फर्जी मार्कशीट पर 30 साल से नौकरी कर रही थी अनिशा बेगम
Neel Tiwari | Aug 05, 2024, 20:36 IST
fake marksheet
पूरे जिले के शिक्षा विभाग को नियंत्रित करने का दायित्व रखने वाले विभाग में ही फर्जी मार्कशीट के आधार पर एक भृत्य 30 सालों से काम कर रही थी जिसकी विभाग को भनक भी नहीं लगी।
जबलपुर के संयुक्त संचालक कार्यालय में पिछले तीस सालों से भृत्य के पद पर नौकरी कर रही अमीषा बेगम के फर्जी मार्कशीट के आधार पर नौकरी प्राप्त करने का मामला सामने आया है। इस मामले में शिक्षा विभाग में ही भारतीयों के दौरान अंकसूचियों के सत्यापन की पोल खोल कर रख दी है।
इस मामले की शिकायत आयुक्त लोक शिक्षण को मिली थी जिसके बाद जबलपुर संयुक्त संचालक लोक शिक्षण को इस मामले में जांच करने के लिए आदेश दिया गया। जांच में यह बात सामने आई कि अमीषा बेगम के द्वारा नियुक्ति लेते समय योग्यता को दिखाने के लिए जो मार्कशीट विभाग में जमा की थी वह फर्जी थी। इसके बाद लोक शिक्षण विभाग के द्वारा बेलबाग थाने में प्रतिवेदन दिया गया है। अब पुलिस के द्वारा अमीषा बेगम के विरुद्ध धोखाधड़ी का मामला कायम किया जा रहा है।
इस मामले में हैरानी की बात यह है कि जब लोक शिक्षण विभाग जबलपुर को इस मामले में जांच के लिए आदेशित किया गया तो उन्होंने जबलपुर के जिला शिक्षा अधिकारी को जांच के लिए उपयुक्त नहीं माना और कटनी के जिला शिक्षा अधिकारी के द्वारा इस मामले की जांच कराई। इस जांच में अमीषा बेगम के द्वारा 30 सालों से किया जा रहा फर्जीवाड़ा खुलकर सामने आ गया और विभाग के द्वारा अंकसूचियों के सत्यापन की भी पोल इस मामले ने खोल कर रख दी है।
शिकायत के बाद सामने आई सच्चाई
कटनी के जिला शिक्षा अधिकारी से कराई जांच
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari