मुरैना के पूर्व कलेक्टर विनोद शर्मा से 25 लाख की ठगी, कपल ने इस तरह झांसे में लिया

Rohit Sahu | May 31, 2025, 10:27 IST
Share
vinod sharma scam
vinod sharma scam

एमपी के रिटायर IAS अफसर और मुरैना के पूर्व कलेक्टर के साथ 25 लाख की ठगी हो गई। फर्जी पार्टनरशिप के नाम पर एक कपल ने सामान और कैश लेकर गायब हो गया।

MP में ठगों के हौसेले इतने बुलंद हैं कि कलेक्टर रह चुके पूर्व IAS अफसर को भी झांसे में लिया जा रहा है। मामला ग्वालियर से सामने आया जहां मुरैना जिले के पूर्व कलेक्टर विनोद शर्मा से 25 लाख की ठगी हुई। असम के एक कपल ठगी करने के बाद फरार हो गया।

क्या है मामला

दरअसल पूर्व IAS वनोद शर्मा के दो बेटों श्रीकांत शर्मा और शरद शर्मा के नाम पर भोपाल के सचिन तेंदुलकर मार्ग पर एक 10 हजार स्क्वायर फीट का प्लॉट है। यह गोल्डन गार्डन के सामने है। प्लॉट को असम का रहने वाला एक कपल दंपती कुलरंजन बरुआ और मोनिका बरुआ ने प्लायवुड कारोबार के लिए किराए पर लिया था। कपल ने 50 हजार रुपये मासिक किराए पर 11 माह का किरायानामा भी कराया था।

फिर पार्टनरशिप के लिए जीता भरोसा

कुलरंजन ने प्लॉट मिलने के बाद विनोद शर्मा से रोजाना संपर्क रखा और प्लायवुड कारोबार की जानकारी देता रहा। इसके बाद उसने विनोद शर्मा को फर्म में पार्टनर बनने का प्रस्ताव दिया। भरोसा जताते हुए शर्मा ने 16 अप्रैल 2024 को "रिद्धी डोर इंडस्ट्रीज" के नाम से फर्म बनाई जिसमें मोनिका और शर्मा 50-50 फीसदी पार्टनर बने।

खाते से चेक से निकाले रुपए

फर्म के नाम से ICICI बैंक में खाता खुलवाया गया, जिसकी चेकबुक कुलरंजन के पास रही। कुलरंजन ने नकद और चेक के माध्यम से शर्मा से 25 लाख रुपये ले लिए। कुछ ही दिन बाद वह और मोनिका सब कुछ छोड़कर फरार हो गए।

कपल ने इन्हें भी बनाया था शिकार

अक्टूबर 2024 में पूर्व भाजपा नेता सुबोध दुबे, विनोद रजक, अशोक कुशवाह, पुष्पेंद्र भदौरिया आदि विनोद शर्मा से मिले और बताया कि कुलरंजन ने उन्हें प्लायवुड प्रोडक्ट बनाकर देने के नाम पर एडवांस रुपए और सामान लिए थे। जब उन्हें पता चला कि शर्मा फर्म के पार्टनर हैं तो राशि वापस मांगने का दबाव उन्हीं पर आ गया।

यह भी पढ़ें...कांग्रेस विधायक ने पीए को रिश्वत लेते पकड़ा, कलेक्टर से की शिकायत

फरार दंपती का मोबाइल बंद

जब लोगों ने दंपती से संपर्क करने की कोशिश की, तो उनके मोबाइल बंद मिले और पाम रेसीडेंसी स्थित निवास पर ताला लटका मिला। पूर्व कलेक्टर और नेता अपने स्तर पर उनकी तलाश करते रहे, लेकिन जब महीनों तक कोई सुराग नहीं मिला तो 26 मई 2025 को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई।

यह भी पढ़ें...ठगी का नया तरीका : तीन फ्रिज, एसी, टीवी और कूलर का दिया ऑर्डर, पैसे दिए बिना सामान लेकर भागे ठग

पुलिस ने दर्ज किया केस

शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दंपती पर केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल दोनों की तलाश जारी है और पुलिस पूरे प्रकरण की तह तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।

thesootr links

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃 🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

MP News | Gwalior | fraud | ग्वालियर नगर निगम कमिश्नर

Tags:
  • MP News
  • Gwalior
  • fraud
  • ग्वालियर नगर निगम कमिश्नर
  • ठगी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा