चप्पल से मारेंगे... एथेनॉल पर अफवाह फैलाई तो, गडकरी के समर्थन में किसान संघ का तीखा बयान
Amresh Kushwaha | Jul 19, 2026, 10:40 IST
एथेनॉल के विरोधियों पर भड़के किसान संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष
नितिन गडकरी के एथेनॉल बयान पर भारतीय किसान संघ खुलकर सामने आया है। अध्यक्ष के. साईं रेड्डी ने अफवाह फैलाने वालों को चप्पल मारने की बात कही। जानें एथेनॉल से जुड़े फायदे, गाड़ियों पर असर और सरकार का पूरा प्लान...
समझें क्या है पूरा मामला...
- गडकरी के एथेनॉल बयान पर किसान संघ ने साथ दिया।
- अध्यक्ष बोले, अफवाह फैलाने वालों को चप्पल मारेंगे।
- एथेनॉल से गाड़ी खराब होने का कोई सबूत नहीं है।
- पेट्रोल-डीजल को जीएसटी में लाने की मांग उठी।
- कैलारस शुगर मिल किसानों को सौंपने की मांग भी हुई।
चप्पल मारने की बात
पानी वाले दावे को बताया भ्रामक
100 प्रतिशत एथेनॉल गाड़ियों की मांग
गाड़ी खराबी पर सफाई
पुरानी गाड़ियों में E20 फ्यूल से रबर पाइप और फ्यूल पाइप को सबसे ज्यादा खतरा रहता है। इनमें मौजूद रबर के छल्ले एथेनॉल के संपर्क में आने से गलने और कड़े होने लगते हैं। इससे पेट्रोल लीक होने का खतरा बढ़ सकता है। हालांकि यह असर मुख्य रूप से पुराने वाहनों में देखने को मिलता है।
203b6811-b87
जीएसटी में लाने की मांग
शुगर मिल पर भी उठाई मांग
3c873b61-dc2
अब जानिए गडकरी ने क्या कहा
गडकरी ने बताया कि किस ईंधन का इस्तेमाल होगा, इसका फैसला पेट्रोलियम मंत्रालय करता है। उन्होंने कहा कि वे पिछले 25 साल से किसानों के हित में वैकल्पिक ईंधन पर काम कर रहे हैं। देश हर साल 22 लाख करोड़ रुपए का पेट्रोलियम आयात करता है। दिल्ली के प्रदूषण का 40 प्रतिशत हिस्सा सिर्फ परिवहन से आता है। एक इन्फोग्राफिक के मुताबिक गडकरी ने यह भी कहा कि एथेनॉल से मक्के का भाव न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) से ऊपर पहुंचा है। साथ ही इलेक्ट्रिक स्कूटर, कार, बस, ट्रक और हाइड्रोजन ट्रक जैसे कई प्रोजेक्ट पर भी काम चल रहा है।
एथेनॉल कैसे बनता है
E20 से लेकर E100 तक
69489ca0-f9f
देश को हो रहा बड़ा फायदा
भारत ने बीते साल ही पेट्रोल में 20 प्रतिशत एथेनॉल मिलाने का लक्ष्य तय समय से पांच साल पहले हासिल कर लिया। एक अप्रैल से पूरे देश में E20 पेट्रोल की सप्लाई शुरू हो चुकी है। अब सरकार 2030 तक इसे बढ़ाकर 30 प्रतिशत करने के लक्ष्य पर काम कर रही है।
c73a0928-280
FAQ
- क्या एथेनॉल मिला पेट्रोल गाड़ियों को नुकसान पहुंचाता है?
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के मुताबिक एथेनॉल से गाड़ियां खराब होने का कोई प्रमाण नहीं है। हालांकि पुरानी गाड़ियों में रबर पाइप और फ्यूल पाइप एथेनॉल के संपर्क में आने से कमजोर हो सकते हैं। इससे कुछ मामलों में पेट्रोल लीक होने का खतरा बढ़ सकता है। - भारत में एथेनॉल किन चीजों से बनाया जाता है?
भारत में एथेनॉल मुख्य रूप से गन्ने, मक्का और चावल जैसी फसलों से बनाया जाता है। इसके अलावा चुकंदर, आलू, ज्वार, गेहूं और भुट्टे के वेस्ट से भी एथेनॉल तैयार किया जाता है। इसे फर्स्ट और सेकेंड जनरेशन एथेनॉल कहा जाता है। - एथेनॉल मिलाने से देश को क्या फायदा हुआ है?
सरकारी आंकड़ों के मुताबिक एथेनॉल मिलाने से भारत ने 1.90 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा की विदेशी मुद्रा बचाई है। इससे कच्चे तेल का आयात भी काफी कम हुआ है। साथ ही किसानों को 1.60 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा की अतिरिक्त आय हुई है और प्रदूषण भी घटा है।
मध्यप्रदेश में एथेनॉल के नाम पर चावल घोटाला: 17 ट्रक जब्त, FCI ने दिल्ली भेजी जांच रिपोर्ट
MP News: एथेनॉल के नाम पर 1160 करोड़ का चावल घोटाला: कुपोषितों के निवाले से कमाया तगड़ा मुनाफा
सुप्रीम कोर्ट में बोली सरकार: पेट्रोल में एथेनॉल की 20% मिलावट अभी प्रयोग
कैंसर से जंग लड़ रहे पति को छोड़ पत्नी ने की दूसरी शादी, कहा तुम तो कल मर जाओगे
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava