एमपी समेत देशभर में अदा की गई ईद की नमाज, मुल्क की सलामती के लिए मांगी दुआ

Kaushiki | Jun 07, 2025, 10:40 IST
Share
 eid ul azha bhopal
eid ul azha bhopal

आज 7 जून को मध्यप्रदेश में ईद-उल-अजहा के मौके पर मस्जिदों में हजारों मुसलमानों ने नमाज अदा की और मुल्क की सलामती, इंसाफ, और फिलिस्तीन के लिए दुआ की।

आज 7 जून पूरे देश में ईद-उल-अजहा का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। मध्यप्रदेश में भी इस खास मौके पर विशेष तैयारियां की गईं। राजधानी भोपाल और कई अलग-अलग मस्जिदों में तय समय पर नमाज अदा की गई।

सुबह से ही शहर की मस्जिदों में लोगों की भीड़ देखी गई जहां हजारों मुसलमानों ने एकजुट होकर नमाज अदा की। इस अवसर पर उन्होंने मुल्क की सलामती, इंसाफ और विशेष रूप से फिलिस्तीन के लिए दुआ की ताकि वहां के लोगों को राहत और शांति मिल सकें।

मस्जिदों में नमाज का समय

भोपाल की ईदगाह में सुबह 6:30 बजे नमाज अदा की गई।
उसके बाद ताजुल मसाजिद में 6:45 बजे नमाज अदा की गई।
जामा मस्जिद में 7:00 बजे नमाज अदा की गई।
मोती मस्जिद में 7:15 बजे नमाज अदा की गई और
मस्जिद बिल्किस जहां (आरिफ नगर) में 7:30 बजे नमाज अदा की गई।
ये खबर भी पढ़ें... शनि देव को प्रसन्न करने के लिए शनि जयंती पर ऐसे करें उनकी पूजा

कहां-कहां हुई बकरीद की नमाज अदा

उज्जैन में बकरीद (ईद-उल-अजहा) की मुख्य नमाज इस साल भी हर साल की तरह ईदगाह सहित अन्य सभी मस्जिदों में अदा की गई। शहर काजी खलीकुर्रहमान ने कहा कि कुर्बानी इस्लाम का एक अहम फर्ज है, लेकिन इसे सलीके और सलीम तरीके से अंजाम देना हर मुसलमान की जिम्मेदारी है।

उन्होंने लोगों से अपील की थी कि कुर्बानी के स्थान को चारों ओर से ढंका जाए, सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए और प्रशासनिक नियमों का पालन किया जाए।

राजगढ़ शहर की ईदगाह मस्जिद में सुबह 7:30 बजे पर नमाज अदा की गई।

वहीं, बांस वाली मस्जिद में 7:45 और दरगाह शरीफ पर 8 बजे नमाज अदा की गई।

मुल्क की सलामती के लिए दुआ

बता दें कि ईद-उल-अजहा के मौके पर शहरकाजी मुश्ताक अली नदवी और मौलाना हस्सान साहब ने अमन, इंसाफ और भाईचारे के लिए दुआ की। उन्होंने फिलिस्तीन में संघर्ष कर रहे मासूम बच्चों और महिलाओं के लिए भी दुआ की।

सफाई और गाइडलाइंस का पालन

शहर काजी ने कुर्बानी के समय सफाई रखने और प्रशासन द्वारा दी गई गाइडलाइंस का पालन करने की अपील की गई है। प्रशासन ने कहा है कि कुर्बानी के स्थान को चारों ओर से ढककर, सफाई का ध्यान रखा जाए और प्रशासनिक नियमों का पालन किया जाए।

ये खबर भी पढ़ें... ज्येष्ठ मास में वट सावित्री व्रत क्यों होता है खास, जानें वट वृक्ष की पूजा विधि और महत्व

वक्फ बोर्ड अध्यक्ष ने किया ईदगाह का दौरा

शहर की ऐतिहासिक ईदगाह का जायजा लेने के लिए वक्फ बोर्ड अध्यक्ष सनव्वर पटेल गुरूवार को वहां पहुंचे और सभी जरूरी तैयारियों का निरीक्षण किया। वक्फ बोर्ड अध्यक्ष ने बताया कि इस बार करीब ढाई सौ वॉलिंटियर्स तैनात रहेंगे।

इसके अलावा, पार्किंग स्थल को सुचारू और सरल बनाने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। ईदगाह में नए इंतजामों की योजना पर भी जोर दिया गया है। इस मौके पर शहर के आर्किटेक्ट और समाजसेवी एसएम हुसैन सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।

ये खबर भी पढ़ें... ज्येष्ठ सोमवती अमावस्या पर ऐसे करें पितरों की पूजा, जीवन में होगी तरक्की

कुर्बानी का त्योहार

ईद-उल-अजहा इस्लाम का एक प्रमुख त्योहार है, जिसे कुर्बानी के त्योहार के नाम से भी जाना जाता है। यह हज के दौरान मनाया जाता है और इसमें इब्राहीम (अब्राहम) की अल्लाह के प्रति श्रद्धा को याद करता है।

इस दिन मुसलमान अपनी संपत्ति का एक हिस्सा कुर्बान करके गरीबों को दान करते हैं। ईद-उल-अजहा में नमाज अदा की जाती है और कुर्बानी का कार्य विशेष रूप से किया जाता है।

ये खबर भी पढ़ें...ज्येष्ठ माह में आते हैं ये प्रमुख व्रत और त्योहार, जानें इस माह से जुड़ी कुछ धार्मिक मान्यताएं

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬

👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

barka eid | Eid al-Adha | eid in bhopal | मध्यप्रदेश न्यूज | मप्र वक्फ बोर्ड | MP वक्फ बोर्ड | MP News | Madhya Pradesh | धर्म ज्योतिष न्यूज

Tags:
  • MP News
  • Madhya Pradesh
  • मध्यप्रदेश
  • मध्यप्रदेश न्यूज
  • भोपाल
  • MP वक्फ बोर्ड
  • ईदगाह
  • Eid al-Adha
  • barka eid
  • Eid
  • eid in bhopal
  • ईद-उल-अजहा
  • मप्र वक्फ बोर्ड
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा