ESB आबकारी आरक्षक परीक्षा कब होगी, ग्रुप 4 और 1 के रिजल्ट कब आएंगे, यह है ताजा स्थिति
Sanjay Gupta | Updated:
ESB-Excise-Constable-Exam-Results-Group-4-1-Updates-August-2025
ईएसबी द्वारा आयोजित विभिन्न ग्रुप परीक्षाओं और आबकारी आरक्षक परीक्षा के परिणामों का इंतजार लंबा हो रहा है। आबकारी आरक्षक परीक्षा में 253 पदों के लिए हजारों उम्मीदवारों ने आवेदन किया है, लेकिन...
कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) के विविध ग्रुप परीक्षा के रिजल्ट और आबकारी आरक्षक परीक्षा को लेकर इंतजार लंबा होता जा रहा है। इस संबंध में द सूत्र के पास लगातार उम्मीदवारों के मैसेज, फोन आ रहे हैं। हमारी कोशिश रहती है कि विभाग से जो भी ताजा अपडेट मिले उससे उम्मीदवारों को अवगत करा सकें। इस संबंध में नई अपडेट यह है। वर्ग टू के रिजल्ट में तो हाईकोर्ट में चल रहे केस का मसला है, इसलिए यह तो अभी अटकेगा।
आबकारी आरक्षक परीक्षा में 253 पद हैं। इसके लिए हजारों उम्मीदवार इंतजार कर रहे हैं। पहले यह परीक्षा जुलाई माह के अंत में प्रस्तावित थी, लेकिन इसे फिर आगे टाल दिया गया। इसकी वजह है कि इस परीक्षा से ईएसबी अतिरिक्त सुरक्षा फीचर्स ला रहा है। वजह है सिपाही परीक्षा में आधार कार्ड को लेकर हुआ घोटाला। इस मामले में ताजा अपडेट है कि इन फीचर्स के लिए ईएसबी को कुछ लाइसेंस लेना है। इसी की प्रक्रिया चल रही है, अभी एक लाइसेंस और बाकी है, जिसमें माना जा रहा है कि 15 दिन करीब लगेंगे। कुल मिलाकर यह परीक्षा अब सितंबर अंत में ही संभावित मानी जा रही है। लाइसेंस के बाद ही मंडल परीक्षा की तिथि के लिए विंडो तलाशेगा। यानी यह परीक्षा फिलहाल टल चुकी है।
खबर यह भी...MPESB Exam Calendar 2025: एमपीईएसबी ने जारी किया एग्जाम कैलेंडर, इस लिंक से करें चेक
वहीं एक उम्मीदवार ने द सूत्र को फोन कर कहा कि अगस्त अंत में बिजली कंपनी द्वारा भी जारी रिजल्ट के बाद ज्वाइनिंग शुरू की जा रही है। इसमें एक लाख का बॉन्ड भी भरना होगा। इनका कहना है कि यदि ईएसबी का रिजल्ट नहीं आया तो हमें यह ज्वाइनिंग करना होगी और बॉन्ड भरना होगा, फिर रिजल्ट आता है तो गरीब उम्मीदवारों को एक लाख बॉन्ड की राशि का बोझ आएगा। ऐसे में रिजल्ट जल्द आना जरूरी है।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢
🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧
आबकारी आरक्षक भर्ती | आबकारी आरक्षक भर्ती परीक्षा | आबकारी आरक्षक भर्ती में बवाल | कर्मचारी चयन मंडल ( ESB ) | Mp latest news | मध्य प्रदेश न्यूज
आबकारी आरक्षक परीक्षा
ग्रुप 4 और 1 के रिजल्टइन परीक्षाओं को भी हुए तीन माह हो चुके हैं और रिजल्ट नहीं आया है। इस संबंध में पहले जैसी जानकारी थी कि ग्रुप परीक्षा और इसमें कुछ विभागों से अभी तक फाइनल पत्रक नहीं आया है। अभी भी स्थिति वही है। रिजल्ट में हो रही देरी और द सूत्र द्वारा लगातार मुद्दा उठाए जाने के बाद इस मामले में ईएसबी ने सभी विभागों को सख्त पत्र लिखा है और उनकी वजह से रिजल्ट अटकने की भी बात कही गई है। यदि दो-तीन दिन में यह पत्रक नहीं आता है तो फिर ईएसबी द्वारा इसमें उच्च स्तर पर यह बात रखी जाएगी। वहीं मंडल से मिली जानकारी के अनुसार पत्रक आते ही तीन-चार दिन में ही रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा। इस संबंध में इसी सप्ताह विभागों की बैठक भी बुलाने की बात मंडल कर रहा है, ताकि रिजल्ट में तेजी आ सके।
| |
अजीब उलझन - एक लाख रुपए का आएगा बोझ
वहीं एक उम्मीदवार ने द सूत्र को फोन कर कहा कि अगस्त अंत में बिजली कंपनी द्वारा भी जारी रिजल्ट के बाद ज्वाइनिंग शुरू की जा रही है। इसमें एक लाख का बॉन्ड भी भरना होगा। इनका कहना है कि यदि ईएसबी का रिजल्ट नहीं आया तो हमें यह ज्वाइनिंग करना होगी और बॉन्ड भरना होगा, फिर रिजल्ट आता है तो गरीब उम्मीदवारों को एक लाख बॉन्ड की राशि का बोझ आएगा। ऐसे में रिजल्ट जल्द आना जरूरी है।
thesootr links
- मध्यप्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- जॉब्स औरएजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापन और क्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢
🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧
आबकारी आरक्षक भर्ती | आबकारी आरक्षक भर्ती परीक्षा | आबकारी आरक्षक भर्ती में बवाल | कर्मचारी चयन मंडल ( ESB ) | Mp latest news | मध्य प्रदेश न्यूज
चेक बाउंस का मामला रफा-दफा करने के बदले मांगे थे एक लाख रुपए, पहली किस्त लेते ही लोकायुक्त ने की कार्रवाई
By Sandeep Kumar
एमपी की धरती पर भारत की बेटियों ने रचा इतिहास! चीन को 3-1 से हराकर चौथी बार जीती एशियन चैंपियंस ट्रॉफी, लगाई खिताबी हैट्रिक
By Sumit Kumar
AI ब्लैकमेलिंग और ठगी मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दीपक टंडन का साला कोमल चौबे गिरफ्तार, खुलेंगे कई राज
By Umeshwari Baghel
शाहपुरा तालाब में अतिक्रमण पर NGT सख्त, टूटेगा 50 मीटर लंबा अवैध रास्ता, अधिकारियों को देना होगा हिसाब
By Sandeep Kumar
30 किलो गांजा केस में राजस्थान हाईकोर्ट सख्त, पुलिस जांच पर उठाए सवाल; आरोपी को जमानत
By Ashish Bhardwaj
Delimitation Bill: एमपी, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में कितनी बढ़ेंगी लोकसभा सीटें? कानून मंत्री ने शेयर किया नक्शा, समझिए परिसीमन का पूरा गणित
By Sumit Kumar
राजस्थान उपप्रधान चुनाव: कांग्रेस ने 257 पद जीते, भाजपा 91 पर सिमटी; RLP ने भी दिखाई ताकत
By Raghvendra Singh Rathore