जस्टिस अतुल श्रीधरन बने मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के एग्जीक्यूटिव चेयरमैन
Neel Tiwari | Jul 24, 2025, 12:44 IST
justice-atul-sreedharan-appointed-executive-chairman-mpslsa
मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के जस्टिस अतुल श्रीधरन को मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (MPSLSA) का एक्जिक्यूटिव चेयरमैन नियुक्त किया गया है।
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के जस्टिस अतुल श्रीधरन को मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण का एग्जीक्यूटिव चेयरमैन नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति विधिक सेवा प्राधिकरण अधिनियम, 1987 की धारा 6(2)(बी) के तहत की गई है, जो कि राज्यपाल को यह शक्ति देती है कि वह चीफ जस्टिस के परामर्श से यह पदभार सौंप सके।
![c1cb55a4-6be]()
राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण एक संवैधानिक संस्था है, जो आर्थिक रूप से कमजोर और वंचित वर्गों को निःशुल्क कानूनी सहायता उपलब्ध कराती है। इस प्राधिकरण के एग्जीक्यूटिव चेयरमैन के रूप में जस्टिस श्रीधरन की नियुक्ति के बाद अब इस संस्था को एक अनुभवी जस्टिस के नेतृत्व में और अधिक असरदार ढंग से संचालित किया जाएगा।
खबर यह भी..मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने शिक्षा विभाग को भेजा अवमानना का नोटिस, जानें पूरा मामला
जस्टिस अतुल श्रीधरन ने 7 अप्रैल 2016 को मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय में जज के रूप में पदभार ग्रहण किया था। अपनी कानूनी सूझबूझ और पारदर्शिता के लिए पहचाने जाने वाले श्रीधरन ने कई अहम फैसलों को पारित किया है। उन्होंने कानून और संवैधानिक मूल्यों के संतुलन के साथ न्यायिक प्रक्रिया को आमजन तक पहुंचाने में योगदान दिया है।
जस्टिस श्रीधरन का न्यायिक दृष्टिकोण उनकी व्यक्तिगत ईमानदारी में भी झलकता है। वर्ष 2023 में उन्होंने स्वेच्छा से ट्रांसफर का अनुरोध किया था, क्योंकि उनकी बड़ी बेटी अधिवक्ता के रूप में अपने करियर की शुरुआत उसी क्षेत्र में कर रही थीं, जहां वे खुद न्यायाधीश थे। यह कदम उन्होंने हितों के संभावित टकराव से बचने और कोर्ट की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए उठाया था। इसके बाद 28 मार्च 2023 को उनकी जम्मू-कश्मीर और लद्दाख हाई कोर्ट में ट्रांसफर की सिफारिश की गई थी।
खबर यह भी..मध्य प्रदेश हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: विवादित पोस्ट पर मुस्लिम प्रोफेसर को मिली जमानत
सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 6 मार्च 2025 की बैठक में उन्हें उनके मूल मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में पुनः नियुक्त करने की सिफारिश की। इसके बाद जस्टिस श्रीधरन ने जबलपुर में फिर से पदभार ग्रहण किया और अब उन्हें राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की बागडोर सौंपी गई है।
खबर यह भी...मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में जजों की भारी कमी, मुकदमों की पेंडेंसी बनी न्याय में देरी का कारण
जस्टिस श्रीधरन की नियुक्ति को उन लाखों लोगों के लिए भी नई उम्मीद है, जो इंसाफ की राह में संसाधनों के अभाव से संघर्ष कर रहे हैं। जो लोग आर्थिक रूप से इतना सक्षम नहीं होते कि वकीलों की फीस का भुगतान कर सकें, उन्हें इस प्राधिकरण की ओर से कानूनी सहायता दिलाई जाती है। अब जस्टिस श्रीधरन के नेतृत्व में प्राधिकरण से यह अपेक्षा की जा रही है कि विधिक सहायता का दायरा और अधिक व्यापक होगा और ग्रामीण व शहरी गरीबों तक इसका लाभ आसानी से पहुंचेगा।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢
🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧
MP High Court News | Mp latest news | MPSLSA
c1cb55a4-6be
सामाजिक न्याय की जिम्मेदारी निभाता है प्राधिकरण
खबर यह भी..मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने शिक्षा विभाग को भेजा अवमानना का नोटिस, जानें पूरा मामला
साल 2016 से न्यायिक सेवा में है जस्टिस श्रीधरन
हितों के टकराव से बचने के लिए खुद मांगा था ट्रांसफर
खबर यह भी..मध्य प्रदेश हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: विवादित पोस्ट पर मुस्लिम प्रोफेसर को मिली जमानत
सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने की थी पुनर्नियुक्ति की सिफारिश
खबर यह भी...मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में जजों की भारी कमी, मुकदमों की पेंडेंसी बनी न्याय में देरी का कारण
कानूनी मामलों में आर्थिक रूप से कमजोर लोगों की मदद करता है प्राधिकरण
thesootr links
- मध्यप्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- जॉब्स और एजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापन और क्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢
🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧
MP High Court News | Mp latest news | MPSLSA
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari