इंदौर में पूर्व लोकसभा स्पीकर के बेटे मिलिंद महाजन के नाम से बैंक में ठगी की कोशिश

Vishwanath Singh | Apr 23, 2025, 20:07 IST
Share
The Sootr
The Sootr

इंदौर में पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन के बेटे मिलिंद महाजन की मिडवेस्ट ऑटो मोबाइल कंपनी के साथ ठगी का मामला सामने आया है। आरोपी ने खुद को लोकसभा अध्यक्ष का बेटा बताया।

इंदौर में ठगी का एक अनोखा मामला सामने आया है। इसमें ठग ने पूर्व लोकसभा अध्यक्ष के बेटे मिलिंद महाजन के नाम का उपयोग कर उसी कंपनी के बैंक अकाउंट वाले बैंक मैनेजर को ई–मेल भेज ठगी का प्रयास किया है। बैंक मैनेजर को ई–मेल में लिखे मोबाइल नंबर के अलग होने पर शक हुआ। इस पर उसने कंपनी कर्मचारी को फोन कर मामले की जानकारी दी। इसके बाद कंपनी की तरफ से शिकायत क्राइम ब्रांच को की है। इस पर पुलिस जांच कर रही है।

यह है पूरा मामला

इंदौर में पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन के बेटे मिलिंद महाजन की मिडवेस्ट ऑटो मोबाइल कंपनी के साथ ठगी का मामला सामने आया है। जिसमें आरोपी ने खुद को लोकसभा अध्यक्ष का बेटा बताकर फर्जी डॉक्यूमेंट तैयार कर बैंक में मेल किए और अकाउंट से लाखों रुपए अन्य खातों में ट्रांसफर करने को कहा। मामले में शिकायत के बाद क्राइम ब्रांच ने केस रजिस्टर्ड किया है।

यह खबर भी पढ़ें...पहलगाम आतंकी अटैक से डरे इंदौर के टूरिस्टों ने कैंसल कराई टिकट, फ्लाइट का किराया हुआ दोगुना

ब्रांच मैनेजर को 18 लाख ट्रांसफर करने किया दो बार कॉल

यह खबर भी पढ़ें...Pahalgam Terror Attack: महू के होटल कारोबारी सुमित 15 मिनट पहले ही परिवार सहित निकले थे पहलगाम से

लोडिंग गाड़ी लेने के लिए आया था कॉल

जानकारी के मुताबिक कुछ दिन पहले दो लोडिंग गाड़ियां लेने के लिए मिलिंद महाजन की कंपनी में एक वॉटर कंपनी से कॉल आया। जिसने लेटरहेड पर दो लोडिंग गाड़ियाें के कोटेशन और कई अन्य डॉक्यूमेंट कंपनी से मांगे थे। इन दस्तावेजों पर मिलिंद के हस्ताक्षर भी हैं। शंका होने पर वॉटर कंपनी से संपर्क किया और जानकारी मांगने वाले की डिटेल मांगी, तो वह व्यक्ति फर्जी निकला। उसी नंबर से बैंक में कॉल आ रहे हैं।

यह खबर भी पढ़ें...पहलगाम आतंकी अटैक: इंदौर के एलआईसी अफसर सुशील से बोले आतंकी कलमा पढ़ो और मार दी गोली

यह खबर भी पढ़ें...इंदौर में कासलीवाल के अरिहंत और विक्टोरिया सहित 25 बीएड कॉलेजों पर EOW का शिकंजा

Tags:
  • क्राइम ब्रांच
  • इंदौर
  • लोकसभा
  • फर्जी
  • ईमेल
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज