MP में मानसून की धमाकेदार एंट्री, बड़वानी, खरगोन, खंडवा और बुरहानपुर के रास्ते दी दस्तक
Rohit Sahu | Jun 16, 2025, 15:41 IST
Weather Update Monsoon enters amidst Nautapa rain heavily for 48 hours
मध्य प्रदेश में इस समय नौतपा जैसी गर्मी का प्रकोप है, जिसमें कई शहरों का तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। सोमवार को छतरपुर का खजुराहो सबसे गर्म शहर रहा।
मध्यप्रदेश में आखिरकार मानसून का इंतजार खत्म हो गया है। आज दक्षिण-पश्चिम मानसून ने प्रदेश में प्रवेश कर लिया। यह मानसून बड़वानी, खरगोन, खंडवा और बुरहानपुर होते हुए एमपी में दाखिल हुआ है। इस बार मानसून एक दिन देर से आया है, जबकि पिछले साल यह 6 दिन की देरी से 21 जून को पहुंचा था।
भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने अनुमान जताया है कि जून से सितंबर के बीच मध्यप्रदेश में सामान्य से थोड़ी ज्यादा, यानी 104% से 106% तक बारिश हो सकती है। इसका मतलब है कि इस बार प्रदेश में लगभग 40 इंच या उससे ज्यादा बारिश हो सकती है। यह पूर्वानुमान 27 मई को जारी किया गया था।
बड़वानी, खरगोन, खंडवा और बुरहानपुर होते हुए एमपी में मानसून की एंट्री हुई है। मौसम विभाग के अनुसार, मध्यप्रदेश में हर साल मानसून की शुरुआत प्रदेश के दक्षिणी हिस्सों से होती है। आमतौर पर यह मंडला, सिवनी, डिंडौरी, बालाघाट, अनूपपुर, बुरहानपुर, पांढुर्णा, बैतूल और बड़वानी जिलों से राज्य में प्रवेश करता है। वहीं ग्वालियर-चंबल क्षेत्र में मानसून सबसे अंत में पहुंचता है। साल 2024 में भी मानसून ने पांढुर्णा, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी और अनूपपुर जिलों से प्रदेश में एंट्री की थी और इस बार भी वही ट्रेंड दोहराया गया है।
यह भी पढ़ें...Weather Update: मौसम का मिजाज बदला, गरज-चमक, बिजली गिरने और बारिश की चेतावनी जारी
मध्यप्रदेश में आने वाले तीन दिनों तक मौसम सक्रिय रहने वाला है। मंगलवार, 17 जून को सागर और बालाघाट जिलों में भारी बारिश की संभावना है, वहीं इंदौर, ग्वालियर, मुरैना, टीकमगढ़, जबलपुर समेत कई जिलों में तेज बारिश के साथ 40 से 60 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।
बुधवार, 18 जून को सिवनी और मंडला में भारी बारिश का अलर्ट है, जबकि भोपाल, उज्जैन, ग्वालियर और इंदौर सहित प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में आंधी के साथ बारिश होने की संभावना है।
यह भी पढ़ें...छत्तीसगढ़ में कई इलाकों में बारिश और तेज हवाओं की संभावना
गुरुवार, 19 जून को मौसम और अधिक तीव्र हो सकता है। रीवा और सीधी में अति भारी बारिश की चेतावनी दी गई है, वहीं डिंडौरी, मऊगंज और अनूपपुर में भी भारी बारिश के आसार हैं। प्रदेश के अन्य जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है, जिससे तापमान में गिरावट और मौसम में ठंडक बनी रहेगी।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें
📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
thesootr links
आखिर मध्य प्रदेश पहुंचा मानसून
प्रदेश में मानसून आने की सामान्य तिथि 15 जून मानी जाती है। इस साल देश में मानसून 8 दिन पहले ही आ गया था, ऐसे में अनुमान था कि मध्यप्रदेश में यह जून के पहले हफ्ते में ही पहुंच जाएगा। लेकिन महाराष्ट्र में यह एक ही स्थान पर रुक गया, जिससे इसकी रफ्तार थम गई। हालांकि, बीते दो-तीन दिनों से मानसूनी गतिविधियों में तेजी देखने को मिली और अब आखिरकार आज मानसून ने मध्यप्रदेश की धरती पर कदम रख दिया है।
106 फीसदी होगी बारिश
एमपी में इन जिलों से हुई मानसून की दस्तक
यह भी पढ़ें...Weather Update: मौसम का मिजाज बदला, गरज-चमक, बिजली गिरने और बारिश की चेतावनी जारी
अगले 3 कहां कैसा रहेगा मौसम
बुधवार, 18 जून को सिवनी और मंडला में भारी बारिश का अलर्ट है, जबकि भोपाल, उज्जैन, ग्वालियर और इंदौर सहित प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में आंधी के साथ बारिश होने की संभावना है।
यह भी पढ़ें...छत्तीसगढ़ में कई इलाकों में बारिश और तेज हवाओं की संभावना
गुरुवार, 19 जून को मौसम और अधिक तीव्र हो सकता है। रीवा और सीधी में अति भारी बारिश की चेतावनी दी गई है, वहीं डिंडौरी, मऊगंज और अनूपपुर में भी भारी बारिश के आसार हैं। प्रदेश के अन्य जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है, जिससे तापमान में गिरावट और मौसम में ठंडक बनी रहेगी।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें
📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari