शिक्षा के लिए यूके से आएगी सामग्री : इंदौर में लंदन से आए प्रतिनिधि

Sanjay Gupta | Nov 13, 2024, 12:27 IST
Share
शिक्षा के लिए यूके से हर सप्ताह दो कंटेनर सामग्री आएगी
शिक्षा के लिए यूके से हर सप्ताह दो कंटेनर सामग्री आएगी

यूके से हर सप्ताह शिक्षा के लिए जरूरी दो कंटेनर सामग्री भारत भेजी जाएगी। स्टेट प्रेस क्लब के संवाद कार्यक्रम में राजराजेश्वर ने बताया कि वह 25 वर्षों से लंदन में सेंटर का संचालन कर रहे हैं, जिसके माध्यम से कई सेवा कार्य संचालित हो रहे हैं।

यूके से हर सप्ताह शिक्षा के लिए जरूरी दो कंटेनर सामग्री भारत भेजी जाएगी। इसका उपयोग सही जगह हो इसके लिए पूरा सिस्टम बनाया गया है। इसे इंदौर, मप्र और अन्य राज्यों के शहर उपयोग में ले सकते हैं। यह बात लंदन से आए अंतर्राष्ट्रीय सिद्धाश्रम शक्ति सेंटर के संस्थापक राजराजेश्वर गुरु ने इंदौर में कही है।

इस तरह होगी बच्चों की मदद

स्टेट प्रेस क्लब के संवाद कार्यक्रम में राजराजेश्वर ने बताया कि वह 25 वर्षों से लंदन में सेंटर का संचालन कर रहे हैं जिसके माध्यम से कई सेवा कार्य संचालित हो रहे हैं। उन्होंने घोषणा की कि भारत में विद्यार्थियों और स्कूलों के सहयोग के लिए वे हर सप्ताह दो कंटेनर जरूरी सामग्री भारत भेजेंगे जिसे गुजरात, म.प्र., यूपी, बिहार आदि राज्यों के स्कूलों में वितरित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि यूके में फर्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक सामान, कंप्यूटर, कपड़े आदि जल्द बदल दिए जाते हैं। ऐसी बेहतर स्तर की सामग्री को एकत्रित करके वे भारत भिजवाएंगे।

सेंटर के गुजरात मुख्यालय के माध्यम से यह गतिविधि संचालित होगी। मुंबई में कस्टम डिपार्टमेंट के आला अधिकारियों के साथ इस मामले में अंतिम दौर की बातचीत हो चुकी है। उनका कहना है कि गुजरात के बलसाड स्थित सेंटर में 1600 Kilogramके पारद शिवलिंग की स्थापना की गई है। इस सेंटर के माध्यम से हर साल 100 से अधिक आदिवासी बच्चियों को शिक्षा दी जाती है। एक प्रश्न के जवाब में उन्होंने कहा कि सनातन संस्कृति को बढ़ावा देना महत्वपूर्ण प्रयास है और मोबाइल के माध्यम से हम युवाओं तक पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं।

United Kingdom के किंग चार्ल्स III के प्रतिनिधि और पूर्व पुलिस अधिकारी साइमन नोएल ओवन्स ने खुलासा किया कि ज्यादा सर्दी के कारण किंग चार्ल्स का जन्मदिन सालमें दो बार मनाया जाता है। अत्यधिक ठंड के कारण 14 नवंबर जन्मदिन का उत्सव बड़े स्तर पर मनाना कठिन होता है, इसलिए 15 जून को सम्पूर्ण यूके में जन्मदिन को विशेष रूप से मनाया जाता है। राज परिवार के साथ आम जनता भी इस उत्सव का भरपूर आनंद लेती है।

इंदौर के विजयनगर में शगुन आर्किड टॉवर में लगी आग, फंसे लोगों को निकाला

किसी देश में रहना पसंद होगा तो वह भारत है

वहीं मेट्रोलपोलिटन पुलिस लंदन के चीफ सुपरिटेंडेंट साइमन नोएल ओवन्स ने भारत के अध्यात्म और संस्कृति की प्रशंसा करते हुए कहा कि यूके के अलावा वे अगर किसी और देश में रहना पसंद करेंगे, तो वह देश 'भारत' होगा। उन्होंने बताया कि भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों को ट्रेनिंग देने के लिए वे पूर्व में हैदराबाद भी आ चुके हैं। उन्होंने कहा कि भारत के पुलिस अधिकारियों कई देशों से बेहतर हैं।

35 फीसदी खाना फेंक दिया जाता है

पहली बार भारत आए लंदन कम्युनिटी किचन के संस्थापक ताज खान ने बताया कि लंदन कम्युनिटी किचन के माध्यम से वे हर सप्ताह 20,000 जरूरतमंदों को भोजन कराते हैं। उन्होंने बताया कि लंदन में करीब 35% खाना फ्रिज से सीधे कूड़ेदान में फेंक दिया जाता है। इसके समाधान के लिए वे एक विशेष तकनीक और सॉफ्टवेयर पर काम कर रहे हैं, ताकि फेंके गए खाने से फर्टिलाइजर बन सके।

Thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • Indore News
  • इंदौर
  • मध्य प्रदेश
  • स्टेट प्रेस क्लब इंदौर
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा