 IST
Sharma Saurabh Photograph: (thesootr)
परिवहन विभाग के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा और उसके सहयोगी चेतन सिंह गौर पर मारे गए छापों में कुल 33 करोड़ की चल-अचल संपत्ति का पता लगाते हुए इन्हें जब्त कर लिया है।
INDORE. ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) ने परिवहन विभाग के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा और उसके सहयोगी चेतन सिंह गौर पर मारे गए छापों में कुल 33 करोड़ की चल-अचल संपत्ति का पता लगाते हुए इन्हें जब्त कर लिया है। इस मामले में ईडी ने छापे की कार्रवाई खत्म होने के बाद इसकी औपचारिक सूचना जार की है।
ईडी ने सौरभ शर्मा पर मनी लाण्ड्रिंग का केस दर्ज करने के बाद 27 दिसंबर को भोपाल, ग्वालियर और जबलपुर में उससे जुड़े ठिकानों पर छापे मारे थे। इसमें ईडी ने बताया कि सौरभ शर्मा के सहयोगी चेतन सिहं गौर के नाम पर 6 करोड़ से अधिक की एफडी मिली, जिसे जब्त कर लिया गया है। इसके साथ ही सौरभ के परिवार के सदस्यों और कंपनियों के नाम पर 4 करोड़ से अधिक का बैंक बैलेंस मिला, इसे भी जब्त किया गया है और साथ ही 23 करोड़ से अधिक की चल संपत्ति मिली, इसे भी ईडी ने जब्त किया है।
![92a8c049-6df]()
जांच में यह भी आया है कि सौरभ ने बहुत सारी संपत्ति परिजनों, दोस्तों औऱ कंपनियों के नाम पर लिए हैं, जिनके डायरेक्टर उनके करीबी थे। छापे से सामने आया है कि शर्मा ने बहुत सारी संपत्ति इस अवैध कमाई से ली है, जो उसने परिवहन विभाग में काम करते हुए कमाई। साथ ही आयकर विभाग द्वारा जो 52 किलो सोना और 11 करोड़ नकदी चेतन सिंह गौर की कार से बरामद की है वह भी सौरभ शर्मा से करीबी से जुड़ी हुई है। आगे की जांच जारी है।
ईडी ने सौरभ, चेतन के साथ ही शरद जायसवाल और रोहित तिवारी के यहां भी जांच की है। इन सभी पर भी आशंका है कि अपराध से की गई कमाई में यह भी लाभ उठाने वाले रहे हैं।
ED, Bhopal has conducted search operations on 27.12.2024 under the provisions of PMLA, 2002 at various premises situated in Bhopal, Gwalior and Jabalpur districts of Madhya Pradesh in the matter of Saurabh Sharma and others. During the search operations, various incriminating…
— ED (@dir_ed) December 30, 2024
यह संपत्तियां की अटैच
92a8c049-6df
भारी मात्रा में दस्तावेज भी मिले हैं
ईडी ने जारी की गई सूचना में बताया है कि शर्मा और चेतन से जुड़े विविध ठिकानों पर मनी लाण्ड्रिंग एक्ट के तहत छापेमारी की गई थी। इसमें तलाशी अभियान के दौरान विविध आपत्तिजनक दस्तावेज मिले हैं। इन दस्तावेजों को भी जब्त कर लिया गया है।
52 किलो सोना, 11 करोड़ भी सौरभ से जुड़ी
इनके यहां भी पहुंची ईडी
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari