बिल्डिंग परमिशन मामले में दूसरों को जिम्मेदार बता रहे इंजीनियर
Sanjay Sharma | Jun 16, 2025, 17:20 IST
नगर पालिक निगम भोपाल Photograph: (THE SOOTR)
भोपाल में भवन निर्माण की अनुमति मामले में कार्रवाई के बाद इंजीनियर एक-दूसरे को जिम्मेदार बता रहे हैं। इससे बिल्डिंग परमिशन सेल में चल रहे गड़बड़झाले की परतें खुल कर सामने आ रही हैं।
BHOPAL. कोलार में आरक्षित भूमि पर निजी स्कूल को भवन निर्माण की अनुमति के केस में कार्रवाई के बाद इंजीनियर एक-दूसरे को जिम्मेदार बता रहे हैं। इससे बिल्डिंग परमिशन सेल में चल रही मिलीभगत को लेकर सच्चाई सामने आ रही है। वहीं नगर निगम क्षेत्र में बीते कुछ महीनों में अनाधिकृत निर्माण की अनुमतियों के भी खुलासे हो रहे हैं।
टाउन एंड कंट्री प्लानिंग और निगम की गाइडलाइन के बाहर जाकर भवन निर्माण की अनुमति जारी करने वाले इंजीनियरों को बिल्डिंग परमीशन सेल से बाहर किए जाने के बाद अब सिटी प्लानर की भूमिका की भी शिकायत प्रशासन के पास पहुंची है।
भोपाल नगर निगम की बिल्डिंग परमीशन सेल में चीफ सिटी प्लानर के साथ निगम के इंजीनियरों का पूरा अमला तैनात है। कोलार की दानिश कुंज कॉलोनी में करीब डेढ़ एकड़ भूमि पर निजी स्कूल को भवन निर्माण की अनुमति जारी की गई थी। आरक्षित भूखंड पर निर्माण की अनुमति की शिकायत सामने आते ही हड़कंप मच गया था।
चीफ सिटी प्लानर अनूप गोयल ने नगर निगम आयुक्त को इस मामले में इंजीनियरों की भूमिका की शिकायत की थी। मामले में नगर निगम प्रशासन ने बिल्डिंग परमीशन सेल के इंजीनियरों से जवाब तलब किया था। दानिश कुंज में आरक्षित भूमि पर निर्माण की अनुमति के बाद पूरे शहर और उपनगरीय क्षेत्रों से खुलासे हो रहे थे। कॉलोनियों में बगीचा, पार्किंग स्पेस, बेसमेंट और अन्य वजह से आरक्षित जमीन पर धड़ल्ले से निर्माण अनुमतियां जारी की गई थीं।
ये खबर भी पढ़िए :
MP में मानसून की धमाकेदार एंट्री, बड़वानी, खरगोन, खंडवा और बुरहानपुर से पहुंचा, 1 दिन लेट
नियम विरुद्ध भवन निर्माण की अनुमति के आरोपों में घिरे इंजीनियर एक-दूसरे पर जिम्मेदारी डाल रहे हैं। दानिज कुंज में भवन निर्माण की अनुमति के मामले में नगरीय प्रशासन विभाग को भेजे गए जवाब भी विरोधाभासी हैं। अनुमति जारी करने वाले प्रभारी चीफ सिटी प्लानर लालजी चौहान ने जवाब पेश कर अनुमति अधीनस्थ इंजीनियरों की रिपोर्ट के आधार पर जारी की है।
असिस्टेंट इंजीनियर नंदकिशोर डेहरिया ने भूखंड पर पूर्व से मिडिल स्कूल संचालित होने की रिपोर्ट दर्ज की थी। इसी वजह से उन्होंने अनुमति जारी कर दी। हालांकि टाउन एंड कंट्री प्लानिंग की गाइडलाइन की अनदेखी के संबंध में उनका जवाब स्पष्ट नहीं है।
वहीं निलंबित किए गए असिस्टेंट इंजीनियर नंदकिशोर डेहरिया का जवाब है कि रिपोर्ट सब इंजीनियर अजय राजावत के भौतिक सत्यापन के आधार पर दी थी। उन्होंने रिपोर्ट के साथ अनुमति न देने का भी अभिमत दिया था लेकिन उसे नजरअंदाज किया गया है।
ये खबर भी पढ़िए :
यौन अपराधों में नरमी बरतना गलत... हाईकोर्ट ने खारिज की गैंगरेप के आरोपियों की याचिका
नगर निगम में भवन अनुज्ञा शाखा में अनाधिकृत निर्माण से होने वाली कमाई को लेकर अधिकारियों में खींचतान जारी है। इसे दानिश कुंज और विद्यानगर में निर्माण अनुमति के मामलों से समझा जा सकता है। इन निर्माणों की अनुमति को चीफ सिटी प्लानर अनूप गोयल ने निरस्त कर दिया था।
उनके छुट्टी पर जाते ही इंजीनियरों ने रिपोर्ट बदल दी और प्रभारी चीफ सिटी प्लानर लालजी चौहान ने उन्हें पास कर दिया। उधर कॉलोनियों में पूर्व से स्वीकृत नक्शों में बदलाव कर आरक्षित भूखण्डों पर निर्माण की अनुमति में भी बिल्डिंग परमीशन सेल में खुला खेल चल रहा है।
ये खबर भी पढ़िए :
ईरान-इजरायल युद्ध : ईरान की विदेशी नागरिकों से देश छोड़ने की अपील, लगभग 10 हजार भारतीय फंसे
भवन निर्माण शाखा ने विद्यानगर में तो मनमानी की सारी हदें ही पार कर दी हैं। यहां चार आवासीय भूखण्डों के 20 हजार वर्गफीट क्षेत्रफल पर शॉपिंग कॉम्पलेक्स निर्माण की अनुमति जारी कर दी गई। मास्टर प्लान में फ्लोर एरिया रेशो की दर की भी अनदेखी की गई।
टाउन एंड कंट्री प्लानिंग की पाबंदियों को नजरअंदाज कर फ्लोर एरिया रेशो के बिना ही 10 मंजिला बिल्डिंग के निर्माण की अनुमति दे दी गई। यह अनुमति भी प्रभारी चीफ सिटी प्लानर लालजी चौहान, इंजीनियर महेश सिरोहिया द्वारा स्वीकृत की गई थी।
ये खबर भी पढ़िए :
स्कूल की किताबें कबाड़ी को बेचते रंगे हाथों पकड़ी गई संकुल समन्वयक, DEO ने किया निलंबित
1. कोलार रोड पर हाईटेंशन इलेक्ट्रिक लाइन के नीचे मैरिज गार्डन निर्माण की अनुमति
2. अरेरा कॉलोनी क्षेत्र में आवासीय भूखण्ड पर आजवानी अस्पताल के व्यावसायिक भवन का निर्माण
3. बैरागढ़, सूरज नगर, भदभदा और खानूगांव में बड़ा तालाब के कैचमेंट में व्यावसायिक भवन निर्माण की अनुमति
4. दानिश हिल्स सोसायटी में गाइडलाइन का उल्लंघन कर आवासीय भूखंड पर व्यावसायिक निर्माण
5. विद्यानगर में चार अलग-अलग आवासीय भूखंड को जोड़कर शॉपिंग कॉम्पलेक्स निर्माण की अनुमति
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें
📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧
मध्य प्रदेश
टाउन एंड कंट्री प्लानिंग और निगम की गाइडलाइन के बाहर जाकर भवन निर्माण की अनुमति जारी करने वाले इंजीनियरों को बिल्डिंग परमीशन सेल से बाहर किए जाने के बाद अब सिटी प्लानर की भूमिका की भी शिकायत प्रशासन के पास पहुंची है।
आरक्षित भूमि पर निर्माण का खेल
चीफ सिटी प्लानर अनूप गोयल ने नगर निगम आयुक्त को इस मामले में इंजीनियरों की भूमिका की शिकायत की थी। मामले में नगर निगम प्रशासन ने बिल्डिंग परमीशन सेल के इंजीनियरों से जवाब तलब किया था। दानिश कुंज में आरक्षित भूमि पर निर्माण की अनुमति के बाद पूरे शहर और उपनगरीय क्षेत्रों से खुलासे हो रहे थे। कॉलोनियों में बगीचा, पार्किंग स्पेस, बेसमेंट और अन्य वजह से आरक्षित जमीन पर धड़ल्ले से निर्माण अनुमतियां जारी की गई थीं।
ये खबर भी पढ़िए :
MP में मानसून की धमाकेदार एंट्री, बड़वानी, खरगोन, खंडवा और बुरहानपुर से पहुंचा, 1 दिन लेट
एक-दूसरे को बता रहे जिम्मेदार
असिस्टेंट इंजीनियर नंदकिशोर डेहरिया ने भूखंड पर पूर्व से मिडिल स्कूल संचालित होने की रिपोर्ट दर्ज की थी। इसी वजह से उन्होंने अनुमति जारी कर दी। हालांकि टाउन एंड कंट्री प्लानिंग की गाइडलाइन की अनदेखी के संबंध में उनका जवाब स्पष्ट नहीं है।
वहीं निलंबित किए गए असिस्टेंट इंजीनियर नंदकिशोर डेहरिया का जवाब है कि रिपोर्ट सब इंजीनियर अजय राजावत के भौतिक सत्यापन के आधार पर दी थी। उन्होंने रिपोर्ट के साथ अनुमति न देने का भी अभिमत दिया था लेकिन उसे नजरअंदाज किया गया है।
ये खबर भी पढ़िए :
यौन अपराधों में नरमी बरतना गलत... हाईकोर्ट ने खारिज की गैंगरेप के आरोपियों की याचिका
अधिकारियों में हो रही खींचतान
उनके छुट्टी पर जाते ही इंजीनियरों ने रिपोर्ट बदल दी और प्रभारी चीफ सिटी प्लानर लालजी चौहान ने उन्हें पास कर दिया। उधर कॉलोनियों में पूर्व से स्वीकृत नक्शों में बदलाव कर आरक्षित भूखण्डों पर निर्माण की अनुमति में भी बिल्डिंग परमीशन सेल में खुला खेल चल रहा है।
ये खबर भी पढ़िए :
ईरान-इजरायल युद्ध : ईरान की विदेशी नागरिकों से देश छोड़ने की अपील, लगभग 10 हजार भारतीय फंसे
विद्यानगर में हद दर्जें की मनमानी
टाउन एंड कंट्री प्लानिंग की पाबंदियों को नजरअंदाज कर फ्लोर एरिया रेशो के बिना ही 10 मंजिला बिल्डिंग के निर्माण की अनुमति दे दी गई। यह अनुमति भी प्रभारी चीफ सिटी प्लानर लालजी चौहान, इंजीनियर महेश सिरोहिया द्वारा स्वीकृत की गई थी।
ये खबर भी पढ़िए :
स्कूल की किताबें कबाड़ी को बेचते रंगे हाथों पकड़ी गई संकुल समन्वयक, DEO ने किया निलंबित
गलत अनुमतियों की लंबी फेहरिस्त
2. अरेरा कॉलोनी क्षेत्र में आवासीय भूखण्ड पर आजवानी अस्पताल के व्यावसायिक भवन का निर्माण
3. बैरागढ़, सूरज नगर, भदभदा और खानूगांव में बड़ा तालाब के कैचमेंट में व्यावसायिक भवन निर्माण की अनुमति
4. दानिश हिल्स सोसायटी में गाइडलाइन का उल्लंघन कर आवासीय भूखंड पर व्यावसायिक निर्माण
5. विद्यानगर में चार अलग-अलग आवासीय भूखंड को जोड़कर शॉपिंग कॉम्पलेक्स निर्माण की अनुमति
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें
📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧
मध्य प्रदेश
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA