महू में उपद्रव के बाद सौहार्द से मनी ईद, इंदौर शहर काजी ने की नशा मुक्ति में नंबर 1 की अपील

Sanjay Gupta | Mar 31, 2025, 13:12 IST
Share
thesootr
thesootr

इंदौर के महू में किशनगंज नाके पर स्थित ईदगाह में शहर काजी मोहम्मद जाबिर ने ईद की नमाज अदा कराई। समाज को शांति और गरीबों की मदद का संदेश दिया।

ईद का त्योहार पूरे उत्साह के साथ इंदौर जिले में मनाया जा रहा है। 9 मार्च को इंदौर के पास महू में हुए उपद्रव के बाद अब आई पहली ईद के मौके पर उत्साह देखा गया और लोगों ने एक-दूसरे को मुबारकबाद दी। इसके पहले होली के मौके पर मुस्लिम भाईयों द्वारा फाग यात्रा का स्वागत किया था।

ईदगाह में हुई नमाज

महू में किशनगंज नाके पर स्थित ईदगाह में शहर काजी मोहम्मद जाबिर ने ईद की नमाज अदा कराई। समाज को शांति और गरीबों की मदद का संदेश दिया। इस दौरान कई नेता भी पहुंचे। ग्रामीण एसपी हितिका वासल, एसडीएम राकेश परमार व अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे। सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात था। उपद्रव प्रभावित क्षेत्रों पत्ती बाजार, टाल मोहल्ला आदि में भी ईद मिलन समारोह हुए।

खबर यह भी...ईद की छुट्टी लेकिन वित्तीय साल का अंतिम दिन होने से रजिस्ट्री चालू, बिल भुगतान केंद्र भी खुले

इंदौर शहरकाजी की यह अपील

इंदौर शहर काजी डॉ. इशरत काजी ने ईद फ़ित्र की नमाज से पहले सदर बाजार ईदगाह पर संबोधित करते हुए कहा कि जिस तरह से हमारा इंदौर शहर स्वच्छता में आठ बार नंबर वन रहा, इसी तरह हम सभी को कोशिश करना चाहिए कि नशा मुक्ति में भी हम अव्वल आएं। आज नौजवान नशे की लत में पड़ रहा है। नशा बेचने वालों की खबर पुलिस को जरूर दें।

पानी की हिफाजत करें

शहर काज़ी ने कहा कि हम साया कौम के साथ भाईचारे के साथ रहना और पानी की हिफाजत करना जरूरी है। भूजल स्तर गिर रहा है। आने वाले समय में पानी की किल्लत हो सकती है, इसलिए इसका जरूरत के हिसाब से ही उपयोग करें। मामूली बातों पर आज घर बिखर रहे हैं, इसलिए घर में ही मुद्दे सुलझाएं, बेवजह पुलिस, कोर्ट कचहरी के चक्कर नहीं लगाएं।

खबर यह भी...एमपी में काली पट्टी बांधकर अदा की ईद की नमाज, विरोध में मस्जिद पहुंचे लोग

शाही बग्घी में बैठा कर लाए ईदगाह

सुबह से ही मुस्लिम बस्तियों में चहल-पहल है। नमाज के लिए शहर काजी को उनके निवास से पंरपरा के अनुसार शाही बग्घी में बैठाकर ईदगाह लाया गया। यह जिम्मेदारी 50 सालों से सलवाड़ियां परिवार निभाते आ रहा है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • Indore News
  • मध्य प्रदेश
  • एमपी महू घटना
  • ईद
  • ईद-उल-फितर
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई