बंद घर में भूख-प्यास से 80 वर्षीय मां की मौत, बेटे पर केस दर्ज
Siddhi Tamrakar | Dec 23, 2024, 10:22 IST
BHOPA NEWS 1
भोपाल में बेटे की लापरवाही से 80 वर्षीय वृद्धा की भूख-प्यास से मौत हो गई। पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू की है।
भोपाल में एक मार्मिक घटना सामने आई है, जहां 80 वर्षीय वृद्धा ललिता दुबे की भूख और प्यास से मौत हो गई। यह घटना तब हुई जब उनका छोटा बेटा अरुण उन्हें घर में बंद कर पत्नी और बेटे के साथ उज्जैन चला गया। पुलिस ने अरुण पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया है।
पुलिस जांच में सामने आया कि वृद्धा बीमार थीं और उन्हें समय पर भोजन व दवाई नहीं मिली, जिसके चलते उनकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत्यु का कारण हृदय गति रुकना बताया गया।
पुलिस ने ललिता देवी के बेटे अरुण पर गैर इरादतन हत्या और भरण-पोषण कानून की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। अरुण मानसिक रूप से कमजोर और बेरोजगार बताया गया है। ललिता देवी भोपाल पुलिस में हवलदार रहे श्यामलाल दुबे की पत्नी थीं। उनके तीन बेटों में अरुण सबसे छोटा है। बड़ा बेटा अजय इंदौर में रहता है और पुलिस सब-इंस्पेक्टर है। मंझले बेटे की एक साल पहले मौत हो चुकी है।
दुर्गंध से खुला मामला
घटना 19 अक्टूबर को भोपाल के निशातपुरा थाना क्षेत्र की गोया कॉलोनी में हुई। पड़ोसियों ने घर से आ रही दुर्गंध के चलते पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने ताला तोड़कर वृद्धा का शव बरामद किया। ललिता देवी अपने छोटे बेटे अरुण के साथ रहती थीं। अरुण उनकी पेंशन पर निर्भर था।
लापरवाही बनी मौत की वजह
बेटे पर गैर इरादतन हत्या का केस
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari