तृप्ति सिंह ने AI के सहारे दिखाया फर्जी IAS का रौब, अब तक 10 लोगों से ठगे डेढ़ करोड़
Aman Vaishnav | Sept 07, 2026, 10:26 IST
फर्जी आईएएस तृप्ति सिंह
एमपी में खुद को एक IAS अधिकारी बताने वाली तृप्ति सिंह राजपूत का भंडाफोड़ हो चुका है। तृप्ति AI से जाली कागजात बनवाकर लोगों को फंसाती थी। इस फर्जी पहचान के जरिए तृप्ति ने अब तक लगभग डेढ़ करोड़ रुपए की ठगी की है।
फर्जी आईएएस अधिकारी बनकर लोगों पर रौब जमाने वाली तृप्ति सिंह की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। तृप्ति का पूरा मामला किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं लग रहा है। जांच आगे बढ़ने के साथ इस केस में रोज नए खुलासे हो रहे हैं।
तृप्ति का पूरा नाम तृप्ति सिंह राजपूत है। वह खुद को मध्य प्रदेश पर्यटन यानी MPT की एडिशनल डायरेक्टर बताती थी। पुलिस के मुताबिक साल 2019 से उसने फर्जी अफसर बनने का खेल शुरू किया था।
पूछताछ में तृप्ति ने बताया कि अचल सिंह से मुलाकात के दौरान उसने पहली बार खुद को आईएएस अधिकारी बताया था। इसके बाद उसने लगातार लोगों के सामने अपनी यही पहचान बनाए रखी। धीरे-धीरे उसने कई लोगों का भरोसा जीत लिया।
पुलिस के मुताबिक, तृप्ति कभी खुद को ट्रेनी IAS बताती थी तो कभी किसी बड़े सरकारी अधिकारी के तौर पर अपना परिचय देती थी। कई बार वह खुद को MPT की एडिशनल डायरेक्टर भी बताती थी।
इसी फर्जी पहचान के दम पर उसने लोगों को होटल और रिसॉर्ट में नौकरी दिलाने का भरोसा दिया। जमीन और लीज से जुड़े मामलों को सुलझाने में मदद करने का दावा भी किया। लोग उसकी बातों में आते गए और जब उसका भरोसा बन गया, तो वह उनसे पैसे लेने लगी।
5 स्टार होटल, महंगी कार और iPhone का शौक! ऐसे ठाठ से जीती थी फर्जी IAS तृप्ति सिंह
AI से तैयार किए
पुलिस की जांच में यह भी सामने आया है कि तृप्ति ने फर्जी दस्तावेज अकेले तैयार नहीं किए थे। इसमें उसके भाई प्रखर सिंह राजपूत ने भी उसकी मदद की।
पुलिस के मुताबिक दोनों ने AI की मदद से नकली सरकारी दस्तावेज तैयार किए। इन्हीं दस्तावेजों को दिखाकर लोगों को यकीन दिलाया जाता था कि तृप्ति सच में बड़ी सरकारी अधिकारी है।
अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि दोनों ने कुल कितने फर्जी दस्तावेज तैयार किए थे और उनका इस्तेमाल कितने लोगों को झांसा देने में किया गया।
फर्जी आईएएस तृप्ति सिंह की नई ठगी! दो युवतियों से लिए 6 लाख, कहा IAS बना दूंगी
पुलिस के मुताबिक अभी तक 10 लोग तृप्ति के झांसे में आने की बात सामने आई है। मामले में चार अलग-अलग केस भी दर्ज किए जा चुके हैं।
अब तक सामने आई ठगी की रकम करीब डेढ़ करोड़ रुपए बताई जा रही है। हालांकि पुलिस को शक है कि पीड़ितों की संख्या और बढ़ सकती है। जांच आगे बढ़ने पर और लोगों के सामने आने की उम्मीद है।
पूछताछ में तृप्ति ने पुलिस को बताया कि ठगी से मिले पैसों का बड़ा हिस्सा घूमने-फिरने और महंगे शौक पूरे करने में खर्च किया गया।
अब पुलिस उसके बैंक खातों के स्टेटमेंट और मोबाइल की डिटेल खंगाल रही है। इससे यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि पैसे किन लोगों से लिए गए और कहां-कहां खर्च किए गए। इसी जांच के जरिए पुलिस को दूसरे संभावित पीड़ितों तक पहुंचने में भी मदद मिल रही है।
फर्जी आईएएस तृप्ति सिंह का एक और कांड उजागर, होटल लीज के नाम पर ठगे 50 लाख
तृप्ति और उसके भाई प्रखर की पुलिस रिमांड आज यानी सोमवार को खत्म हो रही है। इसके बाद दोनों को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है। जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, फर्जी IAS अधिकारी बनकर ठगी करने के इस मामले में नए-नए खुलासे सामने आ रहे हैं।
तृप्ति का पूरा नाम तृप्ति सिंह राजपूत है। वह खुद को मध्य प्रदेश पर्यटन यानी MPT की एडिशनल डायरेक्टर बताती थी। पुलिस के मुताबिक साल 2019 से उसने फर्जी अफसर बनने का खेल शुरू किया था।
पूछताछ में तृप्ति ने बताया कि अचल सिंह से मुलाकात के दौरान उसने पहली बार खुद को आईएएस अधिकारी बताया था। इसके बाद उसने लगातार लोगों के सामने अपनी यही पहचान बनाए रखी। धीरे-धीरे उसने कई लोगों का भरोसा जीत लिया।
IAS बनकर जमाया रौब
इसी फर्जी पहचान के दम पर उसने लोगों को होटल और रिसॉर्ट में नौकरी दिलाने का भरोसा दिया। जमीन और लीज से जुड़े मामलों को सुलझाने में मदद करने का दावा भी किया। लोग उसकी बातों में आते गए और जब उसका भरोसा बन गया, तो वह उनसे पैसे लेने लगी।
5 स्टार होटल, महंगी कार और iPhone का शौक! ऐसे ठाठ से जीती थी फर्जी IAS तृप्ति सिंह
AI से तैयार किए फर्जी दस्तावेज
पुलिस के मुताबिक दोनों ने AI की मदद से नकली सरकारी दस्तावेज तैयार किए। इन्हीं दस्तावेजों को दिखाकर लोगों को यकीन दिलाया जाता था कि तृप्ति सच में बड़ी सरकारी अधिकारी है।
अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि दोनों ने कुल कितने फर्जी दस्तावेज तैयार किए थे और उनका इस्तेमाल कितने लोगों को झांसा देने में किया गया।
फर्जी आईएएस तृप्ति सिंह की नई ठगी! दो युवतियों से लिए 6 लाख, कहा IAS बना दूंगी
अब तक 10 लोगों से ठगी
अब तक सामने आई ठगी की रकम करीब डेढ़ करोड़ रुपए बताई जा रही है। हालांकि पुलिस को शक है कि पीड़ितों की संख्या और बढ़ सकती है। जांच आगे बढ़ने पर और लोगों के सामने आने की उम्मीद है।
ठगी का पैसा कहां गया?
अब पुलिस उसके बैंक खातों के स्टेटमेंट और मोबाइल की डिटेल खंगाल रही है। इससे यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि पैसे किन लोगों से लिए गए और कहां-कहां खर्च किए गए। इसी जांच के जरिए पुलिस को दूसरे संभावित पीड़ितों तक पहुंचने में भी मदद मिल रही है।
फर्जी आईएएस तृप्ति सिंह का एक और कांड उजागर, होटल लीज के नाम पर ठगे 50 लाख
आज खत्म हो रही रिमांड
फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है। जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, फर्जी IAS अधिकारी बनकर ठगी करने के इस मामले में नए-नए खुलासे सामने आ रहे हैं।
FAQ
- फर्जी आईएएस तृप्ति सिंह पर क्या आरोप है?
तृप्ति पर खुद को IAS अफसर बताकर ठगी का आरोप है। उसने 10 लोगों से करीब डेढ़ करोड़ रुपए ठगे। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। - फर्जी आईएएस तृप्ति सिंह मामले की स्थिति क्या है?
तृप्ति और उसके भाई की पुलिस रिमांड सोमवार को खत्म हुई। दोनों को कोर्ट में पेश किया गया। पुलिस जांच अभी जारी है।
राहुल गांधी का अगला पड़ाव भोपाल होगा? वेटिंग शिक्षक के आंदोलन पर चिट्ठी लिखने के बाद दौरे की चर्चा तेज
By Atul Dwivedi
New Update: राजस्थान में CET को लेकर बड़ा बदलाव, लाखों युवाओं पर पड़ेगा सीधा असर
By Jyoti Mahender Bhardwaj
चित्तौड़गढ़: पुलिस की एंटी थेफ्ट टीम से इनामी बदमाश को छुड़ा ले गए साथी, वारदात में दो कांस्टेबल घायल
By Jageshwar prasad
खैरागढ़ संगीत विश्वविद्यालय की VC पर सोशल मीडिया पोस्ट से विवाद, यूनिवर्सिटी ने आरोपों को बताया भ्रामक
By Umeshwari Baghel
त्योहार से पहले नहीं हटेंगी स्ट्रीट वेंडर्स की दुकानें, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग बनेगा ढाल, जानें कैसे
By Manya Jain
रूस ने यूक्रेन में भारतीय कारोबारी की दवा फैक्ट्री पर किया ड्रोन हमला, 400 करोड़ का नुकसान
By Ashish Bhardwaj
विधायकों के आलीशान 4 बीएचके फ्लैट का नक्शा तैयार, भूपेश बघेल की योजना को अब मिलेगा आकार
By Arun Tiwari