अब बहाना नहीं बना सकेंगे शिक्षक, ट्रेनिंग के बाद लगाना पड़ेगी ई-अटेंडेंस, नहीं तो होगी कार्रवाई

Sanjay Dhiman | Jul 24, 2025, 13:12 IST
Share
E attendence
Photograph: (the sootr)

मध्यप्रदेश में 4 लाख शिक्षकों के लिए ‘ई अटेन्डेंस’ ट्रेनिंग कार्यक्रम लागू होगा। तकनीकी खामियों के कारण पहले कार्रवाई के बजाय विभाग सुधार की दिशा में काम कर रहा है।

मध्यप्रदेश के शिक्षा विभाग ने हाल ही में एक बड़े कदम की घोषणा की है, जिसके तहत 4 लाख शिक्षकों को ई अटेंडेंस (E Attendance) दर्ज कराने के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस प्रशिक्षण के उद्देश्य से राज्य में शिक्षा का स्तर और कार्यक्षमता बढ़ाने की कोशिश की जा रही है।

ई अटेंडेंस के तहत शिक्षक अपनी हाजिरी ऐप के माध्यम से दर्ज करेंगे। हालांकि, इस ऐप को लेकर शिक्षकों को तकनीकी समस्याएं सामने आ रही हैं।

शिक्षा विभाग का प्रशिक्षण अभियान

मध्यप्रदेश के चार लाख शिक्षकों के सामने ई अटेंडेंस ऐप को लेकर कई समस्याएं आई हैं। इस ऐप के माध्यम से केवल 3 प्रतिशत शिक्षक ही अपनी हाजिरी दर्ज कर पा रहे हैं। पहले स्कूल शिक्षा विभाग ने कार्रवाई की चेतावनी दी थी, लेकिन अब स्थिति बदल गई है।

विभाग ने शिक्षक समुदाय की समस्याओं को समझते हुए सुधारात्मक कदम उठाने की योजना बनाई है। इसके तहत, 28 जुलाई तक तकनीकी प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा, ताकि शिक्षक इस ऐप का सही उपयोग कर सकें।

यह खबरें भी पढ़ें...

राजधानी में अकाउंटेंट ने किया 1.20 करोड़ का गबन, बिलासपुर से पकड़ा गया आरोपी

सावन का महीना और कट जाएगी कर्मचारियों की सैलरी, मध्यप्रदेश में ई-अटेंडेंस ने फंसाया पेच

तकनीकी खामियां और शिक्षकों की परेशानी

एक माह पहले तक ई अटेंडेंस ऐप से हाजिरी न लगाने पर कार्रवाई की चेतावनी दी जा रही थी। लेकिन जब तीन लाख 90 हजार शिक्षकों ने इसे नहीं अपनाया, तो विभाग ने अब सुधार की दिशा में काम करने का निर्णय लिया है। विभाग का मानना है कि ऐप में कुछ तकनीकी खामियां हैं, जिनका समाधान निकालने के लिए एक्सपर्ट की टीम काम कर रही है।

ऐसे समझें शिक्षकों की ई-अटेंडेंस से जुडे़ इस मामले को

चार लाख शिक्षकों को प्रशिक्षण: मध्यप्रदेश शिक्षा विभाग ई अटेंडेंस ऐप के सही उपयोग के लिए 4 लाख शिक्षकों को तकनीकी प्रशिक्षण देगा, जो 28 जुलाई तक चलेगा।

ई अटेंडेंस ऐप में समस्याएं: वर्तमान में केवल 3% शिक्षक ही ई अटेंडेंस ऐप के माध्यम से अपनी हाजिरी दर्ज कर पा रहे हैं।

वेतन में कटौती की चेतावनी: अगर शिक्षक ई अटेंडेंस ऐप का उपयोग नहीं करते हैं, तो विभाग के नियमों के अनुसार उनका वेतन काटा जा सकता है।

समग्र शिक्षा के तहत ट्रेनिंग: विभाग 313 शिक्षक और अधिकारियों को ट्रेनिंग देगा, जो ब्लॉक स्तर पर जाकर अन्य शिक्षकों को ऐप के सही उपयोग के बारे में जानकारी देंगे।

तकनीकी खामियां दूर करने की प्रक्रिया: विभाग ने ई अटेंडेंस ऐप में मौजूद तकनीकी खामियों को सुधारने के लिए एक्सपर्ट की टीम जुटाई है, ताकि शिक्षकों के लिए यह प्रणाली अधिक सुलभ हो सके।

ऐसी होगी ट्रेनिंग की प्रक्रिया

समग्र शिक्षा अभियान के तहत शिक्षा विभाग ब्लॉक स्तर पर 313 शिक्षकों और अधिकारियों को प्रशिक्षण देने के लिए बुला रहा है। यह ट्रेनिंग 28 जुलाई तक आयोजित की जाएगी, और इसके बाद प्रशिक्षित शिक्षक जिलों में जाकर अपने स्कूलों में इस तकनीकी ज्ञान का प्रसार करेंगे। विभाग ने पहले इसे ई अटेंडेंस अनिवार्य किया था, लेकिन अब शिक्षक समुदाय को इसे सही तरीके से उपयोग करने के लिए पूरी तरह से प्रशिक्षित किया जाएगा।

यह खबरें भी पढ़ें...

जस्टिस अतुल श्रीधरन बने मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के एग्जीक्यूटिव चेयरमैन

समग्र शिक्षा की 1.24 करोड़ की राशि वापस, स्कूल-छात्रावासों में हाहाकार

इ-अटेंडेंस नहीं लगाने वाले चिंता में

शिक्षा विभाग अब शिक्षकों को ई-अटेंडेंस के लिए प्रशिक्षण देने जा रहा है, लेकिन इस प्रशिक्षण से पहले अब तक ई अटेंडेंस नहीं लगाने वाले शिक्षक परेशान है। उनकी परेशानी का कारण विभाग का वो आदेश है जिसमें अटेंडेंस नहीं लगाने वाले शिक्षकों को गैैरहाजिर मानना है। प्रदेश में केवल तीन प्रतिशत शिक्षकों ने ही अभी तक अटेंडेंस लगाई है, ऐसे में अधिकांश शिक्षक वेतन कटौती के दायरे में आ रहे है। शिक्षकों की चिंता है कि क्या उन्हें गैर हाजिर माना जाएगा, या फिर पूरा वेतन दिया जाएगा।

प्रशिक्षण के बाद नहीं चलेगा बहाना

शिक्षा विभाग इस प्रशिक्षण के माध्यम से सभी शिक्षकों को तकनीकी ज्ञान देने जा रहा है। एक बार प्रशिक्षण मिल जाने के बाद शिक्षक यह बहाना नहीं बना सकेंगे की उन्हें ई-अटेंडेंस लगाना नहीं आता है। प्रशिक्षण के बाद भी इस नए तरीके से हाजिरी नहीं लगाने वाले शिक्षकों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

बायोमेट्रिक ई-अटेंडेंस

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • शिक्षा विभाग
  • शिक्षक
  • प्रशिक्षण
  • ट्रेनिंग
  • समग्र शिक्षा अभियान
  • वेतन
  • बायोमेट्रिक ई-अटेंडेंस
  • मध्यप्रदेश शिक्षा विभाग
  • E Attendance
राजस्थान वन विभाग को 31 अक्टूबर तक मिलेगा नया मुखिया या चलेगा अतिरिक्त प्रभार? चयन समिति की दूसरी बैठक में भी फैसला नहीं

By Raghvendra Singh Rathore

राजस्थान वन विभाग को 31 अक्टूबर तक मिलेगा नया मुखिया या चलेगा अतिरिक्त प्रभार? चयन समिति की दूसरी बैठक में भी फैसला नहीं
Rajasthan TopNews: पंचायतीराज चुनाव के दूसरे चरण के मतदान संपन्न, बांसवाड़ा में सर्वाधिक 76 प्रतिशत

By Jageshwar Prasad

Rajasthan TopNews: पंचायतीराज चुनाव के दूसरे चरण के मतदान संपन्न, बांसवाड़ा में सर्वाधिक 76 प्रतिशत
छत्तीसगढ़ में अगले साल कम मिलेंगी छुट्टियां! सरकारी कैलेंडर जारी, होली-दिवाली कब पड़ेगी?

By VINAY VERMA

छत्तीसगढ़ में अगले साल कम मिलेंगी छुट्टियां! सरकारी कैलेंडर जारी, होली-दिवाली कब पड़ेगी?
आत्मानंद स्कूलों में 1812 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर से परीक्षा; 34 हजार से ज्यादा अभ्यर्थी आजमाएंगे किस्मत

By VINAY VERMA

आत्मानंद स्कूलों में 1812 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर से परीक्षा; 34 हजार से ज्यादा अभ्यर्थी आजमाएंगे किस्मत
डीजीपी कैलाश मकवाणा 30 नवंबर को होंगे रिटायर, 1 दिसंबर को एमपी को मिलेगा नया DGP, गृह विभाग ने जारी किया आदेश

By Amresh Kushwaha

डीजीपी कैलाश मकवाणा 30 नवंबर को होंगे रिटायर, 1 दिसंबर को एमपी को मिलेगा नया DGP, गृह विभाग ने जारी किया आदेश
इंदौर निगम अधिकारियों पर 1 लाख की कॉस्ट, हाईकोर्ट ने कहा- जनता के पैसों से मुकदमेबाजी करते हैं अधिकारी

By Sanjay Gupta

इंदौर निगम अधिकारियों पर 1 लाख की कॉस्ट, हाईकोर्ट ने कहा- जनता के पैसों से मुकदमेबाजी करते हैं अधिकारी
CG Congress Delhi Rally: कांग्रेस की दिल्ली रैली से पहले रेलवे ने दिया झटका, 22.49 लाख का खर्च बताने के बाद स्पेशल ट्रेन देने से इनकार

By Umeshwari Baghel

CG Congress Delhi Rally: कांग्रेस की दिल्ली रैली से पहले रेलवे ने दिया झटका, 22.49 लाख का खर्च बताने के बाद स्पेशल ट्रेन देने से इनकार