बीयू कॉलेजों में फर्जी फैकल्टी का खेल, 25 से ज्यादा फैकल्टी ने लगाए आरोप

Amresh Kushwaha | Jun 27, 2025, 12:10 IST
Share
faculty-issue-bu-colleges
faculty-issue-bu-colleges

मध्य प्रदेश के बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी (बीयू) में फर्जी फैकल्टी का मामला सामने आया। कॉलेजों में बिना अनुमति के कई फैकल्टी के नाम दर्ज किए गए हैं।

मध्य प्रदेश के बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी (बीयू) से संबद्ध कॉलेजों में फर्जी फैकल्टी रखने का मामला सामने आया है। यह मुद्दा तब उजागर हुआ जब बीयू ने कोड-28 के तहत फरवरी 2025 में फैकल्टी लिस्ट अपनी वेबसाइट पर जारी की थी। इस लिस्ट को लेकर कई आपत्तियां उठाई गई। इसके बाद यह स्पष्ट हुआ कि कई फैकल्टी के नाम बिना उनकी अनुमति के दो-तीन कॉलेजों में शामिल किए गए हैं, जबकि वे वहां कभी कार्यरत नहीं रहे।

ये खबर भी पढ़िए...फर्जी फैकल्टी और बायोमेट्रिक प्रेजेंट में गड़बड़ी, MP के इस कॉलेज पर लगा 1 करोड़ का जुर्माना

जानें क्या है पूरा मामला?

फर्जी फैकल्टी मामले की शुरुआत तब हुई जब फरवरी 2025 में बीयू ने कोड-28 के तहत वेबसाइट पर अपनी फैकल्टी लिस्ट जारी की। इसके बाद कई फैकल्टी सदस्यों ने इस पर आपत्ति जताई। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके नाम, फोटो और दस्तावेजों का अवैध रूप से उपयोग किया गया है। इनमें से अधिकतर महिलाएं थीं। इन्होंने अपनी पहचान की चोरी होने की शिकायत की। 25 से अधिक फैकल्टी सदस्य बीयू पहुंचे। इन्होंने आरोप लगाया कि उनके नाम पर कॉलेजों ने नियुक्ति दिखाकर उनका फोटो और दस्तावेज गलत तरीके से इस्तेमाल किया। बीयू प्रशासन ने 26 जून को एक ट्रिब्यूनल बैठक का आयोजन किया। इसमें केवल नाम हटाने की बात कही गई। फैकल्टी सदस्य इस फैसले से नाराज हैं। उनका कहना है कि कॉलेजों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए और उन्हें हर्जाना मिलना चाहिए।
ये खबर भी पढ़िए...भोपाल के बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी में बीएड कोर्स पर फैकल्टी संकट, NCTE ने लगाई रोक

फैकल्टी की आपत्तियां

फैकल्टी सदस्यों ने कई आरोप लगाए हैं। इनमे से कुछ इस प्रकार हैं:

  • डॉ. लेखा चौरे: जो जौहरी कॉलेज, इंद्रपुरी (भोपाल) में कार्यरत हैं। उनका कहना है कि राजीव गांधी कॉलेज, रायसेन ने 2017 से उनकी नियुक्ति दिखा दी, जबकि उन्होंने कभी वहां आवेदन तक नहीं किया। इसके अलावा, बीयू की लिस्ट में उनके बजाय किसी और का फोटो लगाया गया। साथ ही वेतन भी गलत बताया गया।
  • डॉ. लोकेंद्र चौकसे: जो सीहोर के श्यामपुर स्थित अल्फा कॉलेज में कार्यरत हैं। उनका कहना है कि भोपाल के एमके पोंडा कॉलेज ने उन्हें मैनेजमेंट विषय में नियमित शिक्षक बता रखा है, जबकि अकाउंट नंबर तक गलत था।
  • डॉ. सुनीता सोनी: जो की मदन महाराज कॉलेज, करोंद (भोपाल) में कार्यरत हैं। उनका कहना है कि आदर्श महाविद्यालय, जीरापुर ने 2017 से उनकी सहायक प्राध्यापक के तौर पर नियुक्ति दिखा रखी है, लेकिन फोटो किसी और का था।
ये खबर भी पढ़िए...बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी भोपाल: ऑनलाइन एग्जाम की मांग कर रहे छात्रों पर पुलिस की बर्बरता

बीयू प्रशासन की लापरवाही

बीयू प्रशासन ने फरवरी 2025 में फैकल्टी लिस्ट को जारी किया, लेकिन उन्होंने कोई जांच नहीं की। यूनिवर्सिटी ने सिर्फ फैकल्टी से आपत्तियां मांगी और इसके बाद किसी तरह की गंभीर जांच नहीं की। इस तरह की लापरवाही के कारण कई गलत नाम और नियुक्तियां दर्ज हो गई।

संबंधित कॉलेजों के खिलाफ होगी कार्रवाई

बीयू के कुलगुरु डॉ. एसके जैन ने कहा कि फैकल्टी की आपत्ति के आधार पर संबंधित कॉलेजों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही, उन फैकल्टी सदस्यों को भी स्वतंत्र रूप से विधिसम्मत कार्रवाई करने की अनुमति दी गई है, जिनके दस्तावेजों का गलत उपयोग किया गया है।

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃 🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Barkatullah University | barkatullah university bhopal | Barkatullah University Campus | बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी भोपाल | फर्जीवाड़ा | Madhya Pradesh | MP News

Tags:
  • MP News
  • Madhya Pradesh
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश
  • बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी भोपाल
  • फर्जीवाड़ा
  • Barkatullah University
  • Barkatullah University Campus
  • बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी
  • barkatullah university bhopal
गंभीर आपराधिक आरोप तय होने पर नहीं लड़ सकते चुनाव, हाई कोर्ट ने कहा- चुनाव लड़ना मौलिक नहीं, वैधानिक अधिकार

By Jageshwar prasad

गंभीर आपराधिक आरोप तय होने पर नहीं लड़ सकते चुनाव, हाई कोर्ट ने कहा- चुनाव लड़ना मौलिक नहीं, वैधानिक अधिकार
सीबीएसई 12वीं इम्प्रूवमेंट परीक्षा: सीबीएसई इम्प्रूवमेंट परीक्षा आवेदन 24 अक्टूबर तक, फरवरी-अप्रैल 2027 में होगी परीक्षा

By Jyoti Mahender Bhardwaj

सीबीएसई 12वीं इम्प्रूवमेंट परीक्षा: सीबीएसई इम्प्रूवमेंट परीक्षा आवेदन 24 अक्टूबर तक, फरवरी-अप्रैल 2027 में होगी परीक्षा
वायुसेना दिवस पर जोधपुर में एयर शो: सूर्यकिरण ने बनाया तिरंगा, 5 सारंग हेलिकॉप्टर भी दिखाएंगे करतब

By

वायुसेना दिवस पर जोधपुर में एयर शो: सूर्यकिरण ने बनाया तिरंगा, 5 सारंग हेलिकॉप्टर भी दिखाएंगे करतब
आईपीएस कैडर रिव्यू में देरी पर केंद्र सरकार को हाईकोर्ट का झटका, CAT का आदेश बरकरार

By Neel Tiwari

आईपीएस कैडर रिव्यू में देरी पर केंद्र सरकार को हाईकोर्ट का झटका, CAT का आदेश बरकरार
सूरजपुर मां-बेटी हत्याकांड: कुलदीप समेत 3 दोषियों को फांसी, चौथे को मरते दम तक उम्रकैद

By Harrison Masih

सूरजपुर मां-बेटी हत्याकांड: कुलदीप समेत 3 दोषियों को फांसी, चौथे को मरते दम तक उम्रकैद
इंदौर में मेट्रो स्टेशन के आड़े आया तोतों का आशियाना, अफसर बोले- बसेरा बचाने में खर्च होंगे 400 करोड़!

By Aman Vaishnav

इंदौर में मेट्रो स्टेशन के आड़े आया तोतों का आशियाना, अफसर बोले- बसेरा बचाने में खर्च होंगे 400 करोड़!
भोपाल में आज कांग्रेस का वोट बचाओ-देश बचाओ मार्च, कांग्रेस ने काला दिवस मनाने का किया ऐलान, मंत्री विश्वास सारंग का पलटवार

By Manya Jain

भोपाल में आज कांग्रेस का वोट बचाओ-देश बचाओ मार्च, कांग्रेस ने काला दिवस मनाने का किया ऐलान, मंत्री विश्वास सारंग का पलटवार