सीएम मोहन यादव की अधिकारियों को सख्त चेतावनी, अतिक्रमण पर अपनाया कड़ा रुख

Amresh Kushwaha | Jul 07, 2025, 12:52 IST
Share
encroachment-cm-mohan-yadav-strict-action
encroachment-cm-mohan-yadav-strict-action

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने वन भूमि पर अतिक्रमण पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है। 31 दिसंबर तक सभी दावे निपटाने होंगे, नहीं तो वन अधिकारी होंगे जिम्मेदार।

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वन भूमि पर अतिक्रमण को लेकर सख्त रुख अपनाया है। सीएम ने यह निर्देश दिए कि सभी व्यक्तिगत और सामूहिक दावों का निपटारा 31 दिसंबर तक कर लिया जाए। इसके बाद यदि अतिक्रमण की समस्या और समाधान में लापरवाही की जाती है, तो संबंधित वन अधिकारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सीएम ने यह निर्देश राज्य-स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक में वन अधिकारियों को दिया है।

ये खबर भी पढ़िए...सीएम मोहन यादव का आज लुधियाना दौरा, रोड शो के बाद इन्वेस्टर्स से वन टू वन चर्चा

वन भूमि अतिक्रमण पर सख्त कानून

मध्यप्रदेश में पिछले कुछ समय से वन भूमि पर अतिक्रमण एक बड़ी समस्या बन गई है। खासतौर पर देवास, सीहोर, बैतूल और डिंडौरी जिलों में इस मुद्दे को लेकर विवाद बढ़ते जा रहे हैं। मुख्यमंत्री यादव ने इसे गंभीरता से लेते हुए यह स्पष्ट किया है कि वन भूमि पर किसी भी प्रकार का नया अतिक्रमण नहीं होने दिया जाएगा।

वन अधिकार अधिनियम और पेसा एक्ट के तहत अब ग्राम सभाओं को पेसा मोबिलाइजरों की नियुक्ति का अधिकार दिया जाएगा। इसके जरिए ग्राम सभाएं अपने स्तर पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई कर सकेंगी। मुख्यमंत्री यादव के अनुसार, यह कदम वन विभाग के अधिकारों और जिम्मेदारियों को स्पष्ट रूप से परिभाषित करने के उद्देश्य से उठाया गया है।

ये खबर भी पढ़िए...Ladli Behna Yojana : लाड़ली बहनों को 3 हजार रुपए महीना देंगे सीएम मोहन यादव

वन अधिकारियों पर कार्रवाई की चेतावनी

डॉ. मोहन यादव ने वन विभाग के अधिकारियों को चेतावनी दी है। उन्होंने कहा है कि यदि निर्धारित डेडलाइन तक दावों का निपटारा नहीं होता और नए अतिक्रमण की घटनाएं बढ़ती हैं, तो संबंधित वन अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस चेतावनी से यह साफ है कि अब कोई भी अधिकारी इस मुद्दे को हल्के में नहीं ले सकता।

ये खबर भी पढ़िए...27 प्रतिशत ओबीसी आरक्षण पर सियासत, कांग्रेस नेताओं के बयान पर सीएम मोहन यादव का पलटवार

लगातार जारी है अतिक्रमण हटाने के प्रयास

वर्तमान में मध्यप्रदेश के कई जिलों में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को लेकर विवाद और विरोध की स्थिति बनी हुई है। प्रशासन के जरिए की जा रही कार्रवाइयों को लेकर आम जनता और राजनीतिक दलों के बीच विरोध भी देखने को मिला है। इस पर मुख्यमंत्री का कहना है कि सभी कार्रवाई कानून और नियमों के तहत की जाएंगी। यदि कोई गलत तरीके से जमीन पर कब्जा करने की कोशिश करेगा, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃

🤝💬👩‍👦👨

सीएम मोहन यादव | सीएम मोहन यादव एक्शन | मप्र सीएम मोहन यादव | मुख्यमंत्री सीएम मोहन यादव | मध्य प्रदेश | encroachment | PESA Act | CM मोहन यादव | Mohan Yadav | Chief Minister Mohan Yadav | CM Mohan Yadav | MP News | MP | Madhya Pradesh

Tags:
  • MP News
  • Madhya Pradesh
  • मध्यप्रदेश
  • CM Mohan Yadav
  • सीएम मोहन यादव
  • मुख्यमंत्री सीएम मोहन यादव
  • मप्र सीएम मोहन यादव
  • MP
  • Chief Minister Mohan Yadav
  • मोहन यादव
  • Mohan Yadav
  • मध्य प्रदेश
  • पेसा एक्ट
  • encroachment
  • अतिक्रमण
  • PESA Act
  • मुख्यमंत्री
  • वन अधिकारी
  • CM मोहन यादव
  • सीएम मोहन यादव एक्शन
  • वन अधिकार अधिनियम
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा