5 लाख की रिश्वत लेते पकड़ा गया सब इंजीनियर, मांगे थे साढ़े 15 लाख
Madhav Singh | Oct 24, 2024, 12:36 IST
sub ingeneer khargon
ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण का सब इंजीनियर रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया है। 15 लाख 50 हजार रुपए की रिश्वत की मांग की गई थी। पहली किस्त के रूप में 5 लाख लेने आरोपी सब इंजीनियर कांट्रेक्टर के पास गया था, जहां टीम ने उसे पकड़ लिया।
मध्यप्रदेश स्थित खरगोन के कसरावद में ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण का सब इंजीनियर राहुल मंडलोई 5 लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया है। इंदौर की लोकायुक्त पुलिस ने बुधवार को ये कार्रवाई की है। बताया गया है कि सब इंजीनियर राहुल मंडलोई ने भाजपा नेता और मध्यप्रदेश कांट्रेक्टर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश पाटीदार से पहली किस्त में 5 लाख रुपए मांगे थे। उसने प्रकाश पाटीदार का काम देखने वाले ओमप्रकाश से इसकी डील की थी।
मध्यप्रदेश ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण की महेश्वर इकाई के तहत निमरानी से बोरावा और लोहारी फाटे से सिप्टान तक सड़क निर्माण कार्य किया गया था। इसके बिल निकालने के एवज में इंजीनियर ने कांट्रेक्टर से 15 लाख 50 हजार रुपए की रिश्वत मांग की थी।
Jabalpur High Court ने PWD इंजीनियर को लगाई फटकार, कहा- भूमि मालिक को दे प्रतिदिन 15 हजार का हर्जाना, जानें पूरा मामला
इस मामले की शिकायत 16 अक्टूबर को इंदौर लोकायुक्त एसपी राजेश सहाय से की गई थी। लोकायुक्त टीम ने जांच की तो मामला सही निकला। इसके बाद बुधवार की शाम करीब 5:30 बजे आरोपी इंजीनियर राहुल को 5 लाख रुपए लेते रंगे हाथों पकड़ा गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण संशोधन अधिनियम 2018 की धारा 7 में कार्रवाई की है।
बताया गया कि निमरानी से बोरावा और लोहारी फाटे से सिप्टान तक रोड निर्माण लगभग 3 साल पहले हो चुका है। इस कार्य के 70 लाख रुपए के बिल का भुगतान नहीं हो रहा था। आरोप है कि सब इंजीनियर ने बिल अटका कर रखे थे। ठेकेदार का सहयोगी ओमप्रकाश लगातार सब इंजीनियर से इस संबंध में अनुरोध कर रहा था, लेकिन इंजीनियर इसके बदले रिश्वत की मांग पर कर रहा था।
सब इंजीनियर राहुल रिश्वत की पहली किस्त करीब 5 लाख रुपए लेने के लिए कांट्रेक्टर प्रकाश पाटीदार के सहयोगी ओमप्रकाश पाटीदार के घर पहुंचा था। इसी दौरान लोकायुक्त की टीम ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया और रेस्ट हाउस कसरावद लेकर आई, जहां पूरी कार्रवाई हुई। बताया गया कि मध्यप्रदेश कांट्रेक्टर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश पाटीदार के सहयोगी ओमप्रकाश से सब इंजीनियर ने रिश्वत मांगी थी।
रतलाम नगर निगम कार्यालय में लोकायुक्त की कार्रवाई, सड़क निर्माण को लेकर भ्रष्टाचार की थी शिकायत, कागजात जब्त
इस मामले में कांट्रेक्टर एसोसिएशन प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश पाटीदार ने कहा कि वह मामले की शिकायत मुख्यमंत्री से करेंगे। उनका कहना है कि प्रदेश में कई कांट्रेक्टर बिल भुगतान को लेकर परेशान हैं। नेशनल व स्टेट मॉनिटरिंग रिपोर्ट ओके होने के बाद भी इंजीनियरों के रिश्वत मांगने संबंधी कई शिकायतें हैं। इस सप्ताह मुख्यमंत्री व ग्रामीण एवं पंचायत विकास मंत्री से प्रतिनिधिमंडल मिलने जा रहा है। कांट्रेक्टर से भी कहेंगे कि बिना दबाव खुलकर वह शिकायत करें, ताकि भ्रष्ट अफसर बेनकाब हो सकें।
इस मामले में एमपी कांग्रेस ने कहा कि मध्य प्रदेश में रिश्वतखोरी का खुला खेल चल रहा है। एमपी कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अरुण यादव ने आरोप लगाया कि मध्यप्रदेश में कमीशन और रिश्वतखोरी का खुला खेल जारी है। बिना रिश्वत के कोई काम नहीं हो रहा है।
15 लाख 50 हजार रुपए की मांगी थी रिश्वत
Jabalpur High Court ने PWD इंजीनियर को लगाई फटकार, कहा- भूमि मालिक को दे प्रतिदिन 15 हजार का हर्जाना, जानें पूरा मामला
16 को की गई थी शिकायत
3 साल पहले हो चुका था सड़क निर्माण कार्य
रिश्वत लेने साथी कांट्रेक्टर के घर गया था इंजीनियर
रतलाम नगर निगम कार्यालय में लोकायुक्त की कार्रवाई, सड़क निर्माण को लेकर भ्रष्टाचार की थी शिकायत, कागजात जब्त
मुख्यमंत्री से करेंगे शिकायत
क्या कहा कांग्रेस ने?
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman