ESB की युवाओं को Happy Diwali, इतने पदों के लिए इस साल होंगी परीक्षाएं

Sanjay Gupta | Oct 29, 2024, 07:22 IST
Share
esb.mp.
esb.mp.

कर्मचारी चयन मंडल यानी ईएसबी ने कुछ ही महीने पहले अपना भर्ती कैलेंडर जारी किया था। इस कैलेंडर में महज एक भर्ती परीक्षा की ही विज्ञप्ति जारी हुई थी और बाकी के अटक गए थे।

कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) ने कुछ महीने पहले अपना भर्ती कैलेंडर जारी किया था लेकिन इसमें से केवल एक भर्ती परीक्षा की ही विज्ञप्ति जारी हुई और बाकी अटक गई थी। इसे लेकर मप्र के लाखों युवाओं को चिंता थी कि क्या अब भर्ती नहीं होगी? इस मामले में द सूत्र ने ईएसबी से उच्च स्तर पर जानकारी जुटाई तो सामने आया कि जल्द ही ईएसबी लाखों युवाओं को हैप्पी दिवाली बोलेगा।

ईएसबी द्वारा जारी हुए कैलेंडर के अनुसार

  • माध्यमिक शिक्षक चयन परीक्षा सिलेक्सन टेस्ट- अगस्त 2024
  • समूह 4 उपसमूह 3 मेडिकल सोशल वर्कर व अन्य समकक्ष पद भर्ती टेस्ट- अक्टूबर 2024
  • महिला व बाल विकास पर्यवेक्षक परीक्षा भर्ती टेस्ट- अक्टूबर 2024
  • समूह 2, उपसमूह 3 सहायक संपरीक्षक व अन्य समकक्ष पदों के लिए भर्ती परीक्षा- नवंबर 2024
  • सहायक उपनिरीक्षक, प्रधान आरक्षक चयन परीक्षा भर्ती टेस्ट- दिसंबर 2024
  • वनरक्षक, क्षेत्रक रक्षक व जेल प्रहरी परीक्षा भर्ती टेस्ट- जनवरी 2025

केवल इसकी भर्ती निकली

ईएसबी की ओर से केवल समूह 3 सब इंजीनियर, सहायक मानचित्रकार, तकनीशियन व अन्य समकक्ष पदों की ही संयुक्त भर्ती परीक्षा की गई। इसके बाद उम्मीदवार तनाव में थे कि कैलेंडर का क्या होगा?

ESB ने परीक्षा ली, अयोग्यों ने पास कर ली, पहले डिग्री नहीं देखी, अब यह पद रिक्त, वेटिंग अभ्यर्थी की याचिका पर हाईकोर्ट से नोटिस

ईएसबी यह निकालने जा रहा है भर्ती

ईएसबी से मिली जानकारी के अनुसार दिसंबर अंत तक यह भर्ती परीक्षा करने जा रहा है। एक भर्ती परीक्षा समूह 5 की होने वाली है, इसमें 500 से ज्यादा पद तो तय हैं। कुछ विभागों की भी जानकारी आ रही है। यदि यह जानकारी जल्द आ जाती है तो कम से कम 1000 पदों के लिए यह भर्ती निकलेगी नहीं तो 500 से ज्यादा पद तो निकलेंगे ही। इसके साथ ही समूह चार की भी भर्ती होना है और इसमें भी 300 पद होंगे। वहीं समूह 1 में मेडिकल सोशल वर्कर की भी परीक्षा होगी, जिसमें 100 से 150 पद आएंगे।

ESB की वन रक्षक, जेल प्रहरी परीक्षा का रिजल्ट कब आने वाला है?

क्यों हो रही है देरी?

ईएसबी से मिली जानकारी के अनुसार मप्र शासन ने विभागों के पदों को ग्रुपों में बांटा हुआ है और 6 ग्रुप में 50 से ज्यादा विभागों के समकक्ष पद आते हैं। इसमें कई बार कुछ विभाग भेज देते हैं, कुछ विभागों के मांगपत्र पाइपलाइन में चलते हैं। इसके चलते थोड़ा रुक जाते हैंsanj कि ताकि अधिक से अधिक मांगपत्र आ जाएं, जिससे अधिक पदों के लिए भर्ती परीक्षा कर सकें।

वहीं कम पदों के कारण विभाग और उम्मीदवार दोनों का नुकसान होता है, जैसे कि अभी सब इंजीनियर में हुआ। आरईएस विभाग ने मांगपत्र बाद में भेजा, जिससे अब यह भर्ती अगले साल के लिए टल गई। ईएसबी को भी कम पदों के लिए परीक्षा कराना पड़ी। अब सभी विभागों से मांगपत्र मांगे गए हैं, इसी का इंतजार हो रहा है। कुछ दिन और ईएसबी इंतजार करेगा नहीं तो फिर वह एक-एक कर भर्ती परीक्षाओं के विज्ञापन जारी करना शुरू कर देगा।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • एमपी न्यूज
  • इंदौर न्यूज
  • कर्मचारी चयन मंडल
  • MP
  • इंदौर
  • मध्य प्रदेश
  • परीक्षा
  • ESB
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई