इंदौर में वालेकुम अस्सलाम, बोलते ही खुल गई जिहादी मकसूद की पोल, रमेश नाम बताकर युवती से मिला था

Vishwanath Singh | May 25, 2025, 13:32 IST
Share
The Sootr
The Sootr

एरोड्रम पुलिस के मुताबिक शादी समारोह में डेकोरेशन का काम करने वाली 25 वर्षीय युवती ने दुष्कर्म सहित कई गंभीर धाराओं में मकसूद खान के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

इंदौर में एक पुलिसकर्मी की बहू को जिहादी मकसूद खान द्वारा लव जिहाद के मामले में फंसा लिया था। उस मामले में एक बड़ा खुलासा है। पता चला है कि लव जिहादी मकसूद ने एक युवती को रमेश कुमावत नाम बताकर फंसाया था। इसी दौरान धोखे से उसने युवती को कोल्ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश किया और फिर उसके साथ दुष्कर्म कर डाला। इसके बाद उसने युवती को जान से मारने की धमकी दे डाली। जिससे युवती काफी डर गई थी।

जिहादी मकसूद ने बहन की शादी का बनाया बहाना

एरोड्रम पुलिस के मुताबिक शादी समारोह में डेकोरेशन का काम करने वाली 25 वर्षीय युवती ने दुष्कर्म सहित कई गंभीर धाराओं में मकसूद खान के खिलाफ केस दर्ज कराया है। उसने बताया कि पिछले साल 20 दिसंबर को देवास बायपास स्थित एक शादी समारोह में उसकी मुलाकात मकसूद से हुई थी। उसने अपनी बहन की शादी में डेकोरेशन करने का झांसा दिया था। इस दौरान उसने अपना नाम रमेश कुमावत बताया था और पीड़िता से मोबाइल नंबर ले लिया।

यह खबर भी पढ़ें... 26 जून से होगी CGPSC की मुख्य परीक्षा... लैंग्वेज से होगी शुरुआत

फोन करके बिजासन माता मंदिर के पास बुलाया

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि कुछ दिन बाद ही मकसूद ने उसे फोन करके कहा कि शादी को लेकर कुछ बात करनी है तुम आ जाओ। 13 जनवरी को पीड़िता उससे मिलने बिजासन माता मंदिर के पास चली गई। यहां पर उसने युवती को अपनी कार में बैठाया और फिर कुछ ही दूरी पर खेत में लेजाकर कार रोक दी। यहां उसने बातचीत करते हुए किसी बहाने से कोल्ड्रिंक पीने के लिए दी।

यह खबर भी पढ़ें... कबीरधाम में 20 करोड़ का खाद घोटाला, किसानों को बेची गई घटिया पोटाश खाद

नशीली कोल्डड्रिंक पिलाकर दुष्कर्म कर डाला

युवती ने आरोप लगाए हैं किकोल्डड्रिंकपीने के बाद उसे नशा छाने लगा और चक्कर आने लगे। इसके बाद आरोपी ने बेहोशी की हालत में युवती के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद जब युवती को होश आया तो वह कुछ देर तक तो युवती को कार से घुमाता रहा। फिर युवती को घर छोड़कर चला गया।

यह खबर भी पढ़ें... इंदौर महापौर की कमेटी ने बदले की कार्रवाई में पाया IAS सिसोनिया और अधिकारियों ने नियमानुसार नहीं की कार्रवाई

फोन कर दोबारा बुलाया, तब खुली पोल

पीड़िता ने पुलिस के सामने यह भी खुलासा किया कि 20 जनवरी को मकसूद ने उसे दोबारा फोन करके मिलने बुलाया। जब वे दोनों बात कर रहे थे। इसी दौरान मकसूद के फोन पर किसी का काॅल आया। इस पर मकसूद ने जैसे ही वालेकुम अस्सलाम बोला तो युवती के होश उड़ गए। जब युवती ने उससे पूछा तब बताया कि वह मुसलमान है और उसका नाम मकसूद खान है।

यह खबर भी पढ़ें... जापान को पछाड़ दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना भारत, नीति आयोग ने दी जानकारी

बदनाम करने और जान से मारने की दी धमकी

पीड़िता ने बताया कि मकसूद उसे बार-बार फोन करता था और मिलने के लिए कहता था। पीड़िता उससे मिलना नहीं चाहती थी, तो वह उसे बदनाम करने और जान से मारने की धमकी देता था। कुछ दिन पहले उसने युवती को बाजार में ही रोक लिया था और कुछ भी किसी को भी बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी।

पुलिसकर्मी की बहू को भी फंसाया

मकसूद का यह कांड तो तब खुला जबकि पुलिसकर्मी के बेटे ने अपनी पत्नी के लव जिहाद में फंसे होने की सच्चाई उजागर करते हुए एक वीडियो शेयर किया। उसने जिहादी मकसूद की सारी करतूत का खुलासा 6 पेज के सुसाइड नोट में भी किया है। उस घटना के सामने आने के बाद यह 25 वर्षीय पीड़िता भी सामने आई है।



Tags:
  • इंदौर
  • युवती
  • पुलिस
  • धमकी
  • फोन
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच