फर्जी आईएएस तृप्ति सिंह की नई ठगी! दो युवतियों से लिए 6 लाख, कहा IAS बना दूंगी

Aman Vaishnav | Updated:
Share
फर्जी आईएएस तृप्ति सिंह
फर्जी आईएएस तृप्ति सिंह

खुद को IAS बताकर ठगी करने वाली तृप्ति सिंह के लगातार नए-नए राज खुलते ही जा रहे हैं। अब तृप्ति पर एक नया आरोप है कि उसने 2 युवतियों को IAS बनाने का लालच देकर 6 लाख रुपए ठगे।

फर्जी आईएएस अधिकारी बनकर लोगों पर रौब जमाने वाली तृप्ति सिंह की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। उसका एक वीडियो वायरल होने के बाद अब दो और लड़कियां हिम्मत जुटाकर पुलिस के पास पहुंची हैं। इन दोनों युवतियों ने तृप्ति सिंह पर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं।

पीड़ित लड़कियां मध्य प्रदेश के बैतूल जिले की रहने वाली हैं। दोनों का कहना है कि जब उन्होंने तृप्ति का वायरल वीडियो देखा तब उन्हें अहसास हुआ कि उनके साथ बहुत बड़ा धोखा हुआ है।

लगातार दिलाती रही झूठी तसल्ली

पीड़िताओं ने पुलिस को अपनी आपबीती बताई। उन्होंने कहा कि तृप्ति सिंह ने उनसे वादा किया था कि वह उन्हें IAS अधिकारी बनवा देगी। इसके लिए उसने दोनों से तीन-तीन लाख रुप यानी कुल 6 लाख रुपये ले लिए थे।

तृप्ति सिर्फ पैसे लेकर ही शांत नहीं बैठी। इसके बाद उसने दोनों को लगातार पढ़ाई और अभ्यास जारी रखने को कहा ताकि किसी को शक न हो। वह काफी समय तक दोनों युवतियों को यह झांसा देती रही कि उनके अफसर बनने का काम आगे बढ़ रहा है।

भोपाल में हुई पूछताछ शुरू

मामले की जांच के लिए पुलिस तृप्ति सिंह और सुधांशु सिंह (अन्य) को भोपाल लेकर पहुंची। बागसेवनिया थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों की रिमांड मांगी थी। अदालत ने पुलिस को चार दिन की रिमांड दे दी।

पुलिस को उम्मीद है कि पूछताछ में कई नए तथ्य सामने आएंगे। ठगी से जुड़े और भी मामले खुल सकते हैं।



फर्जी आईएएस तृप्ति सिंह का एक और कांड उजागर, होटल लीज के नाम पर ठगे 50 लाख

टूरिज्म ठेके के नाम पर धोखा

पुलिस अधिकारियों के अनुसार बागसेवनिया थाने में दो अलग मामले दर्ज हैं। शिकायतकर्ताओं ने बताया कि तृप्ति सिंह और सुधांशु सिंह ने खुद को अफसर बताया था। दोनों ने खुद को मध्यप्रदेश टूरिज्म विभाग का अधिकारी भी बताया।

आरोपियों ने लोगों को यकीन दिलाया कि वे टूरिज्म होटलों के ठेके दिलवा सकते हैं। इसके बदले उनसे भी रकम वसूली गई।

प्रखर सिंह समेत अन्य भी आरोपी

पुलिस ने बताया कि इस मामले में और लोग भी आरोपी बनाए गए हैं। इनमें प्रखर सिंह का नाम भी शामिल है। जांच एजेंसियां अब यह पता लगा रही हैं कि नेटवर्क में और कौन शामिल था। साथ ही यह भी जांचा जा रहा है कि कुल कितने लोगों को निशाना बनाया गया।

चंदेरी से जुड़ा है मामला

तृप्ति सिंह और उसके सहयोगियों के खिलाफ अशोकनगर जिले के चंदेरी में भी एक मामला दर्ज है। इसी मामले में पहले उनकी गिरफ्तारी हुई थी। तब से वे न्यायिक हिरासत में थे।

बागसेवनिया पुलिस ने प्रोडक्शन वारंट के जरिए उन्हें भोपाल बुलाया। उन्हें अदालत में पेश किया गया।

ये खबरें भी पढ़िए...

न डिग्री, न UPSC, एआई से बना फर्जी आईएएस अधिकारी, महिला डॉक्टर से ठगे तीन लाख

क्राइम न्यूज: भोपाल में फर्जी आईपीएस, एक छोटी सी स्पेलिंग की गलती से खुला था राज

मध्यप्रदेश न्यूज: फर्जी पुलिसकर्मी बन होटल में युवक-युवती को डराया, धौंस दिखाकर ऐंठे 70 हजार

Tags:
  • मध्यप्रदेश न्यूज
  • वायरल वीडियो
  • क्राइम न्यूज
  • फर्जी आईपीएस
  • फर्जी आईएएस अधिकारी
  • फर्जी पुलिसकर्मी
नगरीय निकाय चुनाव : चार शहरों में जीत के लिए BJP ने कसी कमर, स्मृति ईरानी ने विजय शर्मा और गजेंद्र यादव को दिया बड़ा जिम्मा

By Umeshwari Baghel

नगरीय निकाय चुनाव : चार शहरों में जीत के लिए BJP ने कसी कमर, स्मृति ईरानी ने विजय शर्मा और गजेंद्र यादव को दिया बड़ा जिम्मा
स्वच्छ सर्वेक्षण के अंक सात दिन बाद भी गायब, कांग्रेस ने इंदौर के महापौर को घेरा, अंकों से सामने आएगा सच

By Sanjay Gupta

स्वच्छ सर्वेक्षण के अंक सात दिन बाद भी गायब, कांग्रेस ने इंदौर के महापौर को घेरा, अंकों से सामने आएगा सच
MP बनेगा टेलीकॉम हब! ₹3611 करोड़ से लगेंगी फैक्ट्रियां, 15 हजार से ज्यादा युवाओं को नौकरी

By Sandeep Kumar

MP बनेगा टेलीकॉम हब! ₹3611 करोड़ से लगेंगी फैक्ट्रियां, 15 हजार से ज्यादा युवाओं को नौकरी
राजस्थान में रोजगार बढ़ाने के दावे, जयपुर में 58% घटे रोजगार शिविर, युवाओं को नौकरी मिलने का हिसाब नहीं

By Raghvendra Singh Rathore

राजस्थान में रोजगार बढ़ाने के दावे, जयपुर में 58% घटे रोजगार शिविर, युवाओं को नौकरी मिलने का हिसाब नहीं
RCA चुनाव का परिणाम 7 दिसंबर तक टला, हाईकोर्ट में होगी फाइनल सुनवाई; BCCI को भी नोटिस

By Mukesh Sharma

RCA चुनाव का परिणाम 7 दिसंबर तक टला, हाईकोर्ट में होगी फाइनल सुनवाई; BCCI को भी नोटिस
CG Board Exam 2027: बोर्ड परीक्षा से पहले कमजोर बच्चों की होगी खास तैयारी, तिमाही रिजल्ट से पता चलेगा कौन पढ़ाई में पीछे

By Umeshwari Baghel

CG Board Exam 2027: बोर्ड परीक्षा से पहले कमजोर बच्चों की होगी खास तैयारी, तिमाही रिजल्ट से पता चलेगा कौन पढ़ाई में पीछे
श्रीगंगानगर रेलवे ट्रैक ब्लास्ट: एक और संदिग्ध महिला से पूछताछ, घटना से पहले पंजाब जाने के कारणों की हो रही जांच

By Jageshwar Prasad

श्रीगंगानगर रेलवे ट्रैक ब्लास्ट: एक और संदिग्ध महिला से पूछताछ, घटना से पहले पंजाब जाने के कारणों की हो रही जांच