Weather Update: मौसम का मिजाज बदला, गरज-चमक, बिजली गिरने और बारिश की चेतावनी जारी

Harrison Masih | Jun 13, 2025, 09:00 IST
Share
CG Weather Update Weather changed warning of thunder lightning the sootr
CG Weather Update Weather changed warning of thunder lightning the sootr

छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम बार-बार करवट बदल रहा है। हालांकि आज कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा, लेकिन तापमान सामान्य से कम रह सकता है। प्रदेश के कई हिस्सों में बादल गरजने, बिजली गिरने और हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम बार-बार करवट बदल रहा है। हालांकि आज कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा, लेकिन तापमान सामान्य से कम रह सकता है। प्रदेश के कई हिस्सों में बादल गरजने, बिजली गिरने और हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने राज्य के दक्षिण और मध्य क्षेत्र के 14 जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है।

ये खबर भी पढ़ें... Weather Update: राजधानी में सड़कें बनी तालाब, 9 जिलों में बिजली गिरने का अलर्ट जारी

इन जिलों में अलर्ट

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि इन 14 जिलों में 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। साथ ही बिजली गिरने और कहीं-कहीं बौछारें पड़ने की आशंका है। वहीं, उत्तर छत्तीसगढ़ के इलाकों में मौसम सामान्य रहने की संभावना है।

बस्तर में फंसा मानसून, जल्द बढ़ेगा आगे

पिछले कुछ दिनों से बस्तर में ठहरा हुआ मानसून अब धीरे-धीरे आगे बढ़ने के संकेत दे रहा है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले 48 घंटों में स्थिति अनुकूल हो सकती है। अनुमान है कि 16 से 17 जून के बीच मानसून रायपुर और आसपास के क्षेत्रों तक पहुंच सकता है।

रायपुर में झमाझम बारिश, अंधेरा और जल भराव

मंगलवार शाम रायपुर में अचानक जोरदार बारिश हुई। आधे घंटे की बारिश ने कई इलाकों को पानी-पानी कर दिया। विधानसभा क्षेत्र में तो बिजली चली गई और अंधेरा छा गया। इसके अगले दिन प्रदेश के 10 जिलों में औसतन 25 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।

ये खबर भी पढ़ें... Weather Update: 20 जिलों में अलर्ट जारी, तेज हवा और बिजली गिरने की चेतावनी

गुरुवार को सूखा रहा मौसम, तापमान में उतार-चढ़ाव

गुरुवार को प्रदेश का मौसम अपेक्षाकृत शुष्क रहा। इस दिन सबसे अधिक तापमान दुर्ग में 38.6°C और सबसे कम जगदलपुर में 24.4°C रिकॉर्ड किया गया।

जून में अब तक 51% कम बारिश, सिर्फ 6 जिले सामान्य

अब तक के आंकड़ों के मुताबिक जून महीने में छत्तीसगढ़ के 33 में से 27 जिलों में बारिश सामान्य से कम रही है। इसका सीधा असर खरीफ फसलों की बुआई पर पड़ सकता है। पूरे राज्य में अब तक औसतन 51% बारिश की कमी दर्ज की गई है।

मई में 374% ज्यादा बारिश, अब मानसून थमा

पिछले महीने यानी मई में छत्तीसगढ़ में सामान्य से 374% अधिक बारिश हुई थी। 22 से 28 मई के बीच 53.51 मिमी औसत बारिश रिकॉर्ड की गई। इसके बाद से मानसून लगभग 12 दिनों से स्थिर है और आगे नहीं बढ़ रहा है।

जून का ट्रेंड: पहले गर्मी, फिर मानसून

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि जून में पहले 10-12 दिन आमतौर पर गर्म रहते हैं। इसके बाद बंगाल की खाड़ी या अरब सागर में बनने वाले सिस्टम से मानसून सक्रिय होता है। इस बार भी इसी पैटर्न के अनुसार आगे बढ़ रहा है।

ये खबर भी पढ़ें... MP Weather Update: एमपी में 14-15 जून तक मानसून की एंट्री, 6 शहरों में पारा 44 पार, जानें मौसम का हाल

पिछले साल की तुलना में स्थिति बेहतर

2024: अधिकतम तापमान 42-43°C के बीच

2023: अधिकतम तापमान 45.7°C (1 जून को)

2024: न्यूनतम तापमान अब तक 23.5°C (19 जून को)

2023: न्यूनतम औसतन तापमान 27.7°C

गरज-चमक, बिजली और ओले गिरने के दौरान रखें ये सावधानियां

गड़गड़ाहट सुनते ही तुरंत घर में या सुरक्षित पक्के आश्रय में चले जाएं।

पेड़ों के नीचे न रुकें।

बिजली के खंभों और तारों से दूर रहें।

मोबाइल, टीवी, कंप्यूटर जैसे इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का इस्तेमाल न करें।

खुले मैदान में हैं तो उकड़ू बैठ जाएं।

मानसून की अवधि लंबी रह सकती है

इस साल मानसून 24 मई को ही केरल पहुंच गया, जो सामान्य तारीख 1 जून से 8 दिन पहले था। अगर यह बिना ज्यादा ब्रेक के चलता रहा, तो छत्तीसगढ़ में लंबा मानसून सीजन (145 दिन तक) देखने को मिल सकता है। इसका फायदा किसानों को भी मिल सकता है, बशर्ते मानसून निरंतर बना रहे।

छत्तीसगढ़ में इस समय मानसून कमजोर स्थिति में है, लेकिन जल्द ही इसके सक्रिय होने की संभावना है। मौसम में अस्थिरता जारी है, जिससे लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। आने वाले दिनों में मानसून के रफ्तार पकड़ते ही वर्षा में बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे किसानों और आम जनता को राहत मिलेगी।

ये खबर भी पढ़ें... MP Weather Update: एमपी में 15 जून तक मानसून की एंट्री, 45 डिग्री के पार पहुंचा पारा, जानें मौसम का हाल

CG Weather Update | छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट | बारिश की चेतावनी | छत्तीसगढ़ में तापमान | छत्तीसगढ़ में मानसून | Monsoon in Chhattisgarh

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें 📢🔃 🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

Tags:
  • Monsoon in Chhattisgarh
  • बारिश की चेतावनी
  • छत्तीसगढ़ में तापमान
  • CG Weather Update
  • छत्तीसगढ़ में मानसून
  • छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा